Responsive Scrollable Menu

Hyundai की इस नई SUV में मिल सकता है हाइब्रिड इंजन, डिजाइन और फीचर भी बेहद प्रीमियम

नई टूसॉन में अपडेटेड 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जो भारत में मौजूद ट्रेडिशनल पेट्रोल और डीजल एसयूवी के मुकाबले बेहतर माइलेज का ऑप्शन दे सकता है। आइए जानते हैं डीटेल।

Continue reading on the app

अभिजीत दीपके की केंद्र सरकार को चेतावनी, दोबारा छात्र आंदोलन शुरू करने की दी धमकी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर से बड़ा ऐलान कर दिया है. रविवार को CJP ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक उसने किया हुआ वादा पूरा नहीं किया. सरकार ने सिर्फ खोखले वादे करके हमें धोखा दिया है. CJP की ओर से अभिजीत ने सरकार से अपील की कि जंतर-मंतर वाले प्रदर्शन के दौरान किए गए वादों को अगर पूरा नहीं किया जाता है तो फिर से एक विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा. 

CJP ने मीडिया से की बातचीत

दरअसल, रविवार को CJP ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर युवाओं को धोखा देने और उनका भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिजीत ने कहा कि सरकार अक्सर प्रदर्शनों को खत्म करने के लिए वादे तो कर देती है लेकिन सड़कें खाली होती है वह उनसे मुकरने की कोशिश करती है. भारत के युवाओं से किया गया वादा सरकार को पूरा करना चाहिए. अभिजीत ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए कोर्ट से बार-बार अनुरोध किया गया लेकिन सरकार ने अब तक संबंधित लिस्ट जमा नहीं की है. सरकार को यह काम जल्द से जल्द करना चाहिए.  

अभिजीत दीपके से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- अभिजीत दीपके के खिलाफ FIR, महाराष्ट्र पुलिस ने इस वजह से लिया एक्शन

देश के युवाओं के साथ विश्वासघात हुआ- CJP

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेस में आगे कहा कि हमें ऐसा लग रहा है कि सरकार देश के युवाओं को धोखा देने की फिराक में है. सरकार और CJP प्रतिनिधिमंडल के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद प्रदर्शन वापस लिया गया था. ऐसे में सरकार अगर अपने वादों को कमजोर करती है, उनमें देरी करती है, गलत अर्थ निकालती है या फिर उनका अनादर करने की कैसी भी कोशिश करती है तो यह अस्वीकार्य है. ये देश के युवाओं के साथ विश्वास घात है. 

अभिजीत दीपके से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Explainer: क्या सियासी अखाड़े में उतरेंगे जंतर-मंतर वाले अभिजीत दीपके? NDA से ऑफर मिलने के बाद दिया ये जवाब

24 अगस्त को बड़ी घोषणा कर सकता है सीजेपी

CJP ने सरकार को कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि वे फिर से आंदोलन शुरू कर सकते हैं. उन्होंने घोषण की कि वह अपनी अगली कार्रवाई तय करने के लिए 24 अगस्त को एक बैठक करेंगे. बैठक में संभावित रूप से दोबारा होने वाले विरोध प्रदर्शन के बारे में चेतावनी भी जारी की जाएगी. 

अभिजीत दीपके से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- अभिजीत दीपके के पिता JE तो बेटे की अमेरिका में पढ़ाई कैसे अफॉर्ड कर रहे? RTI एक्टिविस्ट ने सरकार से की जांच की मांग

CJP ने छात्रों से कहा- तैयार रहें

CJP ने कहा कि हम देश भर में छात्रों, युवाओं, समर्थकों और सीजेपी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हैं कि वे 24 अगस्त को होने वाली अगली गतिविधियों के लिए तैयार रहें. CJP ने कहा कि निश्चिंत रहें, जब तक युवाओं से किए गए वादें पूर्ण रूप से पूरे नहीं हो जाते हैं.  

अभिजीत दीपके से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Who is Abhijeet Dipke: कौन हैं अभिजीत दीपके? जिन्होंने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

अभिजीत दीपके के खिलाफ हुई एफआईआर

एक दिन पहले, महाराष्ट्र के लातूर जिले में पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. अभिजीत पर बिना अनुमति के सरकारी स्कूल में घुसने, सरकारी काम में बाधा डालने और शिक्षकों को धमकाने का आरोप है. ये एफआईआर जिला परिषद ऊर्दु स्कूल की शिक्षिका सैयद शमशादबानो खैरात अली की शिकायत पर औसा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है. 

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

भारतीय टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में फॉलोऑन के लिए मजबूर किया और फिर चौथे दिन बुधवार को लंच तक दूसरी पारी में 83 रन पर उसके दो विकेट निकाल दिए। श्रीलंका इस तरह से भारत से 130 रन पीछे है। लंच के समय पासिंदु सूरियाबंडारा 35 और कामिंदु मेंडिस 10 रन पर खेल रहे थे।

भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया है। इससे पहले श्रीलंका ने सोनल दिनुशा (103) के लगातार दूसरे शतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी।

इस तरह से उसे पहली पारी के आधार पर 213 रन की बढ़त मिली। भारत ने अपनी दूसरी पारी शुरू करने के बजाय श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला किया। भारत ने पहले टेस्ट मैच में 165 रन से जीत हासिल करके दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है।

श्रीलंका ने चौथे दिन सुबह अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 265 रन से आगे बढ़ाई। भारत की तरफ से दोनों विकेट अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सारांश जैन ने लिए। प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीसरे दिन तीन-तीन विकेट लिए थे।

दिनुशा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके अपना शतक पूरा किया। उन्होंने छक्का जड़कर शुरुआत की। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर पुल शॉट खेलकर अपना शतक पूरा किया।

लेकिन जैन ने जल्द ही उनके साथी लाहिरू कुमारा (12) को कवर पर खड़े ध्रुव जुरेल के हाथों कैच करवा दिया। सारांश का यह टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट था। ऋषभ पंत ने फिट होने के बाद विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाली जिससे जुरेल को फील्डिंग करनी पड़ी।

दिनुशा हालांकि शतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। सारांश ने उन्हें गलत ड्राइव खेलने के लिए उकसाया, जिसे स्लिप में खड़े केएल राहुल ने लपक लिया। श्रीलंका की फॉलोऑन के बाद शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे लाहिरू उदरा (03) और क्रीज पर पांव जमा चुके कामिल मिसारा (32) के आउट होने से झटका लगा।

मिसारा को रविंद्र जडेजा ने पगबाधा आउट किया। उदरा के आउट होने से श्रीलंकाई प्रबंधन बेहद निराश हुआ होगा, क्योंकि सलामी बल्लेबाज ने सिराज की गेंद पर गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर जैन काे आसान कैच दिया।

Wed, 26 Aug 2026 12:42:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood-Cloud Burst: नेपाल में बाढ़ का सैलाब। ये मंजर देख कांप जाएगी रूह। Tibet | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T08:12:41+00:00

Nepal Flood-Cloud Burst: नेपाल में बाढ़ से बह गया लोहे का पुल। VIDEO VIRAL। Tibet | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T08:10:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers