Responsive Scrollable Menu

Health Tips: Digital Age में ब्रेन स्ट्रोक का नया लक्षण 'Dystextia', मोबाइल पर गलत मैसेज भेजना हो सकता है Stroke का संकेत

दुनिया भर में मृत्यु और विकलांगता के प्रमुख कारणों में स्ट्रोक वजह है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो स्ट्रोक के इलाज में हर एक मिनट कीमती होता है। जितना जल्दी मरीज को हॉस्पिटल ले जाया जाए, उतना ज्यादा रिकवरी की संभावना होता है। डॉक्टरों ने आज स्मार्टफोन के दौर में एक नया शुरुआती संकेत पहचाना है, जिसको डिस्टेक्स्टिया कहा जाता है। इसमें व्यक्ति फोन पर सही शब्द नहीं टाइप कर पाता, उसके वाक्य अर्थहीन हो जाते हैं या फिर लिखने में काफी गलतियां होने लगती हैं। कई मामलों में यह स्ट्रोक का पहला दिखने वाला संकेत मिला है।

जानें क्या है डिस्टेक्स्टिया

यह कोई बीमारी नहीं बल्कि डिजिटल माध्यम पर लिखने की क्षमता में अचानक से आने वाले बदलाव या गड़बड़ी को दिखाता है। यह Dysgraphia और Aphasia जैसे न्यूरोलॉजिकल लक्षणों का आधुनिक रूप है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: अनजाने में ज्यादा प्रोटीन लेना शरीर के लिए नुकसानदेह, Side Effects से बचने के लिए चेक करें ये 5 संकेत


हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति सामान्य रूप से टाइप करता है, लेकिन अचानक से उसके मैसेज में गड़बड़ी दिखने लगे, शब्दों का क्रम बिगड़ जाए, सामान्य शब्द भी न याद आएं, अर्थहीन वाक्य बनने लगे और सही शब्द न टाइप कर पाएं। तो यह दिमाग में भाषा कंट्रोल करने वाले हिस्से के प्रभावित होने का संकेत हो सकता है।

डिस्टेक्स्टिया और स्ट्रोक का संबंध

स्ट्रोक तब होता है, जब दिमाग के किसी हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है। या फिर रक्त वाहिका फट जाती है। अगर यह हिस्सा भाषा या फिर लिखने की क्षमता को कंट्रोल करने वाले क्षेत्र को प्रभावित करता है, तो व्यक्ति को पढ़ने, बोलने या लिखने में परेशानी महसूस होती है।

आज के समय में लोग मोबाइल पर टाइप करके बातचीत करते हैं। इसलिए कई बार सबसे पहला बदलाव फोन पर भेजे गए मैसेज पर दिखता है। कुछ केस में मरीज हॉस्पिटल पहुंचने से पहले फैमिली में किसी को ऐसे मैसेज भेजे, जिसमें व्याकरण और अर्थ दोनों ही पूरी तरह से असामान्य हो, तो जांच में उनको स्ट्रोक की पुष्टि हो सकती है।

फोन पर टाइप करते समय कौन-से संकेत न करें नजरअंदाज

व्यक्ति जानने वाले शब्दों को भी बार-बार गलत लिखता हो।
मैसेज पढ़ने पर शब्द होते हैं, लेकिन इस मैसेज का कोई सही अर्थ न निकले।
अगर बिना किसी तकनीकी वजह के टाइपिंग में परेशानी होने लगे।

क्यों मानते हैं डिस्टेक्स्टिया को स्ट्रोक का शुरुआती चेतावनी संकेत

डिस्टेक्स्टिया इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज भी ज्यादातर लोग फोन पर लगातार मैसेज करते हैं। ऐसे में लिखने की क्षमता में अचानक बदलाव सबसे पहले डिजिटल बातचीत में नजर आ सकता है।

सिर्फ टाइपिंग में गलती होना ही स्ट्रोक का प्रमाण नहीं है। जल्दबाजी, ध्यान भटकना, या ऑटो करेक्ट से भी गलतियां हो सकती हैं। लेकिन अगर व्यक्ति पहले सामान्य रूप से टाइप करता था, लेकिन अगर अचानक से असामान्य मैसेज आने लगे, तो इसको गंभीरता से लेना चाहिए।

स्ट्रोक के शुरुआती संकेत

एक हाथ या एक पैर में कमजोरी
चेहरा के एक तरफ का हिस्सा लटक जाना
बोलने में परेशानी होना
अचानक से धुंधला दिखना
तेज सिरदर्द
संतुलन बिगड़ना
भ्रम या समझने में परेशानी

आधुनिक डिजिटल युग में स्ट्रोक एक शुरूआती संकेत माना जाता है। हालांकि यह कोई अलग बीमारी नहीं बल्कि दिमाग के भाषा और लेखन से जुड़े हिस्सों में आई समस्या का संकेत हो सकता है। हालांकि सिर्फ टाइपिंग में हुई एक-दो गलतियों से घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपको लगातार बोलने में परेशानी, लगातार असामान्य मैसेज, चेहरे का टेढ़ा दिखना, हाथ-पैरों में कमजोरी जैसे लक्षण दिखते हैं, तो इसको मेडिकल इमरजेंसी मानना चाहिए।

Continue reading on the app

Aditya Roy Kapur की नई फिल्म में हुई हीरोइन की एंट्री, इस साउथ एक्ट्रेस संग बनेगी जोड़ी

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि उन्होंने निर्देशक मिलाप जावेरी की एक नई मास एंटरटेनर साइन की है। अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ भाग्यश्री बोरसे नजर आ सकती हैं।

मिलाप जावेरी की फिल्म में भाग्यश्री बोरसे की एंट्री

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, मिलाप जावेरी की इस अनटाइटल्ड फिल्म के लिए भाग्यश्री बोरसे के नाम पर मुहर लग गई है। भाग्यश्री को दर्शक साउथ की फिल्मों में देख चुके हैं और अब वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और भाग्यश्री की नई जोड़ी देखने को मिलेगी।


इसे भी पढ़ें: मेरे खिलाफ गैंगअप कर लिया, Tejasswi Prakash और Aarush Bhola पर भड़के Elvish Yadav

दर्दभरी लव स्टोरी के साथ दिखेगा जबरदस्त एक्शन

मिलाप जावेरी की यह फिल्म सिर्फ रोमांटिक कहानी तक सीमित नहीं होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक इंटेंस म्यूजिकल ड्रामा और दर्दभरी लव स्टोरी होगी, जिसमें भरपूर एक्शन भी देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी के लिए मेकर्स ऐसी अभिनेत्री की तलाश में थे, जो आदित्य रॉय कपूर के साथ मैच्योर नजर आए। इसी तलाश के बाद भाग्यश्री बोरसे का नाम सामने आया है।

भूषण कुमार करेंगे फिल्म को प्रोड्यूस

आदित्य रॉय कपूर और भाग्यश्री बोरसे की यह फिल्म टी-सीरीज के बैनर तले बनाई जाएगी और इसका निर्माण भूषण कुमार करेंगे। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू हो सकती है। हालांकि, फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।


इसे भी पढ़ें: Mumbai में स्टाइलिश लुक में दिखीं Harshita Gaur, जल्द Mirzapur The Movie में आएंगी नजर

साउथ से बॉलीवुड का रुख कर रही हैं कई अभिनेत्रियां

भाग्यश्री बोरसे पहली साउथ अभिनेत्री नहीं हैं, जो बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की तैयारी कर रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों ने हिंदी फिल्मों में काम किया है। नयनतारा भी इस लिस्ट में एक बड़ा नाम हैं, जिन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब वह सलमान खान की फिल्म मॉन्स्टर में नजर आने की तैयारी में हैं।

क्या आदित्य रॉय कपूर को मिलेगा पुराना स्टारडम?

आदित्य रॉय कपूर के करियर की बात करें तो आशिकी 2 उनके लिए गेमचेंजर साबित हुई थी। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद वह रातोंरात बड़े स्टार बन गए थे। हालांकि, इसके बाद वह उस स्तर की सफलता दोबारा हासिल नहीं कर पाए। ऐसे में मिलाप जावेरी की यह मास एंटरटेनर उनके लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकती है। अगर फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो संभव है कि आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना पुराना स्टारडम हासिल कर लें।

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर का जीत से अंत, अंतिम लीग मैच में आउटर दिल्ली को हराया

Delhi Premier League: सार्थक रंजन की कप्तानी वाली नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइक की टीम ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मैच में आउटर दिल्ली वारियर्स को 39 रन से हरा दिया. हालांकि, इस मैच में कप्तान सार्थक बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जिससे उसने आउटर दिल्ली पर जीत हासिल की. Mon, 24 Aug 2026 10:09:37 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh Paper Leak: छत्तीसगढ़ में पेपर लीक कांड, 5 आरोपी गिरफ्तार | Endoscope Formula #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T04:33:00+00:00

Sugar Price Hike: भारत ही नहीं, इन देशों में चीनी के दाम इतने बढ़े? | Latest Rate | Sugar Rate Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T04:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers