Viral Video | आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोचा | #viralnews | #shorts
Viral Video | आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोचा | #viralnews | #shorts | #news18indianumber1 डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/
फडणवीस बोले-फिल्मों में अनिल एक दिन के लिए सीएम बने:असल में यह आसान नहीं; भारत में लोकतंत्र है तभी एक चाय वाला देश का पीएम बना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि फिल्मों में अनिल कपूर जैसे एक्टर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बन सकते हैं, लेकिन असल जिंदगी में मुख्यमंत्री बनना इतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान और लोकतंत्र की ताकत ऐसी है कि जो व्यक्ति कभी पार्षद बनने की भी कल्पना नहीं करता था, वह मुख्यमंत्री बन सकता है। इसी तरह गुजरात के रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला एक बच्चा देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। अगर कोई व्यक्ति पूरी लगन से लक्ष्य तय कर ले, तो लोकतंत्र और संविधान उसे मुख्यमंत्री बनने का मौका दे सकते हैं और उसे कोई रोक नहीं सकता। फडणवीस बोले- उन्हें लगा हमेशा विपक्ष में ही रहेंगे फडणवीस ने अपने शुरुआती राजनीतिक दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वैचारिक प्रतिबद्धता के कारण राजनीति में कदम रखा था। उस समय उनकी पार्टी विपक्ष में थी। फडणवीस ने कहा कि उन्हें लगता था कि वे शायद हमेशा विपक्ष की राजनीति करेंगे, लेकिन जनता ने उन पर भरोसा किया। इसके बाद वह धीरे-धीरे एक-एक कदम आगे बढ़े और एक दिन उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की जिम्मेदारी मिली। 20 साल की उम्र में 18 दिन जेल में रहे मुख्यमंत्री ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि 20 साल की उम्र में वह प्रयागराज से अयोध्या की ओर गए थे। वहां प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ, गोलीबारी हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फडणवीस के मुताबिक, उन्होंने बदायूं सेंट्रल जेल में 18 दिन बिताए। जेल से लौटने के बाद वह फिर आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 1992 में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने के समय भी वह वहां मौजूद थे और उन्हें इस पर गर्व है। ‘टियर-3 शहर के बच्चे को स्टार्टअप के लिए पूरी मदद मिलेगी’ राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा देने से जुड़े सवाल पर फडणवीस ने कहा कि सरकार ने स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए नीति तैयार की है। इसके तहत फंड बनाए गए हैं और इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि टियर-3 शहर का कोई बच्चा अगर कोई आइडिया लेकर आता है और उसे व्यावसायिक उत्पाद में बदलना चाहता है तो सरकार उसे पूरी मदद और 100% समर्थन देगी। ----------------------------
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18





