Responsive Scrollable Menu

CM Mohan Yadav ने Rewa और शहडोल में बाढ़ राहत और चिकित्सा शिविर लगाने के दिए निर्देश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को रीवा-शहडोल संभाग में अत्यंत भारी बारिश से उपजे हालातों और जारी राहत कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और सभी गांव व नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में विशेष चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि यदि लोगों का खाने पीने का सामान, घर इत्यादि नष्ट हो गए हों तो उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल भी उपस्थित थे। यादव ने कहा, सरकार सभी बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है। हम जान-माल-मवेशी सबकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। बाढ़ से प्रभावित किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बाद में एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत शिविरों में समुचित मात्रा में खाद्य सामग्री, पीने के पानी और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा, जहां बाढ़ का पानी उतर गया है, वहां प्रशासनिक टीम भेजें। लोगों को खाने-पीने की किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पीने के पानी की शुद्धता के लिए सभी जल स्रोतों व हैंडपंपों में ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि से ‘क्लोरिनेशन’ कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसे सभी गांव और नगरीय क्षेत्र के वार्डों में जहां बाढ़ का प्रकोप रहा है, वहां विशेष चिकित्सा एवं उपचार शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री यादव ने अधिकारियों को गौशालाओं इत्यादि में पशुओं के खाने-पीने एवं चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने और यदि फसल क्षति की सूचना हो, तो वहां तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि बुवाई वगैरह प्रारंभिक अवस्था में हो, तो उसके नष्ट होने पर किसानों को बीज इत्यादि की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्थानीय परिस्थितियों पर भी सतत् निगरानी रखें और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करें तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी न रखें। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और नर्मदा, मंदाकिनी समेत कई नदियां उफान पर हैं। राज्य के डिंडोरी, पन्ना, रीवा, सतना, जबलपुर और छतरपुर में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। रीवा जिले में बाढ़ की स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही है।

Continue reading on the app

Raj Kumar Shukla जयंती पर CM Samrat Choudhary ने दी श्रद्धांजलि, स्मारिका का विमोचन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी राज कुमार शुक्ल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बिहार विधान परिषद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 1917 के चंपारण सत्याग्रह के पीछे की प्रमुख प्रेरक शक्तियों में से एक माने जाने वाले शुक्ल को याद किया गया। चौधरी ने कहा, ‘‘राज कुमार शुक्ल के अथक प्रयासों के कारण मोहनदास करमचंद गांधी बिहार के चंपारण में आए और किसानों को अंग्रेजों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए ऐतिहासिक सत्याग्रह का नेतृत्व किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चंपारण सत्याग्रह ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को चंपारण सत्याग्रह में राज कुमार शुक्ल के योगदान से अवगत कराया जाएगा।

इस अवसर पर चौधरी ने स्मारिका ‘शुक्ल शौर्य’ का विमोचन किया। उन्होंने कला एवं संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गायिका कल्पना पटवारी को पंडित राज कुमार शुक्ल कला शिखर पुरस्कार प्रदान किया।

Continue reading on the app

  Sports

अनगित गलतियां, खराब पासिंग, सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई भारतीय महिला हॉकी टीम

India out of Womens Hockey World Cup Semi Final Race: ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ खेलकर सेमीफाइनल की रेस से भारतीय महिला हॉकी टीम बाहर हो गई है. इस निराशाजनक नतीजे के साथ ही भारत का विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया. वाजेनर स्टेडियम में खेले गए इस करो या मरो के मुकाबले में अनगिनत गलतियों और खराब पासिंग के कारण टीम एक भी गोल करने में नाकाम रही. ग्रुप 'ई' में तीसरे स्थान पर रहने के बाद भारत का अंतिम-चार का सफर समाप्त हो गया है. Mon, 24 Aug 2026 01:23:57 +0530

  Videos
See all

Ayushman Bharat Yojana : उत्तराखंड में आयुष्मान कार्ड पर गड़बड़ी करने वाले 5 अस्पतालों पर गिरी गाज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T20:00:07+00:00

Viral Video | गायों को इकट्ठा करने का अनोखा तरीका! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T20:05:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers