Responsive Scrollable Menu

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन आज:जुरेल-सारांश की जोड़ी नाबाद, कोच बोले- पंत ठीक हैं, बैटिंग करने उतरेंगे

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। सोमवार को मैच का दूसरा दिन है। टीम इंडिया पहली पारी में 300/5 के स्कोर से आगे खेलने उतरेगी। ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन पर नाबाद लौटे हैं। बैटिंग कोच ने पंत की चोट पर अपडेट दिया भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मैच के बाद कहा, 'ऋषभ पंत कल बैटिंग के लिए ठीक होंगे।' पहले दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कलाई पर चोट लगने के बाद 3 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। 58वें ओवर में लाहिरू कुमारा की बाउंसर पंत की कलाई पर लगी थी। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उनकी कलाई पर बर्फ लगाई, लेकिन दर्द कम नहीं हुआ। पहले दिन पडिक्कल का शतक मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। उसने दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट पर 300 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल (117 रन) ने शतक लगाया। जबकि, कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 43 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर आउट हुए। असिथा फर्नांडो ने 3 विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर ----------------------------------------- कोलंबो टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जायसवाल की श्रीलंकाई बॉलर से झड़प, सिर से धक्का मारा; कलाई पर चोट के बाद पंत रिटायर्ड हर्ट कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट मेंभारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच बहस हुई। जायसवाल के आउट होने के बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने अपना सिर फर्नांडो के सिर से टकरा दिया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

मेंस हॉकी वर्ल्डकप- इंडिया Vs अर्जेंटीना:सेमीफाइनल के लिए भारत को बड़ी जीत चाहिए; इंग्लैंड का बड़े अंतर से हारना भी जरूरी

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया करो या मरो के मुकाबले में आज अर्जेेंटीना के सामने होगी। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। साथ ही उम्मीद करनी होगी कि इसके बाद होने वाले मुकाबले में नीदरलैंड, इंग्लैंड को बड़े अंतर से हरा दे। पूल-E का यह मुकाबला नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में शाम 6:15 बजे शुरु होगा। ग्रुप में नीदरलैंड 6 अंक के साथ टॉप पर है और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है। इंग्लैंड और अर्जेंटीना के 3-3 अंक हैं, जबकि भारत बिना अंक के चौथे स्थान पर है। भारत कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? अगर भारत जीतता है और इंग्लैंड हारता है…. अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर भारत की उम्मीदें जगाईं अर्जेंटीना ने पिछले मुकाबले में इंग्लैंड को 3-1 से हराया था। इस जीत के बाद उसके 3 अंक हो गए। इससे भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस बना है। हरमनप्रीत और अभिषेक से गोल की उम्मीदें भारत की सबसे बड़ी चुनौती गोल अंतर सुधारना है। टीम को कप्तान हरमनप्रीत सिंह से गोल की उम्मीद होगी। वे टूर्नामेंट में अब तक 6 गोल कर चुके हैं। उनके अलावा अभिषेक ने 2 और दिलप्रीत सिंह ने 1 गोल किया है। अर्जेंटीना के खिलाफ भारत को पेनल्टी कॉर्नर के साथ ओपन प्ले में भी गोल करने होंगे। भारत से हुए इस साल दोनों मुकाबले अर्जेंटीना ने जीते भारत के लिए अर्जेंटीना को बड़े अंतर से हराना आसान नहीं होगा। इस साल हॉकी प्रो लीग में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे। दोनों ही मैच अर्जेंटीना ने जीता था। इतना ही नहीं अर्जेंटीना ने भारत को 8-0 और 4-2 के बड़े अंतर से हराया था। भारतीय कोच बोले- हमारे पास अब भी मौका भारत के चीफ कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि टीम के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका अभी बाकी है। उन्होंने माना कि भारत को गोल करने होंगे, लेकिन साथ ही अपने गेम प्लान को भी बनाए रखना होगा। दोनों टीमों का स्क्वॉड भारत: जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, नीलकंठ शर्मा, लालगे आदित्य अर्जुन, शशिकुमार मोहिथ होन्नेनहल्ली, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, यशदीप सिवाच, संजय, सूरज करकेरा (गोलकीपर), राजिंदर सिंह, शिलानंद लाकड़ा। अर्जेंटीना: मातियास रे (कप्तान) , टॉमस सैंटियागो, फाकुंडो जाराटे, निकोलस कीनन, माइको कासेला, निकोलस डेला टोरे, लुकास टोस्कानी, नेहुएन हर्नांडो, टॉमस रुइज, जोआक्विन टोस्कानी, मातियास आंद्रेओटी, टॉमस डोमेने, लुकास मार्टिनेज, निकोलस सिसिलियो, तादेओ मारकुची, इग्नासियो इबारा, थॉमस हबीफ, बाउतिस्ता कापुरो, मार्टिन फेरेइरो, लुसियो मेंडेज।

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज नाजिहा अल्वी घुटने की चोट के कारण महिला टी20 एशिया कप से बाहर हो गई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह सदफ शमास को टीम में शामिल किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक नाजिहा अल्वी ने अपने बाएं घुटने के पिछले हिस्से में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद कराए गए परीक्षणों में चोट की आशंका सामने आई। बोर्ड की चिकित्सकीय टीम ने जांच के बाद उन्हें आराम और पुनर्वास की सलाह दी है। नाजिहा की पूरी तरह ठीक होने में करीब चार सप्ताह लग सकते हैं।

नाजिहा के बाहर होने से पाकिस्तान की टीम के सामने विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर विकल्प तलाशने की चुनौती होगी। हालांकि टीम में मुनीबा अली पहले से विकेटकीपर के तौर पर मौजूद हैं। ऐसे में सदफ शमास को मुख्य रूप से बल्लेबाजी में अपनी भूमिका मजबूत करने का मौका मिल सकता है।

सदफ शमास दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और जनवरी 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर चुकी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। हालांकि अक्टूबर 2024 के बाद से उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन इस साल काफी प्रभावशाली रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार सदफ ने इस साल नौ पारियों में 488 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के साथ चार अर्धशतक भी जड़े हैं। इसी प्रदर्शन के कारण उन्हें एशिया कप की टीम में जगह मिलने के बाद अब नाजिहा की जगह अंतिम दल में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि महिला एशिया कप का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में होना है। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, थाईलैंड और हांगकांग के साथ रखा गया है। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत एक सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद पांच सितंबर को भारत से मुकाबला होगा, जबकि सात सितंबर को टीम हांगकांग के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी।

पाकिस्तान टीम की कप्तानी फातिमा सना के हाथों में है। टीम में आयशा जफर, ईमान नसीर, ईमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर और सदफ शमास शामिल हैं।

नाजिहा की चोट ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर भी तैयारी कर रहा है। एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीमों के लिए शुरुआती मुकाबलों से ही संतुलित संयोजन बनाए रखना अहम होता है। ऐसे में सदफ शमास के हालिया एकदिवसीय प्रदर्शन पर पाकिस्तान टीम प्रबंधन की नजर रहेगी। फिलहाल नाजिहा के लिए लक्ष्य जल्द से जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी करना है।
Mon, 24 Aug 2026 23:34:00 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Protest | JPSC पर सरकार से नाराज छात्र.. प्रतिमा कुमारी ने कहा- ‘हमें लॉलीपॉप थमाया गया’ #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T21:30:33+00:00

Can secret UK missile blueprints actually help Ukraine against Russia? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T21:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers