Responsive Scrollable Menu

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:टॉयलेट क्लीनर पिला पत्नी की हत्या; बहू ने सास को जमकर पीटा; बैल से कार खिंचवाकर शोरूम पहुंचा मालिक

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर से जुड़ी रही। रेप केस दबाने के बदले 5 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत मांगने के आरोप पर उन्होंने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। रिटायर्ड जज आरोप साबित करें। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. 5 करोड़ रिश्वत मामले पर CM की पत्नी बोलीं- आरोप साबित करें पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर रेप केस दबाने के बदले 5 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत मांगने के आरोप लगे। इस मामले में वह पहली वार कैमरे के सामने आईं और आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाना और बेबुनियाद बातें करना आसान है। वह इन आरोपों का सामना करने के लिए तैयार हैं। वह न पहले घबराई थीं और न अब घबरा रही हैं। उन्होंने रिटायर्ड जज रणजीत सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने लगाए आरोपों को साबित करें, नहीं तो उन्हें लीगल नोटिस और कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। (पढ़ें पूरी खबर) 2. टॉयलेट क्लीनर पिलाकर पत्नी की हत्या, पति-सास भागे जालंधर में अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति व सास ने महिला को जबरन टॉयलेट साफ करने वाला हार्पिक पिला दिया। जिसके बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जान बचाने के लिए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले महिला ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे। उसमें महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति अपनी मां व उसकी बेटी को लेकर अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. खुलेआम टीके लगाने का VIDEO, पूर्व मंत्री बोले- मान सरकार की पोल खुली लुधियाना के जगराओं पुल के नीचे 4 युवकों के सरेआम नशे के इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में CM भगवंत मान के भाषण के अंश भी इस्तेमाल किए गए हैं, जिसमें वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर बात कर रहे हैं। बिट्‌टू ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ लिखा- पंजाब को नशामुक्त बनाने के सरकार के बड़े-बड़े दावे जमीनी स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। इसके बाद AAP छोड़कर BJP में गए राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी इसे री-ट्वीट करते हुए सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लिखा- क्या जगराओं पुल भी राजस्थान में है, पेड ट्रोलर्स बताओ। (पढ़ें पूरी खबर) 4. बहू ने सास को जमकर पीटा, VIDEO सामने आया पटियाला में एक बहू ने अपनी सास की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसने बेड पर लेटी सास को दोनों हाथ पकड़कर उठाया और गर्दन से पकड़कर सीड़ियों की ग्रिल पर दे मारा। इसके बाद सास को मुक्के भी मारे। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बुजुर्ग सास को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके गर्दन, पीठ, कूल्हों, पेट और टांगों पर चोटें लगी हैं। पीड़िता की पहचान रितु मित्तल के रूप में हुई है। वह सूलर कॉलोनी में रहने वाले सुधीर मित्तल की पत्नी हैं। (पढ़ें पूरी खबर 5. सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ बताने पर घिरे दीपेंद्र हुड्‌डा ने दी सफाई हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को लेकर दिए गए बयान पर सफाई दी है। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कभी सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि उनके मुंह में इस तरह के शब्द डाले जा रहे हैं। उनकी कभी ऐसी भावना नहीं रही, जिससे किसी को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि सिख समाज के साथ उनके परिवार का हमेशा भाईचारा रहा है और हर संघर्ष में दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 6. छात्रा ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड किया जालंधर में बीए की छात्रा ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। मां उसे उठाकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुताबिक, युवती सुबह टहलते हुए बिल्डिंग की बालकनी की तरफ गई थी। मृतका की पहचान महकप्रीत कौर (21) के रूप में हुई है, जो BA फाइनल ईयर की छात्रा थी। परिवार ने पुलिस को बताया कि वह डिप्रेशन की दवा ले रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। घटनास्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. बाप ने थप्पड़ मारा तो बेटी को जलाया, आग लगाकर भागा आरोपी मोहाली में नाबालिग लड़की को सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 25 साल का दीपक उस 16 साल की लड़की का पीछा करता था और उस पर बात करने का दबाव डालता था। शुक्रवार को भी वह लड़की के घर पहुंच गया था, जहां लड़की के पिता और चाचा ने उसे डांटा। इसके बाद भी दीपक बहस करता रहा तो लड़की के पिता ने उसके थप्पड़ मार दिए। इससे दीपक गुस्से में आ गया और थोड़ी देर बाद लड़की के घर लौटकर उसके ऊपर सैनिटाइजर छिड़क दिया और आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दीपक पीछे के दरवाजे से निकल गया और फरार हो गया। (पढ़ें पूरी खबर) 8. 2 जिलों में तेज बारिश, नाले ओवरफ्लो, फसल जलमग्न पठानकोट में रविवार को जेज बारिश हुई, जिसके बाद सड़कों में जलभराव हो गया। वहीं गुरदासपुर के सीमावर्ती गांवों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ का खतरा है। नोमानी नाला और नहर ओवरफ्लो होने से अडियां गांव में लगभग 1100 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। पानी की निकासी न होने से सड़कें भी बाधित हो गई हैं। अडियां गांव में खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 24 अगस्त को 6 जिलों- मोहाली, पठानकोट, नवांशहर, गुरदासपुर, होशियारपुर और रोपड़ में बारिश की संभावना है। जबकि चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। (पढ़ें पूरी खबर) खबर विदेश से.. 9. पंजाबी युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कपूरथला के रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय युवक पर हमला हुआ, वह पिज्जा डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने उसपर फायरिंग कर दी। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल भी पहुंचाया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। युवक की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। वह कपूरथला में बेगोवाल कस्बे में जब्बोवाल गांव का रहने वाला था। करीब 10 साल पहले उसके पिता ने ₹30 लाख कर्ज लेकर काम के लिए अमेरिका भेजा था। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. बैल से ₹31 लाख की कार खिंचवाकर शोरूम पहुंचा मालिक मोगा में शनिवार को 31 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की नई इनोवा कार सड़क पर बैल से खिंचती नजर आई। कार मालिक दविंदरपाल सिंह ने अपनी गाड़ी पर चारा लादा और बैल के सहारे उसे आईजीएम टोयोटा शोरूम के सामने से जीटी रोड होते हुए शहर तक ले गए। दविंदरपाल का कहना है कि 5 महीने पहले गाड़ी खरीदने के बावजूद अब तक RC नहीं बनी है। कई बार कंपनी और एजेंसी से संपर्क करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने इसी तरह विरोध जताया। उन्होंने बताया कि शिकायत करने के बाद कार एजेंसी ने 50 हजार रुपए ये कहकर और ले लिए कि कार कीमत बढ़ गई है और रजिस्ट्रेशन चार्ज अब ज्यादा लगेगा। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

DA हाइक के बाद सैलरी पर कितना टैक्स? ₹1 की भी गलती पड़ी भारी, जानें ITR का पूरा नियम

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA (Dearness Allowance) और DR (Dearness Relief) महंगाई से राहत देने वाला महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन DA को लेकर एक जरूरी बात यह है कि यह पूरी तरह टैक्स-फ्री नहीं है। DA सैलरी का हिस्सा माना जाता है और कर्मचारी की कुल टैक्सेबल इनकम में शामिल होता है। 

Continue reading on the app

  Sports

सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करने वाले 5 गेंदबाज, 11 साल से अभेद है विश्व कीर्तिमान

5 bowlers Most wickets taken clean bowled: इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरकर उन्हें क्लीन बोल्ड करने का रोमांच ही कुछ और है. टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट को मिलाकर मुथैया मुरलीधरन, वसीम अकरम, वकार यूनिस, मिचेल स्टार्क और जेम्स एंडरसन जैसे दिग्गजों ने इस कला में महारत हासिल की है. मुरलीधरन ने जहां अपनी फिरकी से सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को बोल्ड किया, वहीं वसीम अकरम और वकार यूनिस ने अपनी घातक यॉर्कर और स्विंग से स्टंप्स उखाड़ने के अनूठे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. Tue, 25 Aug 2026 04:01:03 +0530

  Videos
See all

Russia warns of growing tension as UK hands Ukraine long-range missile blueprints | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T22:51:24+00:00

Monsoon Rain | Delhi-NCR में भारी बारिश के बाद IFFCO चौक पर जलजमाव | #shorts #shortvideo #monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T22:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers