Responsive Scrollable Menu

बवासीर से लेकर मधुमेह तक... कई बीमारियों का रामबाण इलाज है ये हरे पत्ते वाली औषधी, ऐसे करें इस्तेमाल

Health News: को कुछ जगहों पर वृद्धदारु जैसे नामों से भी जाना जाता है. हालांकि, स्थानीय नामों में अंतर होने के कारण इसकी सही पहचान करना बहुत जरूरी है. अलग-अलग क्षेत्रों में एक ही नाम से अलग पौधों की पहचान हो सकती है, इसलिए बिना विशेषज्ञ की सलाह के किसी पौधे का औषधीय इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

Continue reading on the app

Delhi Accident: दिल्ली में दो राज्यों के विधायकों का एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराए

दिल्ली के आईपी एस्टेट इलाके में रविवार रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. विकास मार्ग पर पीडब्लयूडी कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए सामने से आ रही इनोवा कार से टकरा गई. भीषण हादसे में दिल्ली के किरारी से विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 

सभी पीड़ितों की बची जान

कार चला रहे शख्स, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों को चोटें आई हैं. गनीमत रही है कि सभी पीड़ितों की जान बच गई है. पुलिस की सक्रीयता की वजह से घायलों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया है. घायलों की हालत स्थिर है. दिल्ली पुलिस की जांच के अनुसार, ये हादसा आज रात करीब 9.30 बजे हुआ है. जानकारी के अनुसार, आर्य नगर के रहने वाले 32 साल के आशुतोष पांडेय अपनी स्विफ्ट कार से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ लक्ष्मी नगर से आईटीओ जा रहे थे. इसी दौरान पांडेय जैसे ही पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास पहुंचे और स्विफ्ट कार अचानक बेकाबू हो गई. 

आमने-सामने भीषण टक्कर

जानकारी के अनुसार, गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई और फिर तेज रफ्तार होने की वजह से वह रेलिंग को पार करते हुए सड़क के दूसरे ओर चली गई. उसी वक्त सड़क के दूसरी ओर आईटीओ से लक्ष्मी नगर की ओर एक सफेद रंग की इनोवा कार आ रही थी, जिससे स्विफ्ट कार टकरा गई. 

सभी घायलों को अंदरूनी चोटें आईं

हादसे के वक्त इनोवा कार में दिल्ली की किरारी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक से विधायक अभय पाटिल दोनों मौजूद थे. यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. पीसीआर कॉल मिलते ही आई.पी. एस्टेट थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों को अंदरूनी चोटें आई हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं.

दुर्घटना के वास्तविक कारणों की गहन जांच शुरू- पुलिस

गाड़ियों में गैस लीकेज या आग लगने के संभावित खतरे को भांपते हुए दमकल विभाग की गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया गया. क्रेन और दमकल कर्मियों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया गया, जिससे विकास मार्ग के इस व्यस्त रूट पर यातायात को सामान्य रूप से सुचारू किया जा सके. आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है.

 

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली जो 24 पारियों में नहीं कर पाए, शुभमन गिल ने सिर्फ 17 इनिंग्स में वो रिकॉर्ड बनाया

शुभमन गिल के लिए श्रीलंका दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और पहले टेस्ट मैच में वो कुल 24 रन बना सके थे. मगर दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वो कुछ रंग में लौटते दिखे और अर्धशतक जमाया. Mon, 24 Aug 2026 02:05:40 +0530

  Videos
See all

UP Bulldozer Action | Muzaffarnagar में इस जगह पर क्यों चला बुलडोजर? सामने आईं चौंकाने वाली बातें ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T00:04:23+00:00

Maharashtra News: Mumbai में ‘मैदान बचाओ’ को लेकर Aaditya Thackeray का Protest #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T00:06:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers