Guna Accident : तेल सड़क पर गिरा, बाल्टी लेकर टूट पड़े लोग! | #shorts #viral #viralshorts
Guna Accident : तेल सड़क पर गिरा, बाल्टी लेकर टूट पड़े लोग! | #shorts #viral #viralshorts CUT_DM OPT_VJ डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, us iran war, weather news, ashok vihar robbery case, food department inspection, vande mataram controversy, vande mataram political row, rss coordination meeting, amit shah siliguri visit, pakistan isi shahzad bhatti, reasi search operation, ladakh gen z girl, supreme court on vehicle insurance
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का अंतिम दल लौटा भारत:10 दलों में 477 यात्रियों ने किए दर्शन, पिथौरागढ़ में बुरांश के जूस से हुआ स्वागत
छह साल के लंबे अंतराल के बाद शुरू हुई हिंदुओं की पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा रविवार को अंतिम दल के भारत लौटने के साथ पूरी हो गई। इस साल उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे के रास्ते 477 यात्रियों ने कैलाश मानसरोवर के दर्शन किए। चीन के तिब्बत क्षेत्र में स्थित कैलाश पर्वत और मानसरोवर के दर्शन के बाद अंतिम दल के यात्री तकलाकोट से लिपुलेख पहुंचे और फिर भारतीय सीमा में दाखिल हुए। अंतिम दल रविवार शाम धारचूला पहुंचा। यहां यात्रा अधिकारी धन सिंह बिष्ट की अगुवाई में यात्रियों का स्वागत किया गया और उन्हें बुरांश का जूस पिलाया गया। यात्रा के दौरान यात्रियों ने आदि कैलाश और ओम पर्वत के भी दर्शन किए। इस बार की यात्रा में दो लोगों की मौत भी हुई, इनमें केएमवीएन का एक कुक और एक कैलाश मानसरोवर यात्री शामिल था। कोरोना के कारण 2020 में बंद हुई यह यात्रा छह साल बाद भारत और चीन के बीच सहमति बनने के बाद दोबारा शुरू हुई थी। अंतिम दल के भारत लौटने के साथ ही इस साल की यात्रा पूरी हो गई। अब यात्रियों के कुछ अनुभव पढ़िए… जागेश्वर के दर्शन कर लौटेंगे दिल्ली यात्रियों के साथ केएमवीएन का 27 सदस्यीय सर्विस स्टाफ भी रहा। यात्रा के दौरान यात्रियों ने कैलाश मानसरोवर के साथ आदि कैलाश और ओम पर्वत के भी दर्शन किए। अंतिम यानी 10वां दल रविवार को भारत लौट आया। चीन के तकलाकोट से लिपुलेख पहुंचने के बाद यात्री गुंजी होते हुए शाम को धारचूला पहुंचे। अब अंतिम दल के यात्री सोमवार सुबह चौकोड़ी के लिए रवाना होंगे। इसके बाद अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में दर्शन करके दिल्ली जाएंगे। मानसरोवर में यात्रियों ने पूजा की, झील में नहाने पर रोक यात्रा के दौरान यात्रियों ने मानसरोवर झील के पास पूजा-अर्चना की। चीन सरकार ने मानसरोवर झील में सीधे नहाने पर रोक लगा रखी है। इसलिए यात्री बाल्टी से पानी निकालकर स्नान करते हैं और इसके बाद पूजा करते हैं। अंतिम दल के साथ गए केएमवीएन के कर्मचारियों ने भी मानसरोवर में पूजा की। केएमवीएन के कुक सुंदर गिरी ने मानसरोवर झील के पास अपने पितरों के नाम से पूजा की। उन्होंने बताया कि भोलेनाथ की कृपा से उन्हें दूसरी बार कैलाश मानसरोवर जाने का मौका मिला। सड़क बनने से सफर पहले से आसान हुआ यात्रा पर आए गौरव महाजन और आरती महाजन ने सीमा तक सड़क पहुंचाने के लिए बीआरओ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से यात्रा पहले के मुकाबले काफी आसान हुई है। यात्रियों ने केएमवीएन के कर्मचारियों, आईटीबीपी, सेना और बीआरओ के जवानों की भी तारीफ की। लिपुलेख का रास्ता ऊंचे पहाड़ों से होकर गुजरता है। यहां मौसम अचानक बदल जाता है और कई जगह रास्ता काफी कठिन है। 2020 में बंद हुई थी यात्रा, छह साल बाद फिर शुरू हुई कोरोना महामारी के बाद साल 2020 से कैलाश मानसरोवर यात्रा बंद थी। भारत और चीन के बीच सहमति बनने के बाद इस साल यात्रा दोबारा शुरू की गई। लिपुलेख से होने वाली यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ पिथौरागढ़ के लिए भी खास है। यात्रा शुरू होने से धारचूला, गुंजी और आसपास के सीमांत इलाकों में भी लोगों में उत्साह रहा। यात्रियों की आवाजाही से यहां धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिला। ------------------- ये खबर भी पढ़ें…. ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमालय के साथ खतरे में 'पिका':2050 तक तापमान बढ़ने से बदलना होगा घर, 6 प्रजातियों में से रॉयली पर सबसे ज्यादा असर हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में चट्टानों के बीच रहने वाला छोटा-सा पिका अब वैज्ञानिकों के लिए सिर्फ एक पहाड़ी जीव नहीं रह गया है। मौसम में हो रहे बदलावों का असर समझने के लिए इसकी निगरानी की जा रही है। नए अध्ययन में सामने आया है कि हिमालय में बढ़ता तापमान पिका की अलग-अलग प्रजातियों के रहने की जगह बदल सकता है। (पढ़ें पूरी खबर)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18








