Responsive Scrollable Menu

पुत्रदा एकादशी आज: 24 अगस्त को व्रत, 25 अगस्त को इतने बजे से पारण, जानें सही समय

Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर इस बार 23 और 24 अगस्त के बीच असमंजस रहा। वैष्णव परंपरा के अनुसार 24 अगस्त को व्रत रखा जा रहा है। वृंदावन समेत कई स्थानों पर श्रद्धालु आज भगवान विष्णु की पूजा कर रहे हैं। 

Continue reading on the app

रिंकू सिंह ने 414.29 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए:यूपी प्रीमियर लीग में सिर्फ 7 गेंदों में 29 रन की पारी खेली, मेरठ की लगातार छठी जीत

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को रिंकू सिंह ने 414.29 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 7 गेंदों पर 29 रन बनाए। मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू ने गोरखपुर लायंस के खिलाफ अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की मदद से मेरठ ने यूपी टी-20 लीग के 16वें मैच में गोरखपुर को 10 विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण मैच 8-8 ओवर का कर दिया गया था। गोरखपुर लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 6 विकेट पर 91 रन बनाए। जवाब में मेरठ मावेरिक्स ने 6.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 92 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह मेरठ मावेरिक्स की इस सीजन में लगातार छठी जीत है। टीम 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। वहीं, गोरखपुर लायंस की 6 मैचों में यह चौथी हार है। जीशान ने 2 ओवर में 4 विकेट लिए मेरठ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गोरखपुर के ओपनर अभय प्रताप सिंह ने 16 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। मेरठ के जीशान अंसारी ने 2 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट लिए। वे प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। रिंकू के अलावा स्वास्तिक ने बनाए 44 रन रिंकू सिंह के अलावा मेरठ मावेरिक्स की ओर से स्वास्तिक चिकारा ने नाबाद 44 रन बनाए। 92 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मेरठ ने शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी की। स्वास्तिक ने 24 गेंदों की पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। अक्षय दुबे 9 गेंदों पर 13 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। स्वास्तिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा यूपी टी20 लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों में 229 रन बनाए हैं। करन शर्मा 5 मैचों में 186 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में जीशान अंसारी 14 विकेट के साथ पहले नंबर पर हैं। अभिनंदन सिंह 13 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka Live Score: 500 रन बनाने पर टीम इंडिया की नजर, क्या ऋषभ पंत करेंगे बल्लेबाजी?

India vs Sri Lanka, 2nd Test Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट का आज दूसरा दिन है, जहां टीम इंडिया पहले दिन के अपने स्कोर 5 विकेट पर 300 रन से खेलने उतरेगी. Mon, 24 Aug 2026 09:34:57 +0530

  Videos
See all

Amravati Hospital Fire: NICU में लगी भीषण आग, 3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत | NICU Fire Tragedy #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T05:13:01+00:00

India Pakistan Tension Breaking News LIVE: बॉर्डर पर ब्रह्मोस तैनात, अब हमला तय? | Munir | Shehbaz #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T05:13:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers