पाकिस्तानी सरकार की मदद से तैयार हुआ मसूद अजहर का मरकज, Operation Sindoor में इंडियन आर्मी ने बहावलपुर में किया था तबाह
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई भारत की कार्रवाई के एक बड़े जख्म को भरने की कोशिश की जा रही है. पाकिस्तानी सरकार ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किए गए आतंकी ठिकानों को फिर से स्थापित कर रही है. इस बीच कहा जा रहा है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुख्य ठिकाने मरकज सुभानअल्लाह का व्यापक पुनरुद्धार कार्य पूरा हो गया है.
प्रीमियम मार्बल से तैयार की गई फ्लोरिंग
हमले के एक साल से अधिक समय बाद सामने आए नए फटेज से स्पष्ट होता है कि ये परिसर फिर से पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. इसके गुंबदों को दोबारा बनाया गया है. नया प्लास्टर और पेंट करने के साथ-साथ मरकज में प्रीमियम मार्बल फ्लोरिंग लगाई है, जिससे धमाके के पुराने निशान पूरी तरह से ढक गए हैं. मुख्य हॉल के अंदर बने गहरे गड्ढों को कंक्रीट से भर दिया गया है. वहीं, अल-साबिर मदरसे और शीर्ष कमान के आवास जैसी तबाह हो चुकी इमारतों को ध्वस्त करके वहां नया निर्माण करवाया गया है.
ये खबर भी पढ़ें- Operation Sindoor: एयर मार्शल की एक चाल और तबाह हो गया पाकिस्तान का भोलारी एयरबेस
25 करोड़ रुपये की मदद की
खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी अधिकारियों ने जैश-ए-मोहम्मद को 25 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की नकद सहायता दिलवाई थी, जिसमें से करीब-करीब 11 करोड़ रुपये 15 महीने के अंदर मुख्य परिसर के पुनिर्माण पर खर्च किए गए थे.
बहावलपुर केंद्र की कमान में बदलाव
जैश के सरगना मसूद अजहर की तबियत इन दिनों खराब रहने की खबरें हैं, जिस वजह से उसके आतंक के नेटवर्क और बहावलपुर परिसर का दैनिक कामकाज उसके भाइयों तलहा अल-सैफ और मोहिउद्दीन औरंगजेब उर्फ अम्मार अल्वी के हाथों में है. मामले में सूत्रों का कहना है कि मसूद अजहर और रऊफ असगर जैसे वरिष्ठ आतंकियों को सिंध के नवाबशाह जिले में सरकारी संरक्षण मिला हुआ है. सभी सुरक्षित ठिकानों में मौजूद हैं.
ये खबर भी पढ़ें- Operation Sindoor में शहीद हुए थे छह भारतीय सैनिक, भारत सरकार ने पहली बार शेयर किया सभी के नाम
9 आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने बनाया निशाना
- मरकज सुभान अल्लाह, बहावलपुर- जैश-ए-मोहम्मद
- मरकज तैयबा, मुरीदके- लश्कर-ए-तैयबा
- सरजल, तेहरा कलां- जैश-ए-मोहम्मद
- महमूना जोया, सियालकोट- हिजबुल मुजाहिदीन
- मरकज अहले हदीस, बरनाला- लश्कर-ए-तैयबा
- मरकज अब्बास, कोटली- जैश-ए-मोहम्मद
- मस्कर राहील शाहिद, कोटली- हिजबुल मुजाहिदीन
- शावई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद- लश्कर-ए-तैयबा
- सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद- जैश-ए-मोहम्मद
ये खबर भी पढ़ें- Operation Sindoor: भारत ने 88 घंटे बाद क्यों रोका था ऑपरेशन सिंदूर? आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने किया खुलासा
भारत में अब तक 6 बड़े अटैक कर चुका है जैश
सेना के हेडक्वार्टर पर सुसाइड अटैक: अप्रैल 2000 में जम्मू-कश्मीर में 17 साल के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आफाक अहमद शाह ने भारतीय सेना की 15वीं कोर के हेडक्वार्टर के बाहर विस्फोटक से भरी कार उड़ा दी. 4 भारतीय सैनिक मारे गए.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा पर हमला: 1 अक्टूबर 2001 को श्रीनगर में विधानसभा पर आत्मघाती बम विस्फोट में 30 से ज्यादा लोग मारे गए.
भारत की संसद पर हमला: 13 दिसंबर 2001 को जैश और लश्कर के आतंकियों ने दिल्ली में संसद पर संयुक्त हमला किया. संसद के 8 सुरक्षाकर्मियों सहित कुल 14 लोग मारे गए.
पठानकोट एयरबेस पर हमला: 2 जनवरी 2016 को पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हमला. 3 सुरक्षाकर्मी मारे गाए.
उरी में सेना के हेडक्वार्टर पर हमला: 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर हमला. 19 भारतीय सैनिकों की मौत हुई. भारत ने इसके जवाब में PoK में सर्जिकल स्ट्राइक की.
पुलवामा में CRPF के काफिले पर हमला: 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश के आतंकियों ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के काफिले पर हमला किया. इसमें 40 जवान मारे गए. भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की.
ये खबर भी पढ़ें- Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को पूरे हुए एक साल, इंडियन एयरफोर्स ने दुश्मनों को दिया कड़ा संदेश
अजित कुमार का हुआ भयानक एक्सीडेंट, रेसिंग के दौरान बेकाबू हुई कार, बाल-बाल बची जान
साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अजित कुमार रेसिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए हैं. एक्टर की जान बाल-बाल बची है. वह सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं अपने कार रेसिंग के जुनून के लिए भी जाने जाते हैं. वह लंबे समय से प्रोफेशनल मोटरस्पोर्ट्स में हिस्सा लेते आ रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेस में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. हाल ही में उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया, इस हादसे में एक्टर बाल-बाल बचे है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18











