रिजिजू बोले-लोग कह रहे मैं राहुल की नकल करता हूं:वे ट्रेनिंग लेते होंगे, मेरे लिए तैराकी बच्चों का खेल, मैं यहां का खिलाड़ी हूं
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश की एक नदी में तैरने का वीडियो शेयर किया है। X पर पोस्ट किए एक वीडियो में उन्होंने लिखा है- अगर आपको तैरना नहीं आता, तो कभी गहरे पानी में न जाएं। नदी में कई लोग डूब चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश की नदियां बहुत बड़ी और गहरी हैं। इतना ही नहीं, किरेन ने एक और पोस्ट किया, जिसमें राहुल गांधी से उनकी तुलना करने वालों के लिए लिखा- कई लोग कह रहे हैं कि मैं भी राहुल गांधी जैसा कर रहा हूं। वे शायद इसके लिए ट्रेनिंग लेते हों, लेकिन मेरी जिंदगी में यह आम बात है। राहुल गांधी ने जून में निकोबार में स्कूबा डाइविंग की थी राहुल गांधी ने 5 जून को 16 मिनट का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि वे भारत के सबसे दक्षिणी छोर इंदिरा पॉइंट पर गए। दुनिया की सबसे शानदार कोरल रीफ (मूंगा चट्टानों) के बीच गोता लगाया। किरेन रिजिजू और राहुल गांधी की स्कूबा डाइविंग की 2 तस्वीरें…
जापान में टोक्यो के पास 5.9 तीव्रता का भूकंप:37 लोग घायल; अगले एक हफ्ते तक फिर भूकंप की चेतावनी, सुनामी का खतरा नहीं
जापान की राजधानी टोक्यो और आसपास के कांतो इलाके में रविवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें कम से कम 37 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जापान टाइम्स के मुताबिक, अधिकारियों ने लोगों को अगले एक हफ्ते तक इसी तरह के तेज भूकंप के लिए सतर्क रहने को कहा है। भूकंप का केंद्र इबाराकी प्रांत के दक्षिणी हिस्से में था। यह जमीन से करीब 68 किलोमीटर नीचे आया। कई इलाकों में भूकंप के झटके करीब एक मिनट तक महसूस किए गए। भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











