West Bengal में NDRF की तर्ज पर Arjun Vahini सितंबर से होगा सक्रिय, संभालेगा आपदा प्रबंधन
पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तर्ज पर बनाया जा रहा अर्जुन वाहिनी सितंबर से काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि इस साल तारातला गोदाम ढहने की घटना और मई 2020 में आए अम्फान चक्रवात जैसी आपदाओं से सबक लेते हुए राज्य सरकार इस आपदा प्रबंधन बल का गठन कर रही है। शुभेंदु ने रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों- जीआरएसई और यंत्र इंडिया लिमिटेड की पांच विस्तार परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से कहा, अर्जुन वाहिनी को सितंबर में शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस बल को वाहनों से लेकर कैमरों तक सभी जरूरी ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अर्जुन वाहिनी को अपने कामकाज में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का अनुसरण करने का निर्देश दिया गया है।
Tripura Floods: उफान पर हावड़ा नदी, CM माणिक साहा ने संभाला मोर्चा, राहत कैंपों में पहुंचे
Tripura Flood News: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत कैंपों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित लोगों को सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया है। केंद्रीय जल आयोग ने भीषण बाढ़ की चेतावनी जारी की है क्योंकि हावड़ा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews











