Responsive Scrollable Menu

दाद-खुजली से हैं परेशान? पसीना और नमी बढ़ा रहे फंगल इंफेक्शन का खतरा, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके

Monsoon Skin Care Tips: बारिश का मौसम भले ही गर्मी से राहत देता हो, लेकिन बढ़ी हुई नमी और पसीना त्वचा के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. इस दौरान दाद, खुजली और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, खासकर शरीर के उन हिस्सों में जहां नमी लंबे समय तक बनी रहती है. ऐसे में साफ-सफाई और त्वचा को सूखा रखना बेहद जरूरी है.

Continue reading on the app

Nayyi Navelli Motion Poster: लाल साड़ी पहने राक्षस का गला घोंटती दिखीं Yami Gautam

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गंभीर और दमदार भूमिकाओं के बाद अब यामी एक अनोखी कॉमेडी और फैंटेसी फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और आनंद एल राय के प्रोडक्शंस ‘कलर येलो’ ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है। बालाजी मोहन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।

दिलचस्प मोशन पोस्टर रिलीज

फिल्म में यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। जारी किए गए मोशन पोस्टर में वह लाल साड़ी पहनकर दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं। पोस्टर का सबसे मजेदार और आकर्षक हिस्सा यह है कि यामी इसमें एक राक्षस जैसे दिखने वाले किरदार का कपड़े से गला घोंटती दिखाई दे रही हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Mahakali में शुक्राचार्य बनेंगे Akshaye Khanna, खतरनाक लुक देखकर हैरान हुए फैंस

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक नई-नवेली दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के बाद अपने ससुराल पहुंचती है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन धीरे-धीरे उसके देवर को भाभी के बारे में एक ऐसा सच पता चलता है, जिससे उसे शक होता है कि वह कोई साधारण महिला नहीं, बल्कि एक ‘डायन’ है।

मेकर्स ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "नई नवेली डायन, इस दशहरा अपनी फैंटेसी एंटरटेनर के लिए तैयार हो जाइए।"

इसे भी पढ़ें: Gaurav Khanna माता-पिता के साथ मसूरी वेकेशन पर निकले, बारिश में फंसे तो ऐसे किया एन्जॉय

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा कर रहे हैं, जबकि इसका म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। यामी के फैंस उनके इस नए अवतार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ये कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

team india world record: भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार 400+ स्कोर बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. कोलंबो में जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने 27वीं बार WTC में ऐसा किया और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमा लिया. देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की शतकीय पारियों से भारत ने मैच की पहली पारी 503 रन बनाकर घोषित की. Mon, 24 Aug 2026 23:18:02 +0530

  Videos
See all

Saharanpur Murder Case: प्यार, अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग का खूनी खेल! प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T20:00:18+00:00

US says Iran is facing 'economic D-Day' in 'greatest financial offensive ever' | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T20:00:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers