Responsive Scrollable Menu

भारतीय महिला टीम हॉकी वर्ल्डकप के टॉप-8 में पहुंची:इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ खेला; दोनों टीमों को 18 पेनल्टी कॉर्नर मिले, गोल नहीं

भारतीय महिला हॉकी टीम ने विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के टॉप-8 यानी दूसरे राउंड में जगह बना ली है। एम्सटेलवीन में खेले गए पूल-D के आखिरी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 0-0 से ड्रॉ पर रोक दिया। भारत को अगले राउंड में पहुंचने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी। वहीं इंग्लैंड के लिए जीत जरूरी थी। मैच के आखिरी क्षणों में इंग्लैंड ने अपनी गोलकीपर मिरियम प्रिचर्ड को बाहर बुलाकर एक अतिरिक्त आउटफील्ड खिलाड़ी उतार दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने 11 आउटफील्ड खिलाड़ियों के साथ भारतीय सर्कल पर लगातार हमले किए, लेकिन भारतीय डिफेंस नहीं टूटा। भारत ने शुरुआत में बनाए कई मौके भारत ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। पहले क्वार्टर में टीम को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले। चौथे मिनट में नवनीत कौर के शॉट से गेंद गोल में पहुंची, लेकिन रास्ते में इशिका के शरीर से टकराने के कारण गोल को मान्यता नहीं मिली। भारत को पहले क्वार्टर में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम एक को भी गोल में नहीं बदल सकी। इशिका के पास फील्ड गोल का मौका भी आया, लेकिन इंग्लैंड की गोलकीपर प्रिचर्ड ने शानदार बचाव किया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने हमले जारी रखे। 26वें मिनट में दीपिका के ड्रैगफ्लिक को इंग्लैंड की गोलकीपर ने पैर से रोक दिया। इसके बाद रिबाउंड पर सलिमा ने मौका बनाया और भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इंग्लैंड के लगातार हमले, भारतीय डिफेंस चट्टान बना दूसरे क्वार्टर से इंग्लैंड ने दबाव बढ़ाना शुरू किया। टीम को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता पुनिया और डिफेंस ने हर बार खतरा टाल दिया। 38वें मिनट में सविता ने बिंघम के रिवर्स हिट को शानदार तरीके से बचाया। 43वें मिनट में साक्षी ने गोललाइन पर शानदार बचाव कर भारत को गोल खाने से बचाया। हाफ टाइम तक इंग्लैंड को 9 पेनल्टी कॉर्नर मिल चुके थे, लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल सका। आखिरी क्वार्टर में इंग्लैंड ने गोलकीपर तक हटाया तीसरे क्वार्टर के बाद मैच पूरी तरह इंग्लैंड के पक्ष में जाता दिखा। इंग्लैंड लगातार भारतीय सर्कल में पहुंच रहा था और पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर रहा था। आखिरी क्वार्टर में इंग्लैंड को हर हाल में गोल चाहिए था, क्योंकि ड्रॉ का मतलब था भारत का अगले राउंड में पहुंचना और इंग्लैंड का बाहर होना। 56वें मिनट में इंग्लैंड ने बड़ा फैसला लिया। उसने गोलकीपर को बाहर बुलाकर 11 आउटफील्ड खिलाड़ियों के साथ खेलना शुरू किया। इसके बावजूद भारतीय डिफेंस ने दबाव झेला और गोल नहीं होने दिया। आखिरी मिनटों में भारतीय गोलकीपर बिचु देवी खरिबाम ने भी महत्वपूर्ण बचाव किए और टीम को गोलरहित ड्रॉ के साथ अगले राउंड में पहुंचा दिया। भारत की क्वालिफिकेशन की कहानी भारत ने पूल-D में अपने अभियान की शुरुआत चीन के खिलाफ 2-2 ड्रॉ से की थी। इसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराया। इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ के साथ भारत के खाते में 5 अंक हो गए और टीम ने दूसरे राउंड में जगह बना ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए थे। सुनेलिता टोप्पो, नवनीत कौर, सुषिला चानू, दीपिका, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने गोल दागे थे। इससे टीम की अटैकिंग डेप्थ का पता चलता है। क्रॉसओवर पूल में भारत के मैच नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया से इस हॉकी वर्ल्ड कप से क्वार्टर फाइनल को हटा दिया गया है। एक नया फॉर्मेट लागू किया गया है। इसके अनुसार क्रॉसओवर पूल में पहुंचने वाली टीमें आपस में मैच खेलेंगी। भारत का मैच नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। इस राउंड में ग्रुप स्टेज के पॉइंट्स भी जुड़ेंगे। क्रॉसओवर पूल की टॉप-2 टीमें सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। सेमीफाइनल के विजेता फाइनल खेलेंगे और हारने वाली टीमें ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी। दोनों टीमों का स्क्वॉड भारत: सलीमा टेटे (कप्तान), इशिका चौधरी, निक्की प्रधान, बिचू देवी खरीबाम (गोलकीपर), सविता (गोलकीपर), शिल्पी डबास, लालरेमसियामी, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, इशिका, ज्योति, नवनीत कौर, सुषिला चानू पुखरंबम, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, रुताजा दादासो पिसल, लालथंतलुआंगी, साक्षी राणा, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका। इंग्लैंड: डार्सी बॉर्न, लिली वॉकर, अन्ना टोमन, हन्ना फ्रेंच, एमी थॉम्पसन, हॉली हंट, एलेना रेयर, टेसा हॉवर्ड, केटी कर्टिस, फियोना क्रैकल्स, एलिजाबेथ नील, सोफी हैमिल्टन, सबी हीश (गोलकीपर), लिली ओव्सली, फ्लोरा पील, मार्था टेलर, ग्रेस बाल्सडन, एलिस एटकिंसन, मिरियम प्रिचर्ड (गोलकीपर), लोटी बिंघम।

Continue reading on the app

हेप्टाथलॉन गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय डोप टेस्ट में पॉजिटिव:स्वप्ना बर्मन को NADA ने सस्पेंड किया; इसी महीने संन्यास लिया था

भारत की एथलीट और 2018 एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट स्वप्ना बर्मन डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। 29 साल की स्वप्ना के सैंपल में बोल्डेनोन नाम का प्रतिबंधित पदार्थ मिला है। स्वप्ना ने इसी महीने एथलेटिक्स से संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने चोटों शरीर को फिट नहीं बताते हुए अपना करियर खत्म करने का फैसला लिया था। 2018 में रचा था इतिहास स्वप्ना बर्मन ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में हेप्टाथलॉन में गोल्ड मेडल जीता था। वह एशियन गेम्स में हेप्टाथलॉन का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी थीं। हेप्टाथलॉन एथलेटिक्स का मिक्स्ड इवेंट है। इसमें खिलाड़ी दो दिनों में 7 इवेंट्स में हिस्सा लेते हैं। इनमें 100 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक, 200 मीटर, लंबी कूद, भाला फेंक और 800 मीटर शामिल हैं। स्वप्ना ने एशियन चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। वह 2016 रियो ओलिंपिक में भारत को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं। चोटों के कारण इसी महीने लिया संन्यास स्वप्ना ने अगस्त 2026 की शुरुआत में ही एथलेटिक्स से संन्यास की घोषणा की थी। डोपिंग मामले में NADA की कार्रवाई प्रोविजनल सस्पेंशन तक है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उन्हें इस मामले में अंतिम रूप से दोषी ठहराए जाने की बात सामने नहीं आई है। सैंपल में मिला बोल्डेनोन NADA के मुताबिक, स्वप्ना के सैंपल में बोल्डेनोन पाया गया। यह एनाबॉलिक-एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड की श्रेणी का प्रतिबंधित पदार्थ है। राजनीति में भी कदम रखा एथलेटिक्स के अलावा स्वप्ना ने हाल ही में राजनीति में भी कदम रखा था। 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें BJP के दिनेश सरकार ने 21,477 वोटों के अंतर से हराया था। स्वप्ना का करियर, 2 पॉइंट में बोल्डेनोन ड्रग क्या है? बोल्डेनोन एक एनाबॉलिक-एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड है, जिसे मूल रूप से पशु चिकित्सा के लिए विकसित किया गया था। यह वर्ल्ड डोपिंग एंटी एजेंसी (WADA) की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल है। एथलीट इसका अवैध इस्तेमाल मांसपेशियों की ताकत और आकार बढ़ाने, रिकवरी में मदद और प्रदर्शन सुधारने के लिए कर सकते हैं। स्वप्ना के संन्यास के बाद भी क्यों हुई कार्रवाई? संन्यास लेने से डोपिंग नियम अपने आप खत्म नहीं हो जाते। अगर किसी खिलाड़ी का सैंपल उसके करियर के दौरान लिया गया था और बाद में उसमें प्रतिबंधित पदार्थ मिलता है, तो उस मामले की जांच और कार्रवाई जारी रह सकती है। वापसी की स्थिति में भी खिलाड़ी को एंटी-डोपिंग नियमों का पालन करना पड़ता है। ------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें.… भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान से हाई-फाइव किया भारतीय हॉकी टीम ने मेंस वर्ल्ड कप में बुधवार को पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, लेकिन खेल भावना दिखाते हुए हाई-फाइव किया। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब और किसके खिलाफ? कितने बजे खेला जाएगा मुकाबला

Vaibhav Sooryavanshi next match: दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में 30 अगस्त से ईस्ट जोन का मुकाबला सेंट्रल जोन से होगा. बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेले जाने वाले इस मैच में सबकी नजरें ईस्ट जोन के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. क्वार्टर फाइनल में बल्ले से महज 8 रन बनाने के बाद वैभव ने गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाकर शानदार वापसी की थी. अब सेंट्रल जोन के खिलाफ वह बल्ले से बड़ी पारी खेलने की फिराक में हैं. Thu, 27 Aug 2026 07:01:03 +0530

  Videos
See all

Viral Video | ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उड़ी फरिया | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T02:10:02+00:00

Punjab: पंजाब के फिरोजपुर अस्पताल की बिगड़ी हालत, करोड़ों खर्च करने के बाद भी बुरे हाल | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T02:12:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers