Responsive Scrollable Menu

बबुआ 12 बजे सोकर उठते हैं... CM Yogi Adityanath का Akhilesh Yadav पर तंज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर गरीबों को अपने एजेंडे में जगह न देने का आरोप लगाते हुए रविवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता अगले विधानसभा चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ कर देगी।

लखनऊ में मध्याह्न भोजन योजना के रसोइयों के सम्मान समारोह और नकद भुगतान रहित चिकित्सा सुविधा कार्ड वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी, दुर्घटना की स्थिति में दो लाख रुपये की सहायता, पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज और साड़ी के लिए मिलने वाली राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये करने का ऐलान किया।

अखिलेश यादव पर बबुआ तंज

योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें बबुआ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा, "आज आपने समाजवादी पार्टी के मुखिया का बयान पढ़ा होगा। बबुआ ने कहा है कि जब हमारे परिवार के सभी लोग सांसद हैं, इसीलिए तो सपा बनी हुई है। हमने कहा कि सपा इसलिए सपा है क्योंकि जनता उसे अगले चुनाव में हमेशा के लिए साफ कर देगी।" अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा था कि एक ही परिवार के पांच सांसद होने की वजह से पूरी पार्टी नहीं टूटी।

इसे भी पढ़ें: MV Ocean Winner की तलाश के लिए Indian Navy ने बंगाल की खाड़ी में शुरू किया बड़ा अभियान

गुंडा प्रदेश बनाने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने अपने परिवार के हितों के लिए गरीबों का शोषण किया, प्रदेश को लूटा और उसे "गुंडा प्रदेश" बना दिया था। उन्होंने कहा कि पहले गरीबों की जमीनों पर कब्जे होते थे, बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी और आए दिन दंगे होते थे। लेकिन अब बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का "यमराज के घर जाने का रास्ता" तय हो गया है और उत्तर प्रदेश पूरी तरह दंगा व कर्फ्यू मुक्त हो चुका है।

दिनचर्या पर कसा तंज

अखिलेश यादव की दिनचर्या पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "जब कोई बबुआ की तरह दोपहर 12 बजे सोकर उठे, दो बजे तक तैयार हो, शाम पांच बजे व्यायामशाला जाए और सात बजे लौटकर महफिल जमाए तो प्रदेश के लिए समय कहां से मिलेगा।" उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश के विकास के लिए समय नहीं था, लेकिन अब सरकार के पास प्रदेश की जनता और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त समय है।

इसे भी पढ़ें: National Space Day: पीएम मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से की मुलाकात, बोले- दुनिया का टैलेंट भारत लाना है

ऑपरेशन कायाकल्प से बदले स्कूल

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि 2017 से पहले बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय वीरान और उजाड़ नजर आते थे। लेकिन अब ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 मानक तय कर सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को जरूरी सुविधाओं से लैस किया गया है।

Continue reading on the app

MV Ocean Winner की तलाश के लिए Indian Navy ने बंगाल की खाड़ी में शुरू किया बड़ा अभियान

ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से चीन के लिए रवाना हुआ मालवाहक जहाज 'एमवी ओशन विनर' बंगाल की खाड़ी में लापता हो गया है। इस जहाज पर 24 विदेशी क्रू सदस्य सवार थे। अब तक दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने समुद्र में बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया है।

समुद्र में बड़े पैमाने पर तलाश

लापता जहाज की तलाश के लिए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने अपने प्रमुख पोतों वराद, विजित और अनमोल को रेस्क्यू अभियान में लगाया है। तटरक्षक बल की पारादीप स्थित टीम भी अपने गश्ती पोतों के साथ समुद्र में तलाशी ले रही है। नौसेना और तटरक्षक बल के अधिकारियों ने समुद्र के एक बड़े क्षेत्र में तलाशी अभियान फैला दिया है।

इसे भी पढ़ें: आरक्षण खैरात नहीं संवैधानिक अधिकार है, Reservation Hatao Andolan पर बोले Chirag Paswan

20 अगस्त की रात पारादीप से हुआ था रवाना

जानकारी के अनुसार, एमवी ओशन विनर 20 अगस्त की रात पारादीप बंदरगाह से चीन के लिए रवाना हुआ था। जहाज पर करीब 72 हजार मीट्रिक टन लौह अयस्क लदा हुआ था। म्यांमार के रास्ते चीन की ओर बढ़ने के दौरान जहाज से अचानक संपर्क टूट गया।

बताया जा रहा है कि पारादीप से करीब 220 समुद्री मील दूर पोर्ट ब्लेयर क्षेत्र के पास समुद्री सीमा में जहाज का पता नहीं चल पाया। इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Ajit Doval China Visit: ब्रिक्स समिट से पहले डोभाल का चीन दौरा, वांग यी के साथ सीमा विवाद पर होगी वार्ता

जहाज पर 20 चीनी समेत 24 विदेशी नागरिक

एमवी ओशन विनर पर कुल 24 विदेशी क्रू सदस्य सवार थे। इनमें 20 चीनी नागरिक, तीन म्यांमार के नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। दो सदस्यों को सुरक्षित निकाले जाने के बाद अब बाकी बचे 22 लोगों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत को जिसने किया था घायल, उसी की गेंद पर मारा स्टेडियम पार छक्का, ताकते रह गए श्रीलंकाई खिलाड़ी

ऋषभ पंत कोलंबो टेस्ट के पहले दिन चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गए थे. हालांकि, दूसरे दिन के खेल में सारांश जैन के आउट होने के बाद वह फिर से बल्लेबाजी के लिए लौटे. मैदान पर लौटते ही पंत ने ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी. इस दौरान उन्होंने लाहिरू कुमारा को एक ऐसा सिक्स जड़ा जो स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा. Mon, 24 Aug 2026 10:47:21 +0530

  Videos
See all

Lucknow में छात्रों से मुलाकात कर Brijesh Pathak ने दिए रिजल्ट और नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T06:13:04+00:00

गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा, आरोपी मालिक गिरफ्तार | Cow Abuse | Police Action #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T06:15:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers