Responsive Scrollable Menu

पटना के डॉक्टरों ने दुर्लभ सर्जरी कर बनाया कीर्तिमान, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

पटना, 23 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के चिकित्सा जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। पटना के दो वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने घुटने के कैंसर से जूझ रहे एक मरीज की बेहद जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

दोनों चिकित्सकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर के रहने वाले 60 वर्षीय मरीज के घुटने की हड्डी कैंसर के कारण पूरी तरह खराब हो गई थी। मरीज का देश के अलग-अलग शहरों में कई बार उपचार और सर्जरी हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद उसकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। वह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो गया था। इसके बाद मरीज का इलाज पटना के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. निशिकांत और डॉ. सौरभ चौधरी ने संभाला।

कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मरीज के लिए 545 मिलीमीटर लंबा कस्टमाइज्ड 3डी प्रिंटेड इंप्लांट तैयार किया। इसके बाद इसे सफलतापूर्वक मरीज के शरीर में प्रत्यारोपित किया गया।

चिकित्सकों के मुताबिक, इतनी लंबाई के कस्टमाइज्ड 3डी प्रिंटेड इंप्लांट के साथ इस तरह की सर्जरी का उदाहरण दुनिया में अब तक सामने नहीं आया है। इसी उपलब्धि को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान दिया गया है।

सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ और उसने दोबारा चलना शुरू कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि अब वह सामान्य जीवन जी रहा है। इस सफलता को बिहार में आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञता के बढ़ते स्तर के रूप में देखा जा रहा है।

डॉ. निशिकांत ने कहा, “यह सफलता सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि पूरे बिहार के चिकित्सा क्षेत्र की उपलब्धि है। अब जटिल बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं है।”

वहीं, डॉ. सौरभ चौधरी ने इस उपलब्धि को पूरी चिकित्सा टीम के सामूहिक प्रयास और आधुनिक तकनीक का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण मामलों में बेहतर योजना, विशेषज्ञ टीम और अत्याधुनिक तकनीक के समन्वय से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है।

मेडिवर्सल अस्पताल प्रबंधन ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए दोनों चिकित्सकों और पूरी टीम को बधाई दी। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्थान, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

देवदत्त पडिक्कल ने पिछली 4 पारियों में 3 शतक लगाकर मचाया धमाल, कोलंबो में अपने नाम दर्ज की ये खास उपलब्धि

Devdutt Padikkal : भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के 26 वर्षीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने अपना नाम का ढंका चारों ओर बजा दिया है. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेलकर एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मौका पाने वाले पडिक्कल ने धमाल मचा दिया है.

उन्होंने श्रीलंका दौरे पर अपने बल्ले से रनों का अंबार लगा दिया है. भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल बन चुके हैं. उन्होंने 2 मैचों की 3 पारियों में 2 अर्धशतक की बदौलत कुल 328 रन बनाए लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 33 चौके और 1 छक्का भी आया है. 

श्रीलंका में 4 पारियों में पडिक्कल ने लगाए 3 शतक

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका दौरे पर अब तक 4 बार बल्लेबाजी की है. उन्होंने सबसे पहले श्रीलंका इलेवन के सामने वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका की सरजमीं पर खेला था. ऐसे उन्होंने श्रीलंका के मैदानों पर इस दौरे की अपनी पहली पारी में 164 बॉल का सामना करते हुए 142 रनों की नाबाद पारी खेली थी. 

इसके बाद उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले आधिकारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में गाले में 230 बॉल पर 167 रनों की पारी खेली. उन्होंने इस मुकाबले की दूसरी पारी में 75 बॉल में 44 रन बनाए. अब उन्होंने कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़ दिया है. उन्होंने श्रीलंका दौरे पर अपनी चौथी पारी में 197 बॉल में 117 रन बनाए हैं. 

कोलंबो में पडिक्कल ने लगाया लगातार दूसरा शतक

देवदत्त पडिक्कल ने पहले गाले में शतक लगाया. इसके बाद उन्होंने कोलंबो में भी शतक जड़ दिया. पडिक्कल ने लगातार दो टेस्ट मैचों में दो शतक लगा दिए हैं. इसके साथ ही उनके नामम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है. 

कोलंबो के सिहंली स्पोर्ट्स क्लब में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पडिक्कल ने 193 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों की मदद से 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस शतक के साथ ही देवदत्त पडिक्कल साल 2018-19 के बाद विदेशी धरती पर खेलते हुए लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. 

देवदत्त पडिक्कल से यह पहले यह कारनामा चेतेश्वर पुजारा ने किया था. ऐसा पुजारा ने 2018-19 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के दौरान किया था. पुजारा ने मेलबर्न टेस्ट में 106 और सिडनी में 193 रनों की शानदार पारी खेली थी. अब पडिक्कल भी उनकी इस खास लिस्ट में शुमार हो चुके हैं. 

भारत और श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच का हाल

इस मुकाबले में टीम इंडिया टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरी. केएल राहुल 18 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए. यशस्वी जायसवाल को असिथा फर्नांडो ने 45 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद शुभमन गिल 50 रन बनाकर चलते बने. वहीं देवदत्त पडिक्कल श्रीलंका का चौथा शिकार बने. टीम इंडिया को पहले दिन के अंत से पहले अंतिम झटका रविंद्र जडेजा 43 के रूप में लगा. भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल का अंत होने तक 85 ओवर में 300 रन बना लिए हैं. ध्रुव जुरेल 1 और सारांश जैन 4 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर बने हुए हैं. 

ये भी पढ़ें : IND vs SL 2nd Test : देवदत्त पडिक्कल ने ठोका शतक, गिल के बल्ले से निकला अर्धशतक, टीम इंडिया ने पहले दिन 5 विकेट पर बनाए 300 रन

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IND 2nd Test Day-2 Live: कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन विशाल स्कोर की तरफ भारत, मुश्किल में श्रीलंकाई टीम

Sri Lanka vs India, 2nd Test Day-2 Live: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरे टेस्ट मैच का रोमांच शुरू हो चुका है. मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए खेल के शुरुआती दिन टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए. टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल ने शतकीय पारी खेली. Mon, 24 Aug 2026 07:14:00 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड से सुबह की बड़ी खबर | Nanital High Court | CM Dhami | Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T02:42:41+00:00

Amit Shah ने बढ़ाया Divyang Cricket टीम का हौसला | Team India | Delhi News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T02:46:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers