Responsive Scrollable Menu

Jammu Kashmir में PM Modi के आने के बाद बदला लोगों का नजरिया: Jitendra Singh

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केंद्र में सत्ता संभालने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों की सोच में व्यापक बदलाव आया है। सिंह ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक बैठक से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में लोगों की सोच में पूर्वोत्तर की तरह ही पूरी तरह बदलाव आया है। यह बदलाव 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की शुरुआत के बाद से यहां का माहौल बदल गया है।

शांति कायम है और सामान्य स्थिति लौट रही है। विकास कार्य भी तेजी से हो रहे हैं।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले तीन दशकों में हिंसा के कारण कई पीढ़ियों को खोने के बाद अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं में आगे बढ़ने की आकांक्षा पैदा हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में यूपीएससी और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में उनका प्रदर्शन इसका प्रमाण है।’’ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा के दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई, लेकिन वह भाग्यशाली हैं कि जीवित बचे और अब जम्मू-कश्मीर के लोगों की सोच में आया बदलाव देख पा रहे हैं।

Continue reading on the app

Odisha Weather: IMD ने पांच जिलों में जारी की Red Warning, 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को पांच जिलों के लिए रेड वार्निंग जारी की है। आईएमडी ने कहा कि इस मौसम प्रणाली के प्रभाव के कारण ओडिशा के कई जिलों में 26 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है।

राज्य के कई इलाकों में आज सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। इनमें से कम से कम दो स्थानों पर 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम कार्यालय ने कटक, अंगुल, ढेंकानाल, कालाहांडी और नवरंगपुरा जिलों के लिए भारी बारिश का अनुमान जताते हुए रेड वार्निंग (कार्रवाई करें) जारी की है।

इसके साथ ही कालाहांडी जिले के थुआमुल रामपुर में 345 मिलीमीटर अत्यधिक भारी बारिश हुई, जबकि रायगड़ा जिले के काशीपुर में 212 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। आईएमडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया। मौसम कार्यालय ने रविवार को भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, संबलपुर, देवगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, सोनेपुर, बौध, कंधमाल, कोरापुट, मलकानगिरी, पुरी, खोर्धा, नयागढ़ और रायगड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (कार्रवाई के लिए तैयार रहें) भी जारी किया है।

इसी तरह सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बारगढ़, नुआपाड़ा, बोलांगीर, गजपति और गंजाम जिलों के लिए येलो वार्निंग (सतर्क रहें) जारी की गई है। आईएमडी ने कहा कि राज्य में 26 अगस्त तक इसी तरह की मौसम की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार तक बंगाल की खाड़ी और उसके साथ ही पश्चिम बंगाल के तट तथा उससे सटे ओडिशा के तट पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही तूफानी मौसम रहने की संभावना है।

आईएमडी ने मछुआरों को 24 अगस्त तक ओडिशा तट के पास समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

Continue reading on the app

  Sports

पाक कप्तान को बनाया मोहरा, फील्डर हटवाकर जड़ा छक्का, विस्फोटक ओपनर की डिमांड पर गेंदबाज को आया गुस्सा

Virender Sehwag Inzamam-ul-Haq demand Six: भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मैदान पर तनाव के बीच वीरेंद्र सहवाग और इंजमाम उल हक का एक पुराना किस्सा बेहद मजेदार है. बैंगलोर टेस्ट में अच्छी फॉर्म में खेल रहे सहवाग का छक्का लगाने का मन हुआ, तो उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम से लॉन्ग-ऑन का फील्डर हटाने की अजीब मांग कर दी. कप्तान के फील्डर हटाते ही सहवाग ने गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया.इस वाकये से अनजान गेंदबाज दानिश कनेरिया का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था. Sun, 23 Aug 2026 20:16:00 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें | CM Dhami | BJP New Team | Anil Baluni | Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T15:12:26+00:00

Aar Paar : छछुंदर और चमेली के तेल वाली कहावत Congress ने किसके लिए कह दी? | Vande Mataram | Amish #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T15:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers