CRIME: शिकायत करने पर 10वीं के दो छात्रों ने की महिला प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, 27 बार गोपे चाकू
Telangana crime news: तेलंगाना के नलगोंडा जिले के कोंडामल्लेपल्ली में एक बेहद चौंकाने वाला और खौफनाक मामला सामने आया है। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो नाबालिग छात्रों ने अपनी ही स्कूल प्रिंसिपल कल्लू रूपा रेड्डी की उनके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों छात्र हॉस्टल के एक ही कमरे में रहते थे और उन्हें महंगे फोन, बाइक और लग्जरी लाइफस्टाइल का शौक था।
हाल ही में प्रिंसिपल रूपा रेड्डी को उनके हॉस्टल बैग में एक मोबाइल फोन और कुछ नकदी मिली थी। उन्होंने छात्रों को कड़ी फटकार लगाई थी और चेतावनी दी थी कि वे इसकी शिकायत उनके माता-पिता से करेंगी। इसी बात से नाराज होकर और रातों-रात अमीर बनने की चाहत में (जिसके लिए वे यूट्यूब पर तरीके भी खोज रहे थे), छात्रों ने प्रिंसिपल को लूटने और मौत के घाट उतारने की खौफनाक साजिश रच डाली।
27 बार किए चाकू से वार
नलगोंडा पुलिस के अनुसार, इस जघन्य वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों नाबालिगों ने लगभग एक सप्ताह तक प्रिंसिपल के घर की रेकी की। हत्या वाले दिन उन्होंने कोंडामल्लेपल्ली में अपने कपड़े बदले और बाजार से चाकू व दस्ताने खरीदे। घर के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगा होने के कारण, दोनों पिछले दरवाजे से अंदर दाखिल हुए।
VIDEO | Nalgonda: SP Sharath Chandra Pawar on the murder of Nagarjuna Grammar School principal Roopa Reddy, says, "Police have arrested two juveniles, aged 15 to 16, who were studying at the same school. They allegedly planned the murder for money to fund expensive habits,… pic.twitter.com/zuPuRDk2Er
— Press Trust of India (@PTI_News) August 19, 2026
घर में घुसकर वे नकदी चुरा ही रहे थे कि प्रिंसिपल रूपा रेड्डी ने उन्हें पहचान लिया। पकड़े जाने के डर से दोनों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने प्रिंसिपल को 27 बार चाकू घोंपा और नकदी व उनका मोबाइल फोन लूटकर पीछे के रास्ते से ही फरार हो गए।
एक शब्द से हुआ मर्डर मिस्ट्री का खुलासा
इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में प्रिंसिपल की उनके अंतिम पलों में हुई एक फोन कॉल ने अहम भूमिका निभाई। फोन स्विच ऑफ होने से ठीक पहले वह अपनी चाची से बात कर रही थीं और उनके मुंह से निकला आखिरी शब्द "बाबू" था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि स्कूल में छात्रों को अक्सर प्यार से 'बाबू' कहकर ही बुलाया जाता था। इसी सुराग ने जांच की सुई स्कूल के छात्रों की ओर मोड़ दी।
शुरुआत में 13 संदिग्ध छात्रों की पहचान की गई, जिनमें से 5 से गहन पूछताछ हुई। अंततः पुलिस का शक उन दो छात्रों पर गहरा गया जो अचानक बहुत अधिक पैसा खर्च करने लगे थे। नलगोंडा के पुलिस अधीक्षक (SP) सरथ चंद्र पवार ने इसे एक बड़ी चुनौती मानते हुए देवरकोंडा डीएसपी के नेतृत्व में पांच विशेष टीमों का गठन किया था। जांच में 30 किलोमीटर के दायरे में लगे 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और 80 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। डॉग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट और फोरेंसिक साक्ष्यों ने भी अहम सुराग दिए।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस को इस मामले में तब बड़ी कामयाबी मिली जब डोनियाला एक्स-रोड (Doniyala X-Road) के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे दोनों आरोपी छात्रों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से 1.54 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई, जिसमें से 500 रुपये के तीन नोटों पर खून के धब्बे लगे हुए थे।
पूछताछ में दोनों ने प्रिंसिपल कल्लू रूपा रेड्डी की हत्या और लूट की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 1.54 लाख रुपये नकद, मृतका का मोबाइल फोन, 60 हजार रुपये में खरीदा गया एक नया आईफोन, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू, दस्ताने, मास्क और दो अन्य मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इमरान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी शहबाज सरकार, हो गई भारी बेइज्जती
18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान को तत्काल इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल रेफर किया जाए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan









