Responsive Scrollable Menu

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह जैश हेडक्वार्टर दोबारा तैयार:रिपोर्ट- बहलावलपुर में मरकज सुभानअल्लाह के गुम्बद की मरम्मत, नया संगमरमर और प्लास्टर लगा

ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मरकज सुभानअल्लाह हेडक्वार्टर तबाह कर दिया था। अब यह फिर से बनकर तैयार हो गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के 15 महीने बाद यह बेस फिर से तैयार हो गया है। पिछले साल 2025 में 7 और 8 मई की रात हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने इस बेस को तबाह कर दिया था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कैंप पर नया संगमरमर, ताजा पेंट और प्लास्टर दिख रहा है। क्षतिग्रस्त गुंबदों को भी दोबारा बना दिया गया है। हॉल में हमलों से हुए गड्ढों को भर दिया गया है और पूरी इमारत की मरम्मत कर दी गई है। दरअसल, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की थी। इसी दौरान जैश के बहावलपुर बेस को भी टारगेट किया गया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरकज की तस्वीर रेनोवेशन के बाद की तस्वीरें… मरम्मत पर 25 करोड़ पाकिस्तानी रुपए खर्च रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी ने जैश को मरम्मत के लिए किस्तों में 25 करोड़ पाकिस्तानी रुपए दिए। इनमें से करीब 11 करोड़ रुपए हॉल को दोबारा बनाने में खर्च किए गए। इसके अलावा मदरसा अल-सबीर और जैश कमांडरों के रहने के लिए इस्तेमाल होने वाले परिसर को भी शामिल हैं। इस जगह पर नया निर्माण भी किया जा रहा है। भर्ती और ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होता था बेस मरकज सुभान अल्लाह भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से 100 किलोमीटर दूर है। यह जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख ठिकाना था, जहां संगठन अपने सदस्यों की भर्ती, ट्रेनिंग और ब्रेनवॉश करता था। 18 एकड़ में फैले इस परिसर को उस्मान-ओ-अली कैंपस के नाम से भी जाना जाता है। यहां एक मस्जिद और दूसरी सुविधाएं भी मौजूद थीं। बहावलपुर का यह कैंप लंबे समय से भारत के खिलाफ जैश की गतिविधियों से जुड़ा रहा है। संगठन का नाम 2001 के संसद हमले, 2016 के पठानकोट एयरबेस हमले और 2019 के पुलवामा आत्मघाती हमले से जुड़ा है। माना जाता है कि पुलवामा हमले की साजिश भी सुभान अल्लाह कैंप में बनाई गई थी। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान बोला- ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री प्रोपेगेंडा:इसमें सिर्फ भारत का पक्ष, हकीकत नहीं; 15 अगस्त को रिलीज हुई थी ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर पाकिस्तान ने नाराजगी जताई है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने डॉक्यूमेंट्री को प्रोपेगेंडा बताया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

स्मृति ईरानी बोलीं- राहुल पहले महिला आरक्षण लागू होने दें:पूरा वंदे मातरम भी गाएं; यह देवी दुर्गा के बारे में है

भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने रविवार को राहुल गांधी से मांग करते हुए कहा कि देश में पहले महिला आरक्षण लागू होने दें। उन्होंने कहा कि अगर राहुल महिलाओं के समर्थन में हैं तो इसे 33% आरक्षण लागू कराने और पूरे वंदे मातरम के गायन का समर्थन करके साबित करें। ईरानी ने कांग्रेस मुख्यालय में देवी दुर्गा का आह्वान करने वाली लाइनों समेत पूरा वंदे मातरम गाने की भी मांग की। गौरतलब है कि संसद में महिलाओं की मौजूदगी से उसकी गरिमा बढ़ाने वाला 33% आरक्षण विधेयक पहले ही पास हो चुका है। स्मृति का यह बयान राहुल गांधी के पुणे में हुए छात्रों की गूंज इवेंट के बाद आया है। जहां राहुल ने लड़कियों से कहा था कि उन्हें पितृसत्ता को खत्म करना चाहिए। राहुल ने महिलाओं से पितृसत्ता खत्म करने को कहा था राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में अपने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्राओं से बातचीत की थी। उन्होंने छात्राओं से “पितृसत्ता को खत्म करने” की अपील की और “मनुस्मृति वाली सोच” पर हमला बोला था। राहुल ने कहा था कि यह सोच महिला को जीवन के हर पड़ाव पर पुरुष रिश्तेदारों के अधिकार में रहने के लिए मजबूर करती है। उन्होंने यह भी कहा था कि महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए समाज में हिंसा का इस्तेमाल किया जाता है और 80% महिलाएं उत्पीड़न का सामना करती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर का जीत से अंत, अंतिम लीग मैच में आउटर दिल्ली को हराया

Delhi Premier League: सार्थक रंजन की कप्तानी वाली नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइक की टीम ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मैच में आउटर दिल्ली वारियर्स को 39 रन से हरा दिया. हालांकि, इस मैच में कप्तान सार्थक बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जिससे उसने आउटर दिल्ली पर जीत हासिल की. Mon, 24 Aug 2026 10:09:37 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh Paper Leak: छत्तीसगढ़ में पेपर लीक कांड, 5 आरोपी गिरफ्तार | Endoscope Formula #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T04:33:00+00:00

Sugar Price Hike: भारत ही नहीं, इन देशों में चीनी के दाम इतने बढ़े? | Latest Rate | Sugar Rate Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T04:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers