Fourth Sawan Somwar 2026 Rashifal, 24 August: सावन के चौथे सोमवार को सिंह, धनु समेत 5 राशियों को शिव कृपा से होगा धन लाभ, 4 राशि सेहत का रखें ध्यान! पढ़ें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 24 August 2026: आज 24 अगस्त और सावन का अंतिम सोमवार व्रत है. मेष राशि वालों के लिए सावन का अंतिम सोमवार लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा. मिथुन राशि वालों को नेटवर्किंग के नए अवसर आपको मिलेंगे. कर्क राशि वाले महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे. कन्या राशि वालों को ध्यान और समझ सही दिशा में ले जाएगी. धनु राशि वालों का परिवार के साथ बिताया गया समय आपको खुश रखेगा. विस्तार से पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.
Jaunpur Road Accident में बाइक सवार दंपति की मौत, कार ने मारी जोरदार टक्कर
जौनपुर जिले में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बदलापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) फूलचंद पांडेय ने बताया कि सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी रमेश गौतम (29) अपनी पत्नी रीता देवी (25) के साथ मोटरसाइकिल से शाहपुर गांव जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि दोनों एक रिश्तेदार की मौत के बाद उनके घर जा रहे थे। पांडेय ने बताया कि कालिंजरा मोड़ के पास पहुंचने पर तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना में रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए।
एसएचओ ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने गौतम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi









