Responsive Scrollable Menu

Home Vastu : घर में शुरू हो जाएगी कलह...मुख्य द्वार पर गंदा पायदान रखना इतना घातक

Main Door Vastu : वास्तु शास्त्र में घर की दिशा से लेकर रसोई, मंदिर और फर्नीचर तक हर चीज की जगह तय है. इसके बावजूद अक्सर लोग गलती कर बैठते हैं. दिखने में साधारण लगने वाला घर के बाहर रखा पायदान वास्तु के हिसाब से घर की खुशहाली से सीधा वास्ता रखता है. वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार से ही घर में सुख-समृद्धि और नकारात्मक ऊर्जा दोनों का प्रवेश होता है, इसलिए यहां रखी हर चीज का सही होना जरूरी है. लोकल 18 से बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि मुख्य दरवाजे पर रखा पायदान हमेशा साफ-सुथरा और समतल होना चाहिए. फटा, पुराना या गंदा पायदान ठीक नहीं. फटा पायदान घर में आर्थिक तंगी और कलह का कारण बन सकता है. वास्तु में घर की दिशा के अनुसार पायदान का रंग भी तय है. जिनका घर पूर्व मुखी है, वे पीले या सफेद रंग का पायदान रखें. उत्तर मुखी घर वालों को हरे या नीले रंग का पायदान रखना चाहिए. कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि साबुत खड़े नमक को किसी कपड़े में बांधकर पायदान के नीचे रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा वहीं रुक जाती है. इससे देवी लक्ष्मी का आगमन होता है. 

Continue reading on the app

Kitchen Vastu : क्या आप भी परोसती हैं एक साथ 3 रोटियां, ये तबाही को न्यौता, जानिए कैसे?

Kitchen Vastu Tips : भोजन के साथ घर की सुख-समृद्धि भी जुड़ी होती है. वास्तु शास्त्र में खाने-पीने के तरीकों को लेकर कई नियम बताए गए हैं. कौन सी दिशा में बैठकर खाना चाहिए, थाली में क्या पहले परोसना चाहिए और किस तरह भोजन करना चाहिए. एक बात अक्सर सुनने को मिलती है थाली में तीन रोटी एक साथ नहीं परोसनी चाहिए. लोकल 18 ने इस बारे में बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य से बात की. वे बताते हैं कि टूटी या चटकी हुई थाली में भोजन करना वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं. भोजन परोसने का भी एक तरीका होता है. सबसे पहले थाली में चावल रखना चाहिए. चावल को समृद्धि का प्रतीक माना गया है. इसके बाद एक, दो या चार रोटी परोसी जा सकती हैं, लेकिन थाली में तीन रोटी एक साथ नहीं रखनी चाहिए. तीन रोटी त्रिकोणीय स्थिति बनाती हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है. यही नकारात्मकता घर में अशांति, कलह और आर्थिक रुकावट का कारण बन सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

पुलिस की हथकड़ी के बाद टेस्ट टीम से कटा पत्ता, ब्रायडन कार्स पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने चलाया चाबुक

Brydon Carse dropped: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया. यह कार्रवाई मैदान से बाहर की घटना से जुड़ी हुई है. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में कार्स को शनिवार रात डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर पुलिस की हथकड़ी में दिखाया गया. यह घटना उनकी क्लब टीम डरहम की ओर से मैच खेलने के बाद हुई. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि दूसरे टेस्ट के लिए कार्स की जगह सॉनी बेकर को टीम में शामिल किया गया है. Mon, 24 Aug 2026 21:34:23 +0530

  Videos
See all

Breaking News: रिलीज से पहले Box Office पर फैला Yash की Toxic का 'जहर'! Advance Booking | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T17:09:09+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap: BJP Government भी Delhi को डूबने से बचा नहीं पाई? | Rains #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T17:05:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers