Responsive Scrollable Menu

Real Estate कंपनियों की बिक्री 21% गिरी, Q1 में 40,000 करोड़ रुपये की बुकिंग

देश की 28 प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों की सामूहिक बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 21 प्रतिशत घटकर करीब 40,000 करोड़ रुपये रह गई। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच कुछ बड़ी कंपनियों ने आवासीय परियोजनाएं शुरू नहीं कीं, जिससे बिक्री पर असर पड़ा। निवेशकों को दी गई प्रस्तुतियों से जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, 28 प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों की कुल बिक्री बुकिंग यानी पूर्व-बिक्री चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 39,964 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 50,900 करोड़ रुपये थी।

बिक्री बुकिंग में सबसे बड़ा योगदान आवास क्षेत्र का रहा। बिक्री बुकिंग के मामले में गोदरेज प्रॉपर्टीज सबसे बड़ी सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनी रही। उसकी बिक्री बुकिंग जून तिमाही में 8,651 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 7,082 करोड़ रुपये थी।

कुल 28 कंपनियों में से 19 ने बिक्री-बुकिंग में वृद्धि दर्ज की। इनमें गोदरेज प्रॉपर्टीज, लोढ़ा, सोभा, मैक्स एस्टेट्स, पूर्वांकरा, कल्पतरु, एम्बैसी डेवलपमेंट्स, महिंद्रा लाइफस्पेस, रेमंड रियल्टी, सनटेक रियल्टी, कोल्टे-पाटिल, श्रीराम प्रॉपर्टीज, अजमेरा रियल्टी, अरविंद स्मार्टस्पेसेज, टार्क, श्री लोटस डेवलपर्स, अरिहंत सुपरस्टक्चर्स, आर्केड और सूरज एस्टेट शामिल हैं। वहीं, डीएलएफ, प्रेस्टीज, ओबेरॉय रियल्टी, सिग्नेचर ग्लोबल, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, ब्रिगेड, आशियाना हाउसिंग और एल्डेको नौ सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों ने बिक्री बुकिंग में गिरावट दर्ज की।

आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरु स्थित प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड 6,579.3 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग के साथ अप्रैल-जून तिमाही में दूसरे स्थान पर रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 12,126.4 करोड़ रुपये थी। मुंबई स्थित लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड की बिक्री बुकिंग बढ़कर 4,630 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 4,450 करोड़ रुपये थी।

वहीं, बेंगलुरु स्थित सोभा लिमिटेड की बिक्री बुकिंग 2,079 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,656 करोड़ रुपये हो गई। सिग्नेचर ग्लोबल 1,970 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग के साथ पांचवें स्थान पर रही। एक साल पहले उसकी बिक्री बुकिंग 2,640 करोड़ रुपये थी।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड की बिक्री बुकिंग 11,425 करोड़ रुपये से घटकर महज 657 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कोई परियोजना शुरू नहीं की। रियल एस्टेट सलाहकारों के अनुसार, इन सूचीबद्ध कंपनियों की सामूहिक बिक्री में गिरावट के पीछे प्रमुख कंपनियों द्वारा नई परियोजनाएं शुरू नहीं करना, पिछले साल का ऊंचा आधार प्रभाव और पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण संभावित घर खरीदारों का सतर्क रुख जैसे कारक रहे।

Continue reading on the app

Nyepi 2027: बाली का अनोखा हिंदू त्यौहार, जब 24 घंटे के लिए मौन हो जाता है पूरा शहर; किवाड़ें बंद और सड़कें वीरान

बाली में हर साल एक ऐसा दिन आता है जब पूरा द्वीप 24 घंटे के लिए मौन हो जाता है. यह अनोखा हिंदू त्यौहार, न्येपी, नववर्ष का प्रतीक है. ‘Day of Silence’ के दौरान 24 घंटे तक रोशनी, यात्रा, काम और मनोरंजन पर रोक रहती है. यह दुनिया भर में अपने अनोखे नियमों के लिए काफी प्रसिद्ध है.

The post Nyepi 2027: बाली का अनोखा हिंदू त्यौहार, जब 24 घंटे के लिए मौन हो जाता है पूरा शहर; किवाड़ें बंद और सड़कें वीरान appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर का जीत से अंत, अंतिम लीग मैच में आउटर दिल्ली को हराया

Delhi Premier League: सार्थक रंजन की कप्तानी वाली नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइक की टीम ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मैच में आउटर दिल्ली वारियर्स को 39 रन से हरा दिया. हालांकि, इस मैच में कप्तान सार्थक बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जिससे उसने आउटर दिल्ली पर जीत हासिल की. Mon, 24 Aug 2026 10:09:37 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh Paper Leak: छत्तीसगढ़ में पेपर लीक कांड, 5 आरोपी गिरफ्तार | Endoscope Formula #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T04:33:00+00:00

Sugar Price Hike: भारत ही नहीं, इन देशों में चीनी के दाम इतने बढ़े? | Latest Rate | Sugar Rate Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T04:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers