Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में कार डिवाइडर पार कर दूसरी कार से टकराई:हादसे में दो विधायक समेत 6 घायल, सभी की हालत स्थिर; पुलिस जांच जारी

दिल्ली में PWD ऑफिस के पास रविवार को दो कारों की टक्कर हो गई। दो विधायकों समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें किरारी के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। लक्ष्मी नगर से ITO की ओर जा रही कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर रेलिंग पार कर सामने से आ रही इनोवा से भिड़ गई। कार को 32 साल के आशुतोष पांडे चला रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चे थे, जबकि इनोवा में अनिल झा और अभय पाटिल सवार थे। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… विधायक अनिल झा AAP पार्टी से, पहले भाजपा में थे अनिल झा दिल्ली की किराड़ी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हैं। उन्होंने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बजरंग शुक्ला को 21,871 वोटों से हराया। उन्होंने IGNOU से लाइब्रेरी साइंस में एमए किया है। उपलब्ध चुनावी हलफनामे के अनुसार, 2025 में उनकी घोषित संपत्ति करीब 4.33 करोड़ रुपये थी। बीजेपी के अभय पाटिल चार बार से बेलगावी से विधायक अभय पाटिल कर्नाटक की बेलगावी दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। वे 2023 में लगातार चौथी बार इस सीट से विधानसभा के लिए चुने गए। इससे पहले वे 2004-07, 2008-13 और 2018-23 में भी विधायक रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा के आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार, उनका जन्म 1969 में बेलगावी में हुआ था। वे कृषि और समाज सेवा से जुड़े हैं। उनकी शिक्षा SSLC और नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट तक है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा,5 की मौत: बेतिया में बेटे के जन्म की खुशियां मना रहे पिता की भी जान गई बिहार के बेतिया में तेज रफ्तार बस सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में जा घुसी। वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया। घटना बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर पराउ टोला बनकटवा के पास हुई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Railway RRB Junior Engineer CEN 04/2026 Recruitment 2026 Apply Online for 4028 Post, Vacancy Increase

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Junior Engineer (JE) Recruitment 2026, CEN 04/2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से Junior Engineer (JE) एवं Depot Material Superintendent सहित विभिन्न पदों पर कुल 4029 रिक्तियां भरी जाएंगी। […]

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली जो 24 पारियों में नहीं कर पाए, शुभमन गिल ने सिर्फ 17 इनिंग्स में वो रिकॉर्ड बनाया

शुभमन गिल के लिए श्रीलंका दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और पहले टेस्ट मैच में वो कुल 24 रन बना सके थे. मगर दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वो कुछ रंग में लौटते दिखे और अर्धशतक जमाया. Mon, 24 Aug 2026 02:05:40 +0530

  Videos
See all

UP Bulldozer Action | Muzaffarnagar में इस जगह पर क्यों चला बुलडोजर? सामने आईं चौंकाने वाली बातें ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T00:04:23+00:00

Maharashtra News: Mumbai में ‘मैदान बचाओ’ को लेकर Aaditya Thackeray का Protest #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T00:06:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers