देश के टॉप 8 शहरों में घरों की बिक्री 6% घटी, बेंगलुरु में 26% बढ़े दाम, ये है सबसे किफायती शहर
India Home sales Q2 2026: प्री-मानसून सीजन में आमतौर पर घर खरीदने की रफ्तार भी थोड़ी धीमी रहती है.
रिवीलिंग बिकिनी पहन पूल में उतरीं वाणी कूपर, दिखाया अपना हॉट अवतार, फिटनेस देख फैंस बोले- 'Diva',
Vaani Kapoor Bikini Bold Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. तस्वीरों में वाणी पूल और उसके किनारे पर बिकिनी में पोज देती हुईं नजर आ रही हैं. ब्लू बिकिनी में उनका टोंड लुक और कॉन्फिडेंस फैंस का ध्यान खींच रहा है. सोशल मीडिया पर उनका ये हॉट अवतार देख फैंस उनकी फिटनेस के साथ-साथ खूबसूरती की भी तारीफ कर रहे हैं.
बर्थडे पर वाणी ने दिखाया अपना हॉट लुक
वाणी कपूर ने अपने बर्थडे के मौके पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह ब्लू बिकिनी पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने पूल में उतरकर कई अलग-अलग एंगल से कई पोज दिए. कहीं वह पानी के बीच दिखाई दे रही हैं, तो कभी पूल के किनारे बैठकर कैमरे के सामने इतराती हुईं नजर आईं. उनका यह ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसने लोगों को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया.
पूल में फ्लॉन्ट किया टोंड फिगर
बिकिनी में वाणी कपूर का फिटनेस लुक भी एकदम साफ नजर आ रहा है. वह बिकिनी में अपने टोंड फिगर को फ्लॉन्ट करती हुईं दिखाई दीं. भीगे बालों के साथ वह सिजलिंग अंदाज नजर आईं. उनकी तस्वीरों में ग्लैमरस अंदाज के साथ-साथ बर्थडे सेलिब्रेशन वाली खुशी भी दिखाई दे रही है. यही वजह है फैंस बड़ी संख्या में कमेंट कर उनकी फोटो पर रिएक्शन दे रहे हैं और उन्हें बर्थडे पर बधाई भी दे रहे हैं.
भीगी-भीगी जुल्फों के साथ दिए कई पोज
वाणी ने पूल के पास अलग-अलग एंगल से कई पोज दिए. एक तस्वीर में वह अपनी भीगी जुल्फों को झटकाती हुई नजर आईं. उनके इस लुक को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. ब्लू बिकिनी और पूल के बैकग्राउंड में वाणी का पूरा लुक काफी बॉल्ड नजर आया. सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी फिटनेट और फिगर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
फैंस ने कहा- ‘दिवा’
वाणी कपूर की तस्वीरों पर फैंस उनके लुक के साथ-साथ फिटनेस की भी तारीफ करते नजर आए. किसी ने उन्हें ‘फायर’ कहा, तो किसी ने ‘दिवा’ कहकर उनकी खूबसूरती की तारीफ की. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सच कहूं तो आपका फिगर एकदम जबरदस्त है- ग्रेसफ़ुल, फ़िट और बेहद अट्रैक्टिव'. वहीं एक अन्य यूजर ने उनकी फिटनेस की तारीफ करते हुए कमेंट किया, 'वाणी पहले से ज्यादा काफी फिट और खूबसूरत हो गई हैं'. वाणी के फैंस के कमेंट्स से साफ है कि उनको यह ग्लैमरस अंदाज काफी पसंद आ रहा है.
ये भी पढ़ें: 23 की उम्र में गंजेपन का शिकार हुए मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान? यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली तो दिया ये जवाब
फैंस दे रहे बर्थडे की बधाई
वाणी कपूर सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ से जुड़ी फोटो अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हालांकि बर्थडे पर शेयर की गई उनकी ये पूल फोटो कुछ ही देर में सुर्खियों में आ गईं, वाणी का कॉन्फिडेंस और फिटनेस लुक फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उनकी इन फोटो को लेकर लगातार चर्चा हो रही है और लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.
वाणी कपूर आज यानी 23 अगस्त को 38 साल की हो गई हैं. इस मौके पर उनका यह ग्लैमरस फोटोशूट उनकी फिटनेस को भी दिखाता है कि वह इस उम्र में खुद को कितना फिट रखती हैं. वाणी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और अलग स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं.
ये भी पढ़ें: गोविंदा ने फर्जी खबरें फैलाने वाले खिलाफ जारी किया मानहानि का लीगल नोटिस, इतने करोड़ का जुर्माना लगाने की दी चेतावनी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News Nation








