Responsive Scrollable Menu

Ranchi Clashes: रांची में छात्रों के प्रदर्शन में बवाल, 14 नामजद और 200 से ज्यादा पर FIR

JPSC JSSC Protest: रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने तीन FIR दर्ज की हैं। इनमें 14 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 200 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करने की बात कही है, वहीं विपक्ष ने सरकार पर JMM के गुंडों से प्रदर्शनकारियों पर हमला कराने का आरोप लगाया है।

Continue reading on the app

Beijing में चीनी जुड़वां बहनों ने Bharatanatyam प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया

चीनी जुड़वां बहनों, जिन यान्शु और जिन यानाई ने बीजिंग में अरंगेत्रम (भरतनाट्यम में औपचारिक प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दी जाने वाली पारंपरिक प्रस्तुति) के दौरान अपने मनमोहक नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों बहनों ने शनिवार को यहां आयोजित एक समारोह में अरंगेत्रम की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत के राजदूत विक्रम दोरईस्वामी और उनकी पत्नी संगीता दोरईस्वामी ने की।

दोरईस्वामी ने दोनों बहनों की लगन की सराहना करते हुए कहा, “यह वास्तव में सराहनीय है कि हम दो युवा चीनी नृत्यांगनाओं को पूरे उत्साह के साथ भारतीय शास्त्रीय नृत्य में खुद को समर्पित करते हुए देख रहे हैं।” भारतीय दूतावास ने चीन में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने युवा नृत्यांगनाओं, उनके गुरु और माता-पिता को बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि भरतनाट्यम उनके जीवन का एक अनमोल हिस्सा बना रहेगा।” जिन बहनों ने तीन वर्ष की उम्र से ही प्रसिद्ध चीनी भरतनाट्यम नृत्यांगना और शिक्षिका जिन शान से इस जटिल कला का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था।

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत को जिसने किया था घायल, उसी की गेंद पर मारा स्टेडियम पार छक्का, ताकते रह गए श्रीलंकाई खिलाड़ी

ऋषभ पंत कोलंबो टेस्ट के पहले दिन चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गए थे. हालांकि, दूसरे दिन के खेल में सारांश जैन के आउट होने के बाद वह फिर से बल्लेबाजी के लिए लौटे. मैदान पर लौटते ही पंत ने ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी. इस दौरान उन्होंने लाहिरू कुमारा को एक ऐसा सिक्स जड़ा जो स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा. Mon, 24 Aug 2026 10:47:21 +0530

  Videos
See all

India Pakistan Tension Breaking News LIVE: बॉर्डर पर ब्रह्मोस तैनात, अब हमला तय? | Munir | Shehbaz #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T05:13:23+00:00

Amravati Hospital Fire: NICU में लगी भीषण आग, 3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत | NICU Fire Tragedy #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T05:13:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers