Breaking News Today Live Updates: सावन का अंतिम सोमवार आज, देशभर के मंदिरों और शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Breaking News Today Live Updates: आज 24 अगस्त 2026 और दिन सोमवार है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार से नई दिल्ली में शुरू हो रहे दो-दिवसीय 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन (National Security Strategies Conference) में भाग लेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार आज से यूपी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान चुनाव आयुक्त GenZ के साथ संवाद करेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रायबरेली दौरा प्रस्तावित है, जहां वे अमर शहीद राणा बेनी माधव बख्श सिंह की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भारत-रूस अंतर-governmental आयोग (IRIGC-TEC) के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करने के लिए रूस की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी करेंगे. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय सोमवार से नई दिल्ली में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के औपचारिककरण (PMFME) पर प्रधानमंत्री का सम्मेलन आयोजित करेगा. आज श्रावण मास का अंतिम सोमवार है। इस अवसर पर देशभर के शिवालयों में विशेष रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की जाएगी. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 10211वीं बैठक आयोजित होगी, जिसमें विशेष रूप से सूडान के संकटपूर्ण हालातों पर चर्चा की जाएगी.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Mangal Gochar 2026: इन 4 राशि के लोगों पर मेहरबान रहेंगे मंगल, अगले महीने से चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिलेगा फायदा
Mangal Gochar 2026: इन 4 राशि के लोगों पर मेहरबान रहेंगे मंगल, अगले महीने से चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिलेगा फायदा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24







