Responsive Scrollable Menu

31 अगस्त को Kajari Teej, Bahula Chauth और Sankashti Chaturthi का महासंयोग, जानें धार्मिक महत्व और शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में व्रत-त्योहार का विशेष महत्व है। वैसे श्रावण मास का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है, जबकि भाद्रपद का महीना भगवान गणेश, भगवान श्री कृष्ण और श्रीविष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। 
इस साल सावन का महीना 28 अगस्त 2026 को श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन समाप्त हो जाएगा। इसके अगले दिन यानी 29 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन भाद्रपद मास की शुरुआत होगी। भादो की शुरुआत में कुछ खास पर्व का एक साथ संयोग बन रहा है।

31 अगस्त को एक साथ तीन-तीन पर्व
हिंदू पंचांग के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 सोमवार का दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी  तिथि के दिन एक साथ तीन पर्व का शुभ संयोग बन रहा है।
वैसे इस दिन कजरी तीज का व्रत रखा जाएगा, बहुला चौथ और हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब एक ही दिन प्रमुख तिथि या पर्व एक ही साथ पड़ती है, तो उसका आध्यात्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

कजरी तीज, बहुला चौथ और हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी क्या है?
इस बार 31 अगस्त को कजरी तीज, बहुला चौथ और हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी का शुभ संयोग बन रहा है- 
कजरी तीज 
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार भादो मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 30 अगस्त को शुरु होकर अगले दिन 31 अगस्त को सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, इस साल कजरी तीज 31 अगस्त को मनाई जाएगी।

बहुला चौथ
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर बहुला चौथ मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती है और भगवान श्री कृष्ण, गणेश जी और गौ माता की विशेषकार पूजा करते हैं।

हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी
सनातन धर्म में भगवान गणेश को चतुर्थी तिथि समर्पित है। हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि पर ही मनाई जाती है। यह पर्व भगवान गणेश के हेरम्ब स्वरुप को समर्पित है। वैसे इस साल यह व्रत 31 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन साधक संकटो और पापों से मुक्ति पाने के लिए रात में चंद्रमा के दर्शन जरुर करें, इसके बाद ही व्रत का पारण करें। 

Continue reading on the app

10 दिखाया, 16 गटकाया, कन्नौज में 10 किलो सोना बरामदगी पर अखिलेश यादव का तंज, 26 बिस्कुट को लेकर उठाए सवाल

UP News: कन्नौज में कार से 10 किलो सोना मिलने का मामला गरमाया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस पर सोने की मात्रा छिपाने का आरोप लगाया. पुलिस का कहना है कि 10 किलो 26 ग्राम सोना बरामद हुआ.

The post 10 दिखाया, 16 गटकाया, कन्नौज में 10 किलो सोना बरामदगी पर अखिलेश यादव का तंज, 26 बिस्कुट को लेकर उठाए सवाल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

BWF World Championship: एलेक्स लैनियर बने चैंपियन, फ्रांस ने पहली बार जीते 2 ऐतिहासिक गोल्ड मेडल

नई दिल्ली में हुई बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप भारतीय खिलाड़ियों के लिए तो कोई खास सफलता लेकर नहीं आई लेकिन फ्रेंच शटलरों ने जरूर इसे ऐतिहासिक बना दिया और फ्रांस को बैडमिंटन की दुनिया में पहचान दी. Sun, 23 Aug 2026 19:43:45 +0530

  Videos
See all

EPFO Rules Chnage: EPFO के नियम बदले? जल्दी कर लें अपडेट! | PF Withdrawal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T14:45:22+00:00

Dimgi Naxal पर PM Modi के बयान किसके लिए इशारा ? Vidya Kasam | Explainer | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T14:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers