Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी
रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) ने प्रश्नपत्र लीक के चलते सात अगस्त को आयोजित बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के ‘प्लांट पैथोलॉजी’ विषय की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह फैसला आईजीकेवी के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में लिया गया।
बैठक में 20 अगस्त को आईजीकेवी के तहत बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के विषय ‘एंटोमोलॉजी’ के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले पर चर्चा की गई। इस मामले में दुर्ग जिले के एक निजी कॉलेज के एक प्रोफेसर और पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि 20 अगस्त के प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस की जांच के दौरान बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के ‘प्लांट पैथोलॉजी’ विषय का प्रश्नपत्र भी लीक होने की बात सामने आई।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों रद्द परीक्षाएं सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में फिर से आयोजित की जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग पर प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित न कर पाने के लिए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने का फैसला लिया गया तथा उसे इस संबंध में नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 20 अगस्त के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में रायपुर पुलिस द्वारा महाविद्यालय के संलिप्त पाए गए जिन छात्रों को हिरासत में लिए गया है उनके खिलाफ भी कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।
इसके साथ ही, 20 अगस्त को बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के ‘एंटोमोलॉजी’ प्रश्नपत्र तथा सात अगस्त को आयोजित प्रथम वर्ष के ‘प्लांट पैथोलॉजी’ प्रश्नपत्र की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के सुरक्षित भविष्य के लिए परीक्षाओं की गोपनीयता, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय कड़े कदम उठा रहा है। इसी संबंध में 20 अगस्त के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण के बाद विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने 22 अगस्त को आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्र संबंधित महाविद्यालयों को ‘हार्ड कॉपी’ के स्थान पर पासवर्ड प्रोटेक्टेड ईमेल के माध्यम से भेजे।
संबंधित महाविद्यालयों को सुबह 10 बजे से होने वाले पश्न पत्र का ईमेल सुबह साढ़े नौ बजे उपलब्ध कराया गया जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई आशंका न रहे। सोमवार को आयोजित होने वाली परीक्षाएं भी इसी प्रक्रिया से संपन्न कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग तथा महाविद्यालयों के परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की गोपनीयता और पारदर्शिता में बढ़ोतरी के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने पर भी विचार किया जा रहा है।
Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी
अयोध्या के राम मंदिर में चंदे के प्रबंधन में अनियमितताओं को उजागर करने वाले एक पत्रकार ने गाजियाबाद पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कथित ‘रोडरेज’ मामले में दर्ज प्राथमिकी के विरुद्ध उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की याचिका में कहा गया है कि उनके ख़िलाफ दर्ज प्राथमिकी मनगढ़ंत आरोपों पर आधारित है और यह उनके स्वतंत्र पत्रकारिता के काम के लिए उन्हें परेशान करने की कोशिश है। याचिका में उपाध्याय ने कहा है कि उन्हें प्राथमिकी की प्रति नहीं दी गई है और पुलिस आसपास के दुकानदारों पर घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज नष्ट करने का दबाव डाल रही थी।
उपाध्याय ने प्राथमिकी रद्द करने या इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस के अलावा किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी को सौंपने का याचिका में अनुरोध किया है। याचिका में कहा गया है, ‘‘याचिकाकर्ता को अपनी त्वरित गिरफ्तारी और शारीरिक नुकसान पहुंचाये जाने का डर है।’’ याचिकाकर्ता का कहना है कि, इन हालात को देखते हुए वह सुरक्षित इलाहाबाद उच्च न्यायालय नहीं पहुंच सकते। याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता को डर है कि प्रभावी न्यायिक सुरक्षा मिलने से पहले ही उत्तर प्रदेश में सरकारी तंत्र द्वारा भेजे गए गुंडे उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं या उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।
उपाध्याय के खिलाफ गाजियाबाद में एक कथित ‘रोडरेज’ घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया है कि यह उत्तर प्रदेश में कथित भ्रष्टाचार पर उनकी रिपोर्टिंग के सिलसिले में दर्ज की गई थी। यूट्यूब चैनल संचालित करने वाले उपाध्याय ने दावा किया कि पुलिस की एक टीम 20 अगस्त की देर रात उनके आवास पर पहुंची और उन्हें बताया कि ‘रोडरेज’ और अपमानजनक व्यवहार के आरोपों के बाद इंदिरापुरम थाने में मामला दर्ज किया गया है। उपाध्याय के अनुसार, कथित घटना 18 अगस्त को गाजियाबाद के शिप्रा मॉल के पास उस वक्त हुई, जब एक मोटरसाइकिल उनकी कार से सट गयी।
उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन 112 को सूचना दी और बाद में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









