EXPLAINER: यशस्वी जायसवाल ने कोलंबो में जो गलत हरकत की, क्या अब मिलेगी सजा? जानिए क्या कहता है इसपर ICC का नियम
EXPLAINER On Yashasvi Jaiswal Fight: कोलंबो में श्रीलंका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अच्छी शुरुआत मिली. मगर, वह इस शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके और 45 रन पर ही आउट हो गए. लेकिन, जब वह आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तभी उनका श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो से झगड़ा हो गया. देखते ही देखते फाइट बढ़ गई और यशस्वी ने हेलमेट भिड़ा दिया. इसके बाद से ही चारों तरफ इसी मुद्दे पर चर्चा हो रही है. क्रिकेट के गलियारों में सवाल है कि यशस्वी पर आईसीसी का हंटर चल सकता है. उन्हें आईसीसी एक्शन ले सकती है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आईसीसी इस मामले में क्या फैसला ले सकती है और इसके लिए क्या नियम बनाए गए हैं.
OUT होने के बाद आपा खो बैठे यशस्वी जायवाल
???? THINGS GET HEATED! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 23, 2026
Yashasvi Jaiswal and Asitha Fernando exchange words as tensions rise in the middle. ????
Watch #SLvIND, 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/7qJrORjx8V
यशस्वी जायसवाल के विवाद के बारे में बात करें, तो उनका झगड़ा आउट होने के तुरंत बाद हुआ. असिथा फर्नांडो के ओवर में 3 बैक टू बैक चौके लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल आखिरी गेंद पर आउट हो गए. जब यशस्वी पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तब गेंदबाज अपनी टीम के साथ विकेट का जश्न मना रहा था. पहले तो बोल्ड होने के बाद यशस्वी आराम से पवेलियन की तरफ जा रहे थे.
तभी उन्हें आउट करने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने उन्हें कुछ कह दिया, जिसे सुनकर यशस्वी तिलमिलाए और उन्होंने तुरंत पीछे मुड़कर जवाब दिया और असिथा की ओर बढ़े. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि वो अपने हेड से हेड टकराने लगे. हालांकि, मुद्दा बढ़ने से पहले श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी कामिंदु मेंडिस ने बीच में आकर दोनों खिलाड़ियों को अलग किया और यशस्वी को वापस पवेलियन की ओर भेजा. इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या यशस्वी जायसवाल को ICC देगी सजा?
यशस्वी जायसवाल कोलंबो में श्रीलंका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आउट होने के बाद अपना आपा खो बैठे. अब सवाल उठता है कि क्या इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यशस्वी जायसवाल पर एक्शन लेगी? क्या उनपर बैन लगेगा? दरअसल, आईसीसी नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर या लापरवाही से विपक्षी खिलाड़ी के हेलमेट/सिर से अपना सिर या हेलमेट भिड़ाता है, तो यह ICC के Code of Conduct के Article 2.12 — “inappropriate physical contact” के तहत आ सकता है.
ICC गंभीरता तय करते समय यह देखती है कि संपर्क जानबूझकर था या नहीं, कितना जोर लगा, उससे चोट लगी या नहीं और घटना को टाला जा सकता था या नहीं. गौर करने वाली बात है कि यशस्वी ने जानबूझकर ही असिथा फर्नांडो से हेलमेट भिड़ाया.
यशस्वी जायसवाल का लेवल-2 में आता है अपराध
Level 1: आधिकारिक चेतावनी, अधिकतम 50% मैच फीस का जुर्माना और 1-2 डिमेरिट पॉइंट
Level 2: 50-100% मैच फीस का जुर्माना और/या 2 तक Suspension Points
मैच रेफरी यह देखते हैं कि टक्कर जानबूझकर थी या नहीं, कितनी ताकत से हुई, चोट लगी या नहीं और क्या इसे टाला जा सकता था. अगर टक्कर जानबूझकर और ज्यादा आक्रामक तरीके से की गई हो, तो मामला गंभीर Level 2 तक जा सकता है. उदाहरण के तौर पर, ICC ने 2025 में एक खिलाड़ी को जोरदार, लापरवाहीपूर्ण और टाली जा सकने वाली शारीरिक टक्कर के लिए Level 2 में 50% मैच फीस और 3 डिमेरिट पॉइंट दिए थे.
और अगर 24 महीनों में खिलाड़ी के 4 या उससे ज्यादा डिमेरिट पॉइंट हो जाते हैं, तो वे Suspension Points में बदल सकते हैं; 2 Suspension Points पर 1 टेस्ट या 2 ODI/T20I का बैन होता है.
45 रन बनाकर हुए आउट
कोलंबो टेस्ट में भारत की ओर से ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन वह अपनी उस पारी को बड़ा नहीं बना पाए और 45 रन बनाकर ही विकेट गंवा बैठे. थे. असिथा फर्नांडो ओवर लेकर आए, जिसमें यशस्वी जायसवाल ने बैक टू बैक 3 चौके लगाए, लेकिन फिर गेंदबाज ने वापसी की और आखिरी गेंद पर जायसवाल को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.
राउंड द विकेट से डाली गई गेंद अंदर की ओर मुड़ी. यशस्वी जायसवाल ने ऑफ-साइड की तरफ शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी हिस्से से लगकर स्टंप्स पर जा लगी. इस तरह जायसवाल 53 गेंद पर 45 रन बनाए, जिसमें 9 चौके लगाए.
पहले टेस्ट में यशस्वी ने स्लेजिंग करके दिलाया था विकेट
Yashasvi Jaiswal - Come on, Dickwella, we need to see some sixes from you.
— Saravana (@Saravana7727) August 19, 2026
Niroshan Dickwella - If you take me to the IPL, then I will.
Jaiswal - hit some sixes, maybe then I will.
Next ball Dickwella got out! ????#IndVsSl #Jaiswal #Dickwella #Galle #CricketFans #IPL pic.twitter.com/pqJJihkHXc
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंकाई विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को उकसाकर उनका विकेट गिरवा दिया था. यशस्वी ने स्लेजिंग करते हुए कुछ ऐसी बातें कहीं थीं, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया था.
यशस्वी जायसवाल: अरे यार, पहली पारी में तो बहुत सारे शॉट लगे. कुछ तो देखना चाहिए, चलो.
डिकवेला: हां?
यशस्वी जायसवाल: जी, मैं देखना चाहता हू. चलो, दिखाओ. उसे वहां (डीप स्क्वायर लेग की ओर इशारा करते हुए) मारो, चलो. क्यों नहीं?
डिकवेला: कोई जरूरत नहीं. मुझे आईपीएल ले चलो, फिर मैं मारूंगा.
यशस्वी जायसवाल: हम ले चलेंगे, हम ले चलेंगे. 100%... चलो, उसे छक्का मारो, मैं तुम्हें आईपीएल ले चलूंगा.
डिकवेला: धन्यवाद.
1. यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच विवाद क्यों हुआ?
यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद पवेलियन लौटते समय असिथा फर्नांडो से उनकी बहस हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के हेलमेट से हेलमेट भिड़ा लिया. बाद में कामिंदु मेंडिस ने दोनों को अलग किया.
2. क्या यशस्वी जायसवाल को ICC सजा दे सकती है?
अगर मैच रेफरी घटना को जानबूझकर किया गया अनुचित शारीरिक संपर्क मानते हैं, तो यशस्वी पर ICC के Code of Conduct के Article 2.12 के तहत कार्रवाई हो सकती है.
3. यशस्वी जायसवाल को किस तरह की सजा मिल सकती है?
घटना की गंभीरता के आधार पर Level 1 या Level 2 का अपराध लगाया जा सकता है। इसमें मैच फीस का जुर्माना, डिमेरिट पॉइंट या गंभीर स्थिति में Suspension Points शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में कपिल देव को पीछे छोड़ मारी सहवाग और सचिन के क्लब एंट्री
ऋषभ पंत चोटिल होने के बाद हुए रिटायर्ड हर्ट, जानिए क्या है उनकी चोट इंजरी पर लेटेस्ट अपडेट
Rishabh Pant Retired Hurt :
ये भी पढ़ें :
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








