Responsive Scrollable Menu

टॉप-10 में 4 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹87,960 करोड़ घटा:एयरटेल टॉप लूजर, वैल्यू ₹28,052 करोड़ घटी; LIC की वैल्यू बढ़ी

बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। इस बीच देश की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 4 का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹87,960 करोड़ घटा है। इस दौरान टेलीकॉम सेक्टर की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यूएशन में सबसे बड़ी ₹28,052.96 करोड़ की गिरावट देखने को मिली। इसकी वैल्यूएशन घटकर ₹12.15 लाख करोड़ रह गई है। एयरटेल के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप भी घटा है। वहीं 6 कंपनियों- LIC, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक और HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू बढ़ी है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 468.42 अंक (0.60%) और NSE निफ्टी 114 अंक (0.46%) नीचे गिरकर बंद हुआ। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें... मान लीजिए... कंपनी 'A' के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं... मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है।

Continue reading on the app

शुभमन गिल ने किया वो कारनामा जो कोई भारतीय कप्तान नहीं कर पाया, WTC में रचा इतिहास

shubman gill wtc runs: शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक एडिशन में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं. कोलंबो टेस्ट से पहले वह इस मुकाम से 26 रन दूर थे. मैच की पहली पारी में गिल ने फिफ्टी बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. गिल ने 50 रन बनाए.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: भारत की गिरफ्त में कोलंबो टेस्ट, श्रीलंका को फॉलोऑन का डर, चौथे दिन जीत सकती है टीम इंडिया

IND vs SL 2nd Test Day 3 report: श्रीलंका के खिलाफ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन तक भारत ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम दिन की समाप्ति तक 8 विकेट गंवाकर 265 रन बना सकी है. श्रीलंका पर फॉलो ऑन का खतरा मंडरा रहा है, यहां से उसे फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रन की दरकार है. Tue, 25 Aug 2026 18:42:23 +0530

  Videos
See all

Goonj WIth Arpita Aarya: "Akhilesh Yadav भारत के प्रधानमंत्री हैं" #marathi #taxidriver #autodriver #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T13:13:59+00:00

यूनिफार्म या हिजाब, क्या सही है जनाब ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T13:16:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers