Explainer: कई फिल्में, एक ही दुनिया और आपस में जुड़े किरदार, समझिए क्या होता है ये ‘Cinematic Universe’ का मतलब?
What is the Cinematic Universe: आज फिल्मों की दुनिया सिर्फ एक फिल्म की स्टोरी तक सीमित नहीं है. अब दुनियाभर के मेकर्स ऐसी फिल्में बना रहे हैं, जिनमें अलग-अलग किरदारों की अपनी एक अलग कहानी होती है. हालांकि, ये सभी एक ही दुनिया का हिस्सा होते हैं. यही तरीका ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ कहलाता है. हॉलीवुड के मार्वल और सीडी स्टूडियो ने इसे दुनियाभर में पॉपुलर बनाया, लेकिन अब इंडियन सिनेमा में भी ऐसी कई भी बन रही हैं. आपने नोटिस किया होगा कि किसी फिल्म का किरदार अचानक दूसरी फिल्म में नजर आता है , तो कभी दो अलग फिल्मों के हीरो एक साथ दुश्मन से लड़ते नजर आते हैं. यही कनेक्शन लोगों में दिलचस्पी बढ़ाता है. लेकिन‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ को सिर्फ फिल्मों का आपस में जुड़ना समझना सही नहीं होगा. इसके पीछे स्टोरी, किरदार, टाइमलाइन और बिजनेस की लंबी प्लानिंग भी होती है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
आखिर ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ मतलब क्या होता है?
आसान भाषा में समझें तो ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ फिल्मों की ऐसी दुनिया है, जहां कई अलग-अलग किरादरों की कहानी चलती हैं. लेकिन वे एक ही फिक्शनल दुनिया में घटती हैं. हर फिल्म का अपना मैन किरदार और अपनी लड़ाई हो सकती है, लेकिन दूसरी फिल्मों के किरदार, लड़ाईयां या जगहें भी उसमें दिखाई दे सकती हैं. मसलन, एक फिल्म में पुलिस अधिकारी की स्टोरी दिखाई गई और दूसरी फिल्म में किसी दूसरे पुलिस अधिकारी कहानी दिखाई जा सकती है. दोनों का स्ट्रगल और कहानी अलग हो सकती है. लेकिन अगर वे एक ही शहर, टाइमलाइन और स्टोरी की दुनिया में मौजूद हैं और आगे चलकर दोनों साथ दिखाई देते हैं, तो इसे ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ का हिस्सा माना जा सकता है. हॉलीवुड कई फिल्मों में Crossover होता है. यानी अलग फिल्मों के किरदार एक फिल्म में एक साथ आ जाते हैं. Marvel में Iron Man, Thor और Captain America जैसे किरदारों का साथ आना इसका सबसे बड़ा है.
सीक्वल, फ्रेंचाइजी और सिनेमैटिक यूनिवर्स में क्या अंतर है?
इन तीनों शब्दों को अक्सर एक ही समझ लिया जाता है, जबकि इनके बीच फर्क बिल्कुल साफ है.
कैटेगरी- आसान मतलब - उदाहरण
Sequel-पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाना बाहुबली और बाहुबली 2
Franchise- एक नाम या सीरीज के तहत कई फिल्में बनना- धूम, गोलमाल
Cinematic Universe- अलग-अलग फिल्मों के किरदार और स्टोरी एक ही दुनिया में जुड़ना- Marvel, YRF Spy Universe
मसलन, अगर किसी फिल्म के पहले पार्ट में वही हीरो दूसरे पार्ट में अपनी स्टोरी आगे बढ़ाता है, तो वह सीक्वल है. वहीं किसी एक नाम से कई फिल्में बनती रहें, लेकिन हर फिल्म की स्टोरी अलग हो, तो वह फ्रेंचाइजी हो सकती है. सिनेमैटिक यूनिवर्स में बात इससे आगे चली जाती है क्योंकि अलग-अलग फिल्मों के किरदार और स्टोरी आपस में जुड़ती हैं.
‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की शुरुआत कब और कैसे हुई?
‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ फिल्म बनाने का आइडिया एकदम नया नहीं है. हॉलीवुड में 1930 और 1940 के दौर में Universal Pictures ने Dracula, Frankenstein और The Wolf Man जैसे हॉरर किरदारों को अलग-अलग फिल्मों में दिखाया जा चुका है. बाद में इन किरदारों को एक ही फिल्म में भी साथ लाया गया. हालांकि आज के दौर में ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ को लेवल पॉपुलर बनाने का सबसे बड़ा क्रेडिट मार्वल स्टूडियो को जाता है. 2008 में रिलीज हुई आयरन मैन से ‘मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स’ यानी MCU की नींव पड़ी थी. फिल्म के आखिर में दिखाई गई छोटी-सी Post-Credit Scene में Nick Fury ने Avengers Initiative की बात कही थी. उस समय शायद लोगों को अंदाजा नहीं था कि यह छोटा-सा सीन आने वाले सालों में फिल्मों की पूरी दुनिया को बदल देगा. इसके बाद अलग-अलग सुपरहीरो की फिल्में रिलीज होती गईं और धीरे-धीरे उनकी स्टोरी आपस में जुड़ती चल गईं. आखिर में ये किरदार एक बड़ी फिल्मों में एक साथ नजर आने लगे.
भारत में भी तेजी से बढ़ा ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’
भारत में भी मेकर्स ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की फिल्में बना रहे हैं. बॉलीवुड में रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स, YRF Spy Universe और Maddock Horror-Comedy Universe जैसे नाम बहुत पॉपुलर हैं. रोहित शेट्टी के Cop Universe की शुरुआत 2011 में अजय देवगन की फिल्म सिंघम से हुई थी, इसके बाद में सिंघम रिटर्नस आई. फिर रणवीर सिंह की सिंबा ने पुलिस ऑफिसर का नया किरदार पेश किया गया. सिंबा के आखिर में अक्षय कुमार के सूर्यवंशी किरदार की झलक दिखाई गई. जिसके बाद सूर्यवंशी में Singham, Simmba और Sooryavanshi एक साथ नजर आए थे. यानी लोगों को तीन अलग फिल्मों के तीन पुलिस ऑफिसर को एक फिल्म में देखने का मौका मिल जाता है.
YRF Spy Universe का ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’
Yash Raj Films ने जासूसी फिल्मों को जोड़कर एक ब स्पाई यूनिवर्स तैयार किया. इसकी शुरुआत एक था टाइगर से हुई थी. इसके बाद टाइगर जिंदा है, वार और पठान जैसी फिल्मों ने इस यूनिवर्स को आगे बढ़ाया. पठान में सलमान खान के टाइगर का कैमियो ऑडियंस के बीच काफी चर्चा में रहा था. इससे साफ हुआ कि पठान और टाइगर की दुनिया एक ही है. ऋतिक रोशन काॉ कबीर भी इसी दुनिया का हिस्सा है. यहां सबसे खास बात यह है कि लोगों को सिर्फ एक ही स्टार की फिल्म नहीं देख रहे होते, बल्कि उन्हें यह जानने की एक्साइटमेंट भी रहती है कि अगली फिल्म में कौन-सा Spy दिखाई देगा.
मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स
दिनेश विजान की मैडॉक फिल्मस ने हॉरर-कॉमेडी फिल्मों को जोड़कर एक अलग तरह का यूनिवर्स तैयार किया. इसकी शुरुआत साल 2018 में स्त्री फिल्म से हुई थी. इसके बाद रूही, भेड़िया, मुंज्या और स्त्री 2 जैसी फिल्मों ने इस यूनिवर्स को बड़ा किया. भेड़िया में स्त्री की दुनिया से जुड़े किरदारों ने दर्शकों को इस बात का इशार दिया कि दोनों कहानियां एक ही यूनिवर्स की हैं. इसके अलावा साउथ फिल्मों में‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’देखने को मिलता है. तमिल सिनेमा में डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने Lokesh Cinematic Universe यानी LCU बनाया. इसकी शुरुआत कैथी से हुई.इसके बाद विक्रम फिल्म में दोनों की दुनिया के बीच के कनेक्शन को दिखाया गया. फिर लियो और सूर्या के चर्चित रोलेक्स किरदार ने इस यूनिवर्स को आगे बढ़ाया.
क्या हर जुड़ी हुई फिल्म ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ होती है?
नहीं. सिर्फ किसी फिल्म में दूसरी फिल्म के किरदार का कैमियो होने से उसे ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ नहीं माना जा सकता है. इसके लिए फिल्मों के बीच एक दुनिया, स्टोरी या टाइमलाइन का साफ होना जरूरी है. अगर किसी एक्टर ने दूसरी फिल्म में सिर्फ कैमियों कर दिया तो उसे सीधे ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ से नहीं जोड़ा जा सकता है. असल ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ में कनेक्शन आगे की स्टोरी के लिए बहुत जरूरी होता है.
ये भी पढ़ें: Explainer: किसी Actor को A-List Star कैसे माना जाता है? जानिए कौन तय करता है स्टारडम
ऋषभ पंत की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया मैच में आगे खेलेंगे या नहीं?
Rishabh Pant Injury Update : टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए. इस मैच में वो कलाई में चोट लगने के चलते मैदान से रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. मैच के पहले ही दिन ये भारतीय क्रिकेट टीम और उनके फैंस के लिए बड़ा झटका था. अब ऋषभ पंत की चोट पर बड़ा अपडेट आया है. ऋषभ पंत के फैंस के मन में भी ये सवाल है कि क्या उनके पसंदीदा क्रिकेटर कल बैटिंग करने आएंगे. क्यों वो आगे के मैच में हिस्सा अब ले पाएंगे. तो अगर आपको मन में भी यही सवाल है. तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
आपको बता दें कि, भारत और श्रीलंका के बीच आज से यानी 23 अगस्त (रविवार) 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद जब ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने के लिए आए तो, लाहिरू कुमारा की शॉर्ट बॉल को पूल करते समय ऋषभ पंत की कलाई में चोट लग गई. इसके बाद वो 3 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ड होकर वो पवेलियन लौट गए.
Rishabh Pant walks off after sustaining a wrist injury. ????
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) August 23, 2026
Hoping he comes back strong, just like the last time. IYKYK ???????? pic.twitter.com/NcTOuOer60
ऋषभ पंत की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
अब इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज कोच सितांशु कोटक ने ऋषभ पंत की चोट पर बड़ा बयान दिया है. उनके बयान से भारतीय क्रिकेट फैंस को पंत की चोट पर बड़ा अपडेट मिला है. उन्होंने कहा कि, 'पंत की चोट गंभीर नहीं है और उनके ठीक होने की उम्मीद है. ऋषभ पंत कल बैटिंग के लिए ठीक रहेंगे'.
????TEAM INDIA BATTING COACH GIVE UPDATE ON RISHABH PANT ????
— Sam (@cricsam02) August 23, 2026
Pant was forced to retire hurt after being struck by a short ball from Lahiru Kumara during the 2nd Test vs SL.
- But India batting coach Sitanshu Kotak has provided a reassuring update, indicating that Pant’s injury is… pic.twitter.com/ZszSEeTeLg
भारत-श्रीलंका मैच के पहले दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कोटक ने भारतीय क्रिकेट फैंस की चिंताओं को दूर कर दिया है. अब कल सिर्फ ध्रुव जुरेल, सारांश जैन और मानव सुथार ही भारत के लिए बल्लेबाजी करते हुए नहीं बल्कि ऋषभ पंत भी खेलते हुए नजर आएंगे. पहले दिन के खेल की समाप्ति पर भारत ने 85 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बना लिए हैं. अब ऋषभ पंत कल इस स्कोर को 500 तक पहुंचाने में टीम इंडिया की मदद कर सकते हैं.
Kotak: Rishabh Pant will be fine to bat tomorrow. Padikkal making most of the opportunities he got.
— Sahil Malhotra (@Sahil_Malhotra1) August 23, 2026
On Jaiswal row: Bowler would have commented, heat of the moment it happens. I don’t think Jaiswal should have gone so close. pic.twitter.com/s9b3MasrNK
कैसा रहा पहले दिन का खेल
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहले दिन देवदत्त पडिकक्ल ने शतक लगाया. उन्होंने 117 रनों की पारी खेली. गिल ने भारत के लिए 50 रनों की इनिंग्स खेली. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 45 रनों का योगदान दिया. वहीं रविंद्र जडेजा ने 43 रनों का योगदान दिया. केएल राहुल के बल्ले से भी 18 रन निकले. दिन के खेल की समाप्ति तक भारत के लिए ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें : IND vs SL 2nd Test : देवदत्त पडिक्कल ने ठोका शतक, गिल के बल्ले से निकला अर्धशतक, टीम इंडिया ने पहले दिन 5 विकेट पर बनाए 300 रन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









