रेखा का 36 साल पुराना हिट गाना, जिसे गाते-गाते रो पड़ी थीं लता मंगेशकर, हर बोल में भरा है दर्द
लता मंगेशकर की आवाज ऐसी है, जिसे सुनते ही लोग अपने दुख तक भूल जाते हैं. अपने करियर में उन्होंने कई हिट और सुपरहिट गाने गाए है. लेकिन 36 साल पहले उनका एक ऐसा गाना आया था, जिसे गाते हुए वह खुद भी रो पड़ी थीं. वो गाना है, साल 1990 में आई फिल्म 'सौतन की बेटी' का गाना,'हम भूल गए रे हर बात मगर तेरा प्यार नहीं भूले'. इस गाने में रेखा रोते हु्ए नजर आती हैं. फिल्म में रेखा ने लीड रोल निभाया था. गाने के बोल सावन कुमार के हैं. लता मंगेशकर ने इसे अपनी मीठी आवाज से सजाया है. जुदाई के दर्द और सच्चे प्रेम की अनकही कहानी बयां करते इस गाने के हर बोल में दर्द भरा है.आज भी ये गाना सुनने वालों की आंखें नम कर देता है. खुद लता जी भी इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान रो पड़ी थीं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News
News18









