Responsive Scrollable Menu

Kerala के Onam उत्सव में 10 राज्यों के 160 लोक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

ओणम-पर्यटन सप्ताह समारोह में हिस्सा लेने और देशभर की लोक परंपराओं को केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ एक मंच पर लाने के लिए 10 राज्यों के 160 लोक कलाकार राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंच रहे हैं। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और तमिलनाडु के कलाकार 24 से 30 अगस्त तक होने वाले सप्ताहभर के समारोह के दौरान केरल के विभिन्न स्थानों पर अपनी पारंपरिक कला प्रस्तुतियां देंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कलाकार दो क्षेत्रों के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम पेश करेंगे।

इससे त्योहार के दौरान लोगों को देश के अलग-अलग हिस्सों की लोक परंपराओं और कला को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। ये कलाकार 30 अगस्त को होने वाली भव्य ओणम शोभायात्रा में भी शामिल होंगे। शोभायात्रा शाम पांच बजे मनवीयम वीति से शुरू होकर ईस्ट फोर्ट तक जाएगी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि केरलम के बाहर के कलाकारों की भागीदारी का उद्देश्य इस साल के समारोह को अधिक विविधतापूर्ण बनाना और विभिन्न सांस्कृतिक परंपराओं को एक साझा मंच पर लाना है। राज्य स्तरीय समारोह 24 से 30 अगस्त तक राजधानी में 35 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इन स्थानों पर 340 से अधिक कार्यक्रम होने हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, केवल राज्य स्तरीय समारोहों में करीब 3,000 कलाकार और मंच के पीछे काम करने वाले कर्मचारी हिस्सा लेंगे, जबकि पूरे केरलम में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में 8,000 से अधिक कलाकार भाग लेंगे। केरलम की पारंपरिक कला शैलियों को भी विशेष स्थान दिया जाएगा। मुडियेट्टु, थोलपावाकूथु, पडयणी, अर्जुननृत्यम और पूथनुम थिरायुम जैसी पारंपरिक कलाओं की प्रस्तुतियां 25 से 30 अगस्त तक निशागंधी में होंगी।

इस साल के समारोहों का मुख्य जोर केरलम की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक कला और पर्यटन क्षमता को प्रदर्शित करने के साथ-साथ दर्शकों को देश की व्यापक लोक विरासत से परिचित कराने पर है। विज्ञप्ति में कहा गया कि समारोह के दौरान खाद्य उत्सव, रोशनी, संगीत और नृत्य कार्यक्रम तथा अन्य सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। इससे पूरे सप्ताह तिरुवनंतपुरम ओणम उत्सव का प्रमुख केंद्र बना रहेगा।

Continue reading on the app

MDMA तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, केरल आबकारी विभाग ने चार को दबोचा

आबकारी विभाग ने कथित तौर से दिल्ली से महिलाओं के जरिए केरलम में एमडीएमए की कथित तस्करी करने वाले एक बड़े मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ की गई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 279.3 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया।

संयुक्त आबकारी आयुक्त एस. विनोद कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग की एर्नाकुलम रेंज की टीम को मिली सूचना के आधार पर कुछ दिन पहले यहां कलूर के एक आलीशान होटल से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें 18 वर्षीय युवती के पास से 49.3 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ था। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर वरुण देव नामक एक व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली।

वह थोक विक्रेता है और केरलम में एमडीएमए की तस्करी करता है। शनिवार को उनके एर्णाकुलम जिले में आने और सौदा होने की सूचना मिलने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।’’ कुमार ने बताया कि शनिवार को यातायात जाम में फंसने के बाद आबकारी अधिकारियों ने वायटिला में उनकी गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान स्टीयरिंग के नीचे बनाए गए गुप्त खाने से 230 ग्राम एमडीएमए और तीन ग्राम हशीश तेल बरामद किया गया।

गाड़ी में सवार दोनों आरोपियों की पहचान पथनमथिट्टा जिले के वरुण देव (35) और विपिन एस. कुमार (30) के रूप में हुई है। दोनों को आबकारी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। कुमार ने कहा, ‘‘इस तरह अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उनके पास से छह मोबाइल फोन और 69,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक को पहले भी पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ पकड़ा था। कुमार ने कहा, ‘‘गिरोह का तरीका यह था कि आरोपी महिंद्रा थार से दिल्ली जाते थे और महिलाओं को वाहक बनाकर वाहन में छिपाकर मादक पदार्थ केरल लाते थे। इसके बाद यहां इसकी खुदरा बिक्री की जाती थी।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पहले मामले में पकड़ी गई युवती इस साल नवंबर में ही 19 साल की होगी।’’ कुमार ने बताया कि आरोपी अपनी गतिविधियों के लिए युवाओं को निशाना बना रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘वे इस तरह कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार के लिए करते हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है।’’ कुमार ने कहा कि स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत दर्ज मामलों में पकड़े जाने वाले ज्यादातर युवाओं को कानूनी परिणामों की जानकारी नहीं होती।

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup 2026 में खेलने वाली इन 3 टीमों का सामना करेगा भारत, ब्राजील से पहले इस टीम से होगा मैच

भारत की फुटबॉल टीम आने वाले दिनों में फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली 3 टीमों की चुनौती का सामना करेगी. Mon, 24 Aug 2026 08:39:21 +0530

  Videos
See all

UP T20 League: नोएडा किंग्स के खिलाफ लखनऊ फालकन्स की शानदार जीत | Noida Kings | Lucknow Falcons #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T04:12:48+00:00

Delhi में ITO रेड लाइट के पास बड़ा हादसा, 2 विधायक समेत 6 लोग घायल | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T04:09:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers