Responsive Scrollable Menu

सलमान की याचिका पर हटवाया गया काला हिरण का टीजर:प्रोड्यूसर ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जानिए क्या है विवाद

फिल्म निर्माता अमित जानी ने अपनी फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ का टीजर हटाने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। हाईकोर्ट ने सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए टीजर और इससे जुड़ी प्रचार सामग्री हटाने का निर्देश दिया था। यह फिल्म बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े 1998 के चर्चित काले हिरण के शिकार मामले से प्रेरित बताई जा रही है। सलमान की शिकायत के बाद हाईकोर्ट ने उनके व्यक्तित्व अधिकारों के कथित उल्लंघन का हवाला देते हुए प्रचार सामग्री हटाने का आदेश दिया था। जानी ने अपनी अपील में कहा है कि यह आदेश अनुचित सेंसरशिप है और उनके अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार को सीमित करता है। उनका कहना है कि सार्वजनिक रिकॉर्ड और ऐतिहासिक कानूनी मामलों पर किसी का एकाधिकार नहीं हो सकता। जानी ने हाईकोर्ट के आदेश को जल्दबाजी बताया कानूनी विवाद के बीच फिल्म निर्माता की सुरक्षा को लेकर भी चिंता सामने आई है। जानी का दावा है कि संगठित आपराधिक समूहों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी हैं। इन समूहों ने उनसे फिल्म प्रोजेक्ट छोड़ने की मांग की है। जानी ने अपील में कहा कि हाईकोर्ट ने उनकी कानूनी टीम को अपना पक्ष रखने का उचित मौका दिए बिना ही रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया। सलमान की याचिका पर टीजर और इंटरव्यू हटाने का आदेश यह घटनाक्रम उस आदेश के बाद सामने आया है, जो हाईकोर्ट ने सलमान खान की व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया था। 27 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के टीजर को सोशल मीडिया से हटाने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि अगर प्रोड्यूसर 24 घंटे के अंदर टीजर के लिंक नहीं हटाते हैं, तो एक्स (ट्विटर) और यूट्यूब जैसी इंटरनेट कंपनियों को इसे हटाने के आदेश दिए जाएंगे। मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस ज्योति सिंह ने फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि आरोपी हर दिन अपनी सीमाएं पार कर रहा है और खुद को कानून से ऊपर समझ रहा है। जज ने टिप्पणी की कि किसी सामान्य नागरिक के साथ भी ऐसा बर्ताव नहीं किया जा सकता। साख बनाने में बहुत मेहनत लगती है और एक बार छवि खराब होने के बाद उसे वापस पाना आसान नहीं होता। अदालत ने फिल्म निर्माता अमित जानी के दिए इंटरव्यू भी हटाने का निर्देश दिया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा था कि किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा की सुरक्षा जरूरी है। कोर्ट ने फिल्म में अभिनेता के संदर्भ दिखाई देने पर चिंता भी जताई थी। अदालत ने संकेत दिया था कि वह बाद में ज्यादा कड़ी टिप्पणियों वाला विस्तृत आदेश जारी करेगी। सलमान ने लगाए ये आरोप लमान खान के पक्ष के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि टीजर में एक किरदार को सलमान जैसी शक्ल और उनका मशहूर ब्रेसलेट पहनाकर दिखाया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि फिल्म सलमान खान और 1998 के काला हिरण केस पर आधारित है। सलमान की ओर से बताया गया कि उन्होंने पहले प्रोड्यूसर को लीगल नोटिस भेजा था, लेकिन अमित जानी ने एक इंटरव्यू में उस नोटिस को फाड़ दिया और इंटरनेट पर धमकियां मिलने का दावा करने लगे। याचिका में यह भी कहा गया है कि एक पोस्टर में किरदार राइफल पकड़े दिखाया गया है। सलमान ने दावा किया है कि इस तरह के चित्रण से लोग भ्रमित हो सकते हैं। याचिका में आगे कहा गया है कि यह बात खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि 1998 के मामले से जुड़ी आर्म्स एक्ट की कार्यवाही में सलमान खान बरी हो चुके हैं। प्रोड्यूसर की दलील- किसी का नाम इस्तेमाल नहीं हुआ सुनवाई के दौरान प्रोड्यूसर अमित जानी के वकील ने पक्ष रखते हुए कहा कि फिल्म में सलमान खान का नाम कहीं इस्तेमाल नहीं हुआ है। टीजर में किसी एआई (AI) या डीपफेक तकनीक का प्रयोग भी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक टीजर है और सार्वजनिक घटनाओं पर फिल्म बनाने से किसी के पर्सनल राइट्स का हनन नहीं होता। हालांकि, कोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि मामला अदालत में लंबित रहने के दौरान ऐसी चीजें सार्वजनिक करना अवमानना के दायरे में आता है।

Continue reading on the app

Salman Khan की बहन का लग्जरी रेस्टोरेंट: एक डिश 10 हजार की, सबसे महंगी शराब ₹1.88 लाख की; Mercii का Menu देख उड़ जाएंगे होश

Mercii Restaurant Menu: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का मुंबई स्थित लग्जरी रेस्टोरेंट Mercii इन दिनों अपने लग्जूरियस इंटीरियर के साथ-साथ महंगे मेन्यू को लेकर चर्चा में है। रेस्टोरेंट में यूरोपियन फ्लेवर के साथ एशियन और इंडियन टच वाले कई प्रीमियम डिशेज परोसे जाते हैं। कुछ डिशेज की कीमत हजारों रुपये में है, जबकि ड्रिंक्स मेन्यू में एक शैंपेन की कीमत करीब ₹1.9 लाख तक है।

Mercii restaurant

₹10 हजार की डिश ने खींचा ध्यान
Mercii के महंगे मेन्यू में Herb Crusted Lamb Loin प्रमुख डिशों में शामिल है, जिसकी कीमत करीब ₹10,000 बताई गई है। इसके अलावा Truffle Pasta on Wheel की कीमत लगभग ₹8,500 है। इस डिश को खास अंदाज में असली Parmesan cheese wheel से तैयार करके सर्व किया जाता है।

रेस्टोरेंट के मेन्यू में Teriyaki Salmon (मछली की डिश) भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब ₹4,000 बताई गई है। इसके अलावा सीफूड पसंद करने वालों के लिए लॉब्स्टर से जुड़े कई ऑप्शन भी मौजूद हैं।

Mercii Menu

अर्पिता की पसंदीदा डिश कौन सी है?
अर्पिता खान शर्मा ने पहले अपने रेस्टोरेंट के कुछ पसंदीदा डिशेज का भी जिक्र किया था। इनमें Four Cheese Pizza, Truffle Pasta और Garlic Prawns शामिल हैं।

Four Cheese Pizza की कीमत करीब ₹1,100 है, जबकि अन्य पिज्जा की कीमत लगभग ₹800 से ₹1,100 के बीच बताई गई है। यानी Mercii के मेन्यू में कुछ विकल्प बाकी प्रीमियम डिशेज की तुलना में कम कीमत वाले भी हैं।

Pizza at Mercii

शैंपेन की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Mercii में सिर्फ खाने की कीमतें ही चर्चा में नहीं हैं। रेस्टोरेंट का ड्रिंक्स और वाइन मेन्यू भी काफी महंगा है। उपलब्ध रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां कुछ फ्रेंच इम्पोर्टेड शैंपेन की कीमत ₹1,88,550 तक जाती है।

वहीं, सबसे महंगी रेड वाइन की कीमत करीब ₹1.40 लाख और महंगी व्हाइट वाइन की कीमत लगभग ₹69,000 तक बताई गई है। इसके मुकाबले कॉकटेल की कीमत करीब ₹900 से ₹1,200 के बीच रहती है।

Drink

9,000 वर्ग फुट में फैला है Mercii
मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित MERCII Mumbai करीब 9,000 वर्ग फुट में फैला फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट है। अर्पिता ने इसे अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर शुरू किया है। यहां का इंटीरियर काफी भव्य है और रेस्टोरेंट में दिन और रात के हिसाब से माहौल बदलने वाली खास सीलिंग लाइटिंग भी आकर्षण का केंद्र है।

रेस्टोरेंट का मेन्यू यूरोपियन तकनीकों और दुनियाभर के फ्लेवर को मिलाकर तैयार किया गया है। यही वजह है कि यहां आने वाले ग्राहकों को सामान्य डाइनिंग के बजाय एक लग्जरी फूड एक्सपीरियंस मिलता है।

सेलिब्रिटीज के बीच भी लोकप्रिय है रेस्टोरेंट
Mercii अपनी लग्जरी सेटिंग और फाइन-डाइनिंग अनुभव के चलते मुंबई के चर्चित रेस्टोरेंट्स में जगह बना चुका है। यहां का माहौल खास तौर पर हाई-एंड डाइनिंग और सेलिब्रिटी गेट-टुगेदर के लिए तैयार किया गया है।

रेस्टोरेंट में एक प्राइवेट सेक्शन भी है, जहां करीब 30 मेहमानों के लिए अलग व्यवस्था की जा सकती है। इसके अलावा बदलती लाइटिंग वाली सीलिंग रेस्टोरेंट के इंटीरियर को दिन और रात में अलग लुक देती है।

Continue reading on the app

  Sports

13 साल के प्यार और 3 बच्चों के बाद उसेन बोल्ट ने की सगाई, 5 कैरेट की डायमंड रिंग गर्लफ्रेंड को पहनाई

Usain Bolt engaged kasi Bennett: दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट ने जीवन की नई पारी की शुरुआत करते हुए अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर और मॉडल कासी बेनेट से सगाई कर ली है. 13 साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. लंबा समय साथ बिताने और तीन खूबसूरत बच्चों के माता-पिता बनने के बाद बोल्ट ने अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर कासी को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे देखकर कासी पूरी तरह से हैरान रह गईं. Wed, 26 Aug 2026 21:38:54 +0530

  Videos
See all

Aaj Ka Sutra: 'हर किसी को अपनी कमजोरियां मत बताना' #shorts #motivation #chanakya #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T17:11:04+00:00

Nepal Flood: नेपाल में आई तबाही के पीछे चीन है ! #shorts #nepalflood #bihar #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T17:16:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers