ED Probe: वीणा के खिलाफ जांच पर Congress कोई टिप्पणी नहीं करेगी, बोले मुरलीधरन
केरलम के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने रविवार को कहा कि कांग्रेस को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को लेकर कुछ आपत्तियां हैं लेकिन वह पूर्व मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन की बेटी वीणा टी. के खिलाफ धनशोधन मामले की एजेंसी की जांच को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करेगी। प्रवर्तन निदेशालय ने हाल में एक बयान जारी कर सीएमआरएल धनशोधन मामले में आरोप लगाया गया था कि वीणा ने केरलम से विदेश पैसे भेजे थे। इस संदर्भ में पूछे जाने पर मुरलीधरन ने कहा कि कांग्रेस इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी और दोहराया कि ईडी के प्रति पार्टी का रुख पूर्व की तरह ही है।
उन्होंने कहा, ‘‘ईडी एक ऐसी एजेंसी है जिसका इस्तेमाल केंद्र सरकार राजनीतिक दखलंदाजी के लिए करती है। इसलिए, कांग्रेस ईडी के किसी भी रुख का समर्थन नहीं करती है। हम इस मामले में दखल नहीं दे रहे हैं, इसे अपनी गति से आगे बढ़ने दें।’’ मुरलीधरन से जब पूछा गया कि क्या उन्हें ईडी के बयान पर भरोसा नहीं है, तो उन्होंने कहा कि यह अविश्वास का सवाल नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब ईडी इसकी जांच करती है, तो हम इसे बढ़ावा नहीं देते... हम ईडी को बढ़ावा नहीं देते। राज्य सरकार के मामलों की समीक्षा करने के बाद कोई रुख अपनाने के अलावा, हर स्थिति में ईडी के प्रति हमारा रुख एक जैसा ही रहता है।’’ वीणा के घर छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों पर हमला करने के आरोपी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ताओं के यहां म्यूज़ियम पुलिस थाने में ओणम समारोह में शामिल होने के बारे में मुरलीधरन ने कहा कि कई पुलिस अधिकारियों को यह एहसास ही नहीं हुआ कि सरकार बदल गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी नजर में, मुझे उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।
कुछ पुलिस अधिकारी तो ऐसे भी हैं जिन्होंने उन आरोपियों के लिए मुंडू और शर्ट खरीदी। मैंने यही कहा था, कुछ पुलिस अधिकारियों को यह एहसास ही नहीं है कि सरकार बदल गई है।
Maharashtra Hill Horror: खाई में गिरने से एक दिन पहले मां ने शेयर किया था वीडियो, रिश्तों पर की थी बात
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शुक्रवार को कोहड्या डोंगर की 250 फुट गहरी खाई में गिरने से संगीता चंदगुडे, उनके 48 साल के पति मुरलीधर चंदगुडे और 18 साल के बेटे कुणाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेटे के नए आईफोन की EMI को लेकर हुए विवाद के बाद यह हादसा हुआ। इस दुखद घटना से ठीक एक दिन पहले संगीता ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिश्तों की अहमियत को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था।
जो कद्र न करे, उसके लिए कुछ करने का मतलब नहीं
गुरुवार को संगीता ने यूट्यूब पर 1 मिनट का एक व्लॉग शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था, "अपनी किस्मत या सब कुछ उसी इंसान को दें जो आपकी और आपके प्यार की कद्र करता हो। अगर कोई इंसान आपकी या आपके प्यार की कद्र नहीं करता, तो ऐसे इंसान के लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है।"
संगीता अपने पति से अलग रह रही थीं। उन्होंने वीडियो में कहा था, "चपाती तभी अच्छी लगती है जब वह दोनों तरफ से सिक जाए। रिश्तों के साथ भी ऐसा ही है। अगर रिश्ता दोनों तरफ से चल रहा है और दोनों एक-दूसरे की कद्र कर रहे हैं, तभी ऐसे रिश्ते में बने रहना चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: iPhone की ज़िद में तबाही... नया फोन न मिलने पर 500 फीट ऊंची पहाड़ी से कूदा 19 साल का लड़का, पीछे से मां-बाप ने भी दी जान
29 हजार से ज्यादा थे फॉलोअर्स
यूट्यूब पर संगीता के 29 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वे अपने चैनल पर अक्सर मोटिवेशनल वीडियो और छोटे व्लॉग पोस्ट करती थीं, जिनमें उनका बेटा भी नजर आता था। करीब छह साल पहले बीमारी के कारण उनके बड़े बेटे की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वे पति से अलग रह रही थीं।
इसे भी पढ़ें: BJP ने Rahul Gandhi के पुणे छात्र संवाद को हास्य कार्यक्रम करार दिया
कैसे हुई यह दुखद घटना?
कोहड्या डोंगर पर यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ। 18 साल का कुणाल नए आईफोन की EMI भरने के लिए पैसे मांग रहा था और इसी बात पर विवाद के बाद वह पहाड़ी पर चढ़ गया। बेटे की सुरक्षा से चिंतित पिता मुरलीधर और मां संगीता भी स्थानीय लोगों के साथ उसे समझाने के लिए पहाड़ी पर पहुंचे।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जब मुरलीधर कुणाल को खींचकर वापस लाने की कोशिश कर रहे थे, तभी दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे 250 फीट गहरी खाई में गिर गए। पति और बेटे को गिरते देख सदमे में आई संगीता ने भी कुछ ही सेकंड बाद पहाड़ी से छलांग लगा दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कुणाल पिछले साल भी इसी जगह आया था, तब पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित बचा लिया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










