Responsive Scrollable Menu

Jaish-e-Mohammed HQ Rebuilt: जिस आतंक के अड्डे को कर दिया था ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तबाह.. जैश-ए-मोहम्मद ने फिर किया खड़ा, सामने आया ये वीडियो, देखें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मरकज सुभानअल्लाह के बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण का दावा सामने आया है।

Continue reading on the app

रोहित पवार के पीए की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे जिले के अंतर्गत आने वाले बारामती से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक (रोहित पवार) के निजी सहायक (पीए) अजित दशावतारे की नाबालिग बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. बच्ची का शव उसके घर के पास ही मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में डर और सनसनी का माहौल बन गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जांच दल मौके पर पहुंचा.

मां से मामूली कहासुनी के बाद निकली थी घर से

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले रात के समय नाबालिग बच्ची की अपनी मां से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी. मां की डांट या नाराजगी के चलते बच्ची बिना बताए घर से बाहर निकल गई. जब काफी देर बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी, तो परिवार के लोग परेशान हो गए. परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. किसी अनहोनी के डर से परिवार ने तुरंत स्थानीय पुलिस थाने पहुंचकर बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी.

घर के पास मिला शव, फैली सनसनी

सुबह के समय बारामती के रुई इलाके में स्थित साई गणेश नगर में लोगों ने बच्ची का शव देखा. यह जगह उसके घर के काफी करीब थी. शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर तुरंत पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए बारामती के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

फॉरेंसिक टीम मौके पर, हर पहलू की जांच

यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इस पर अभी तक कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है. पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए हर संभव एंगल से पड़ताल कर रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया.

फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य और नमूने जुटाए हैं. आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रात के समय बच्ची के साथ कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं था.

अस्पताल पहुंचे विधायक रोहित पवार

घटना की सूचना मिलते ही विधायक रोहित पवार तुरंत बारामती पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. इसके बाद वे बारामती मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भी गए, जहां उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की और वस्तुस्थिति की जानकारी ली.

रोहित पवार ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अजित दशावतारे जिला परिषद के समय से ही उनके साथ पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं. उनके परिवार पर यह बहुत बड़ा पहाड़ टूटा है. रोहित पवार ने कहा कि इस दुखद घड़ी में वे परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा.

क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके के लोग गहरे सदमे में हैं. एक मासूम बच्ची की इस तरह संदिग्ध हालात में जान चले जाने से हर कोई हैरान है. पुलिस का कहना है कि वे परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर रहे हैं. मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: अभिजीत दीपके के खिलाफ FIR, महाराष्ट्र पुलिस ने इस वजह से लिया एक्शन

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली जो 24 पारियों में नहीं कर पाए, शुभमन गिल ने सिर्फ 17 इनिंग्स में वो रिकॉर्ड बनाया

शुभमन गिल के लिए श्रीलंका दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और पहले टेस्ट मैच में वो कुल 24 रन बना सके थे. मगर दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वो कुछ रंग में लौटते दिखे और अर्धशतक जमाया. Mon, 24 Aug 2026 02:05:40 +0530

  Videos
See all

UP Bulldozer Action | Muzaffarnagar में इस जगह पर क्यों चला बुलडोजर? सामने आईं चौंकाने वाली बातें ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T00:04:23+00:00

Maharashtra News: Mumbai में ‘मैदान बचाओ’ को लेकर Aaditya Thackeray का Protest #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T00:06:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers