Responsive Scrollable Menu

Muzaffarnagar में Police Encounter के बाद दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली

मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी नाजिम के पैर में गोली लगी और उसे मुजफ्फरनगर में एक क्लीनिक के संचालक डॉ. आदिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने रविवार को कहा कि पुलिस ने नाजिम और आदिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 ए (दुष्कर्म), 70 (सामूहिक दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोप है कि 18 अगस्त को कोतवाली थाना इलाके में आरोपियों ने 17 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता लड़की को बरामद करके मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया।

इस बीच, हिंदू कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

AIADMK नेता Palaniswami ने बारिश से बर्बाद फसल पर 30 हजार रुपये मुआवजे की मांग की

अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने रविवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) नीत गठबंधन सरकार से डेल्टा जिलों में अचानक हुई भारी बारिश के कारण जलमग्न हुई धान की फसल के लिए किसानों को तत्काल 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। एक बयान में पलानीस्वामी ने कहा कि पिछले दो दिनों में हुई अप्रत्याशित बारिश के कारण तिरुवरूर और नागपट्टिनम समेत कई जिलों में करीब 2,000 एकड़ में कुरुवई धान की फसल पानी में डूब गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन किसानों ने 12 जून को मेट्टूर बांध से पानी न छोड़े जाने के बाद भूजल पर निर्भर रहकर और कर्ज लेकर खेती की थी, वे अब निराश हैं, क्योंकि उनकी कटाई के लिए तैयार फसलें पानी में डूबी हुई हैं।

अन्नाद्रमुक प्रमुख ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि ऋण पूरी तरह माफ करने समेत चुनावी वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने मांग की कि राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर नुकसान का आकलन किया जाए और सभी प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित की जाए।

Continue reading on the app

  Sports

इमरान खान के लिए गावस्कर-कपिल देव ने फिर उठाई आवाज, इन 21 कप्तानों ने पाकिस्तान से की ये अपील

पाकिस्तान को 1992 में इकलौता वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से ही जेल में हैं. उनके स्वास्थ्य और जीवन को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ी हैं. Sun, 23 Aug 2026 22:51:40 +0530

  Videos
See all

UP News : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने हनुमान चालीसा का पाठ किया #upnews #ajayrai #ayodhyanews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T17:43:21+00:00

Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ रही कीमत पर सरकार का बड़ा फैसला #shorts #ytshorts #sugarpricehike #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T17:42:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers