Raksha Bandhan पर महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा, CM Yogi Adityanath ने बढ़ाई समयसीमा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य में महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा के समय में वृद्धि की है। उन्होंने रविवार को घोषणा की कि अब यह निशुल्क यात्रा 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक की जा सकेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग, पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने तथा त्योहार के लिए महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर रक्षाबंधन के दृष्टिगत परिवहन निगम/विभाग, नगर विकास, पुलिस, यातायात विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के दृष्टिगत नगर विकास विभाग की 900 से अधिक बसों में भी यह व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने निजी बसों, ऑटो और टैक्सी चालकों के भी सत्यापन सुनिश्चित करते हुए महिला यात्रियों की सुरक्षा के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी जिलों में 25 अगस्त तक बस, टैक्सी और ऑटो-टेम्पो यूनियनों के साथ समन्वय बैठक की जाए। उन्होंने त्योहारों के दौरान प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष यातायात प्रबन्धन के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से मथुरा-वृन्दावन, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, विंध्याचल-मिर्जापुर और गोरखपुर जैसे स्थलों पर विशेष व्यवस्था करने के लिए कहा।
तुर्की के सैन्य विमानों ने 3 दिन में क्यों लगाए पाकिस्तान के इतने चक्कर? खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पाकिस्तान में 60 घंटों के अंदर तुर्की के C-130 हरक्यूलिस विमानों की असामान्य हलचल देखी गई। इसे लेकर खुफिया रिपोर्ट में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews







