Responsive Scrollable Menu

संजय सिंह का दावा, योगी सरकार का अनोखा; कारनामा जौनपुर में 5 प्राथमिक स्कूल ही चोरी हो गए

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय को लेकर सरकार पर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि जोनपुर में 5 प्राथमिक स्कूल ही चोरी हो गए हैं. जमीन पर  न विद्यालय, न बच्चे और ना ही शिक्षकों का पता है. फिर भी सरकार कागजों में इन्हें संचालित दिखा रही है. 

“आप” के राज्यसभा सदस्य व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि अभी तक हम लोग वह विद्यालय दिखा  रहे थे, जिसकी बिल्डिंग मौजूद थी, जिसके भीतर कूड़ा-कचरा था, रसोई घर और टॉयलेट की हालत खराब थी, जो कागजों में चल रहा था लेकिन मौके पर नहीं चल रहा था. लेकिन जौनपुर जिले में सरकारी स्कूल ही गायब हो   गया है. 

बिल्डिंग का ही अता-पता नहीं

उन्होंने बताया कि यूपी सरकार के यू-डाइस पोर्टल पर स्कूल ऑपरेशनल दिखाया जा रहा है और डबल इंजन की सरकार कह रही है कि स्कूल चल रहा है, लेकिन यहां तो बिल्डिंग का ही अता-पता नहीं है. आम आदमी पार्टी योगी सरकार और भाजपा के लोगों को चुनौती देती है कि इन पांच स्कूलों में से एक स्कूल खोजकर दिखा दें. मैं खोजने वाले को एक लाख रुपए दूंगा. जौनपुर के इन पांच प्राथमिक विद्यालयों के नाम प्राथमिक विद्यालय ढालगढ़ टोला, प्राथमिक विद्यालय मिसिरपुर, कन्या कंपोजिट विद्यालय गगन अर्जनी, प्राथमिक विद्यालय उर्दू बाजार और प्राथमिक विद्यालय बाघ हासिन है.

संजय सिंह ने कहा कि नगर शिक्षा अधिकारी की चिट्ठी में इन पांचों विद्यालयों के बारे में बताया गया है कि इनका कोई पता नहीं है. ये विद्यालय किराए के मकान में चल रहे थे और अब इन पर भवन स्वामियों का कब्जा करा दिया गया है. इसके बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार के ऑनलाइन यू-डाइस पोर्टल पर मिसिरपुर प्राथमिक विद्यालय, कन्या कंपोजिट विद्यालय गगन अर्जनी, बाघ हासिन विद्यालय, ढालगढ़ टोला का विद्यालय और उर्दू बाजार का विद्यालय ऑपरेशनल दिख रहे हैं. यू-डाइस पर ये स्कूल चल रहे हैं, लेकिन हकीकत में न विद्यालय का पता है, न बच्चों का और न ही शिक्षकों का पता है. चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी, जमीन चोरी और चीनी चोरी से लेकर अब स्कूल चोरी  तक का यह मामला सामने आया है. पूरे देश में ऐसा उदाहरण कहीं नहीं मिलेगा जहां पूरा का पूरा विद्यालय ही गायब हो गया हो.

बीएसए के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए

संजय सिंह ने कहा कि जब स्कूल की चोरी हो रही है, तो एफआईआर स्कूल चुराने वाले चोरों और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ होनी चाहिए, न कि वीडियो बनाने वालों के खिलाफ होनी चाहिए. मैं उत्तर प्रदेश के सरकार से मांग करता हूं कि ऐसे तमाम जर्जर विद्यालयों के मामले में अगर वे ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, तो खंड शिक्षा अधिकारी और बीएसए के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. जहां जिलाधिकारी (डीएम) इसमें शामिल हैं, वहां डीएम के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए.

Continue reading on the app

जींस-टॉप में लड़की ने Navan Sandhu के गाने पर किया गजब का डांस, वीडियो ने मचाई धूम

जींस-टॉप में लड़की के Navan Sandhu के गाने पर किए गए शानदार डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने की बीट पर लड़की ने पूरे जोश के साथ एक से बढ़कर एक डांस स्टेप्स और एनर्जेटिक मूव्स दिखाए. उसके डांस का अंदाज, शानदार एक्सप्रेशन और कॉन्फिडेंस वीडियो में देखने लायक है. सोशल मीडिया यूजर्स को लड़की का यह डांस काफी पसंद आ रहा है और लोग उसके परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. यह वायरल डांस क्लिप इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही है.

Continue reading on the app

  Sports

ग्रैंडमास्टर प्रणेश ने हंगरी में जीता ‘कनिजा ओपन’ का खिताब, भारतीय दूतावास ने दी बधाई

हंगरी में कनिज्सा ओपन 2026 शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश को भारतीय दूतावास, हंगरी ने बधाई दी. प्रणेश ने सेंट्रल यूरोप के इस टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया. Mon, 24 Aug 2026 02:30:28 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | POJK में JAAC का सविनय अवज्ञा आंदोलन का ऐलान ! | PAK News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T22:32:39+00:00

Dehradun में भारी बारिश का कहर! | #uttarakhandnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T22:20:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers