Responsive Scrollable Menu

दूसरे टेस्ट में हारकर भी बांग्लादेश के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि, आईसीसी रैंकिंग में पहली बार छठे नंबर पर पहुंची टीम

दूसरे टेस्ट में हारकर भी बांग्लादेश के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि, आईसीसी रैंकिंग में पहली बार छठे नंबर पर पहुंची टीम

Continue reading on the app

तेलंगाना स्पेस टेक हब के तौर पर उभर रहा है : सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, 23 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि स्टार्टअप्स को बढ़ावा देकर तेलंगाना एक स्पेस टेक हब के तौर पर उभर रहा है।

रेवंत रेड्डी ने नेशनल स्पेस डे के मौके पर वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री ने उन सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों और अन्य कर्मचारियों को बधाई दी, जिन्होंने अपनी शानदार वैज्ञानिक उपलब्धियों से अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, चंद्रयान-3 की सफलता के साथ, भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में कदम रखकर दुनिया को अपनी वैज्ञानिक और तकनीकी ताकत दिखाई है। इन कामयाबियों के पीछे बरसों की कड़ी मेहनत, लगन और लगातार रिसर्च है। मैं इस बड़ी उपलब्धि में योगदान देने वाले हर व्यक्ति को दिल से बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को इनोवेशन की दिशा में कदम उठाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, उन्हें बड़े सपने देखने चाहिए। उन्हें तब तक पूरे संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए जब तक वे सपने सच न हो जाएं। विज्ञान हमारी ताकत है, इनोवेशन हमारा भविष्य है और अंतरिक्ष हमारा अगला डेस्टिनेशन होना चाहिए।

दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी वैज्ञानिकों का अभिवादन किया। पवन कल्याण ने कहा, आसमान में देखे गए सपने से लेकर चंद्रमा पर बनी ऐतिहासिक पहचान तक, भारत की अंतरिक्ष यात्रा विजन, साहस और वैज्ञानिक उत्कृष्टता की कहानी है। नेशनल स्पेस डे पर हम इसरो और हमारे वैज्ञानिकों की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं। ऐतिहासिक चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग और आदित्य-एल1 द्वारा सूर्य की खोज से लेकर शानदार स्पैडेक्स डॉकिंग प्रदर्शनों तक, जो अंतरिक्ष में भारत के भविष्य के लिए नई संभावनाएं खोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। सुधार, प्राइवेट सेक्टर की ज्यादा भागीदारी और इन स्पेस जैसे संस्थान स्टार्टअप, इंडस्ट्री, रिसर्चर्स और युवा इनोवेटर्स के लिए एक मजबूत इको सिस्टम बना रहे हैं ताकि वे हमारे राष्ट्रीय अंतरिक्ष लक्ष्यों में योगदान दे सकें। गगनयान के भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की ओर बढ़ने और हमारे लंबे समय के स्पेस विजन 2047 के तहत भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के आकार लेने के साथ, आगे की यात्रा और भी प्रेरणादायक है।

आगे लिखा कि उन सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, टेक्नीशियनों और युवा सपने देखने वालों को सलाम जो भारत को और ऊंचा, और दूर ले जा रहे हैं। भारत के लिए आसमान कोई सीमा नहीं है। ब्रह्मांड ही क्षितिज है।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कोई टीचर तो कोई बैंक में क्लर्क… क्रिकेट में तबाही मचाने से पहले चंद रुपए की नौकरी करने को मजबूर थे दिग्गज, एक ने तो 2-2 विश्व कप जीत लिया

मॉडर्न क्रिकेट में आज यह खेल सिर्फ एक पैशन ही नहीं, बल्कि दौलत और शोहरत पाने का एक जरिया भी बन चुका है. कोई खिलाड़ी किसी एक मैच के परफॉर्मेंस से रातों-रात स्टार बन जाता है, तो कुछ ऐसे भी खिलाड़ी होते हैं जो गुमनामी के अंधेरे से निकलकर अचानक पूरी दुनिया में छा जाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में. Tue, 25 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

MOTIVATION श्री कृष्ण कहते हैं अपनों का साथ होना ज़रूरी है सुख हो तो बढ़ जाता है और दुःख हो बंट जाता #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T00:30:22+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Chhatron Ki Goonj के जरिए GENZ से जुड़ने में लगे Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T00:27:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers