Responsive Scrollable Menu

नदी का जलस्तर बढ़ा, गुफा में फंसे 7 स्टूडेंट:सागर में पिकनिक मनाने गए थे, ढाई घंटे पत्थरों पर बैठे रहे; SDERF ने किया रेस्क्यू

सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में स्थित आपचंद गुफा के पास गधेरी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से 7 युवक-युवती फंस गए। वे पानी के बीच नदी में पत्थर पर बैठे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने रात करीब 10 बजे तक रेस्क्यू कर सभी 7 युवक-युवतियों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। मेडिकल चेकअप के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। गुफा में पिकनिक मनाने गए थे जानकारी के अनुसार, शनिवार को बहेरिया क्षेत्र में रहने वाले 9 युवक-युवती प्राकृतिक क्षेत्र आपचंद गुफा में पिकनिक मनाने के लिए गए थे। देर शाम वह नदी के बीच पत्थरों पर बैठे थे। तभी अचानक गधेरी नदी का जलस्तर बढ़ गया। देखते ही देखते चारों तरफ पानी का तेज बहाव हो गया। इसी बीच दो युवक-युवती पानी से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सानौधा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया गया। लेकिन नदी में बहाव तेज होने से रेस्क्यू नहीं किया जा सका। जिसके बाद एसडीईआरएफ को बुलाया गया। ढाई घंटे रेस्क्यू कर बाहर निकाला इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही रहली और गढ़ाकोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीईआरएफ की टीम आने पर रेस्क्यू शुरू किया गया। लाइटिंग की व्यवस्था कर जवान पानी में उतरे। पानी का बहाव तेज होने और पथरीली नदी के कारण रेस्क्यू में काफी मशक्कत करना पड़ी। करीब ढाई घंटे की मशक्कत कर रात करीब 10 बजे युवक-युवतियों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल भेजा गया। जहां मेडिकल जांच के बाद उन्हें परिजन को सौंप दिया गया। पूर्व मंत्री भार्गव घटनास्थल पर पहुंचे घटनाक्रम की सूचना मिलते ही रहली विधायक व पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव आपचंद की गुफा पहुंच गए। जहां उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर बच्चों को बाहर निकालने के निर्देश दिए। वे रेस्क्यू पूरा होने तक मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बारिश के मौसम में नदी और गुफा के आसपास सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी गौरव सिंह तिवारी ने बताया कि आपचंद गुफा के पास निकली नदी में 7 युवक-युवती पानी के बीच फंस गए थे। दो बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए थे। सूचना पर रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया है।

Continue reading on the app

पटियाला में बहू ने सास को पीटा,VIDEO:हाथ पकड़कर उठाया, गला दबाकर सीढ़ियों की ग्रिल पर पटका, जमीन पर गिरा मुक्के मारे

पटियाला में एक बहू ने अपनी सास की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसने बेड पर लेटी सास को दोनों हाथ पकड़कर उठाया और गर्दन से पकड़कर सीड़ियों की ग्रिल पर दे मारा। इसके बाद सास को मुक्के भी मारे। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बुजुर्ग सास को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके गर्दन, पीठ, कूल्हों, पेट और टांगों पर चोटें लगी हैं। पीड़िता की पहचान रितु मित्तल के रूप में हुई है। वह सूलर कॉलोनी में रहने वाले सुधीर मित्तल की पत्नी हैं। उन्होंने पुलिस को इस मामले की शिकायत जरूर दी है, लेकिन उन्होंने अपनी बहू बबीता मित्तल पर फिलहाल कोई कार्रवाई करवाने से इनकार किया है। उनका कहना है कि यह उनके परिवार का मामला है। बातचीत से बात नहीं बनी तो बाद में पुलिस कार्रवाई के लिए देखेंगे। पीड़िता के बेटे ने पुलिस को यह शिकायत दी ससुर बोले- बहू हाइपर हो जाती है वहीं, बबीता के ससुर सुधीर मित्तल ने बताया है कि बेटी को दवाई देने वाली घटना तो तत्काल हुई थी। इससे पहले भी बबीता घर में कई बार ड्रामा कर चुकी है। सुधीर मित्तल का कहना है कि बबीता को कुछ बीमारी है। वह अचानक हाइपर (गुस्से में) हो जाती है। इसके बाद वह पास में कोई भी हो, उससे झगड़ने लगती है। वह कई बार अपनी सास के साथ पहले भी झगड़ चुकी है। हालांकि, मारपीट की घटना यह पहली बार हुई है। सुधीर मित्तल ने कहा कि उनका व्यापारी परिवार है। कानूनी मामलों में नहीं पड़ना चाहते। फिलहाल, बहू के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवानी। ASI बोले- परिवार कार्रवाई नहीं करवा रहा इस मामले में डकाला चौकी के इंचार्ज ASI गुरप्रताप सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को हमें राजिंदरा अस्पताल से सूचना मिली थी कि रितु मित्तल के घर पर लड़ाई-झगड़ा हुआ था। वह अस्पताल में दाखिल हुई हैं। ड्यूटी अफसर ने बयान दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि घरेलू झगड़ा होने के कारण बयान जांच के लिए रखा है। पीड़िता का कहना है कि उनका इलाज चल रहा है। पारिवारिक मामला होने के कारण अभी 4 से 5 दिन रुकना है। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं। अभी कार्रवाई न करवाने की बात कही है। पीड़ितों के कहने पर अभी कार्रवाई में देरी हो रही है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… जालंधर में महिला की टॉयलेट क्लीनर पिलाकर हत्या:पति-सास ने हार्पिक पिलाया, फिर अस्पताल में छोड़कर भागे; अवैध संबंधों का विरोध किया था जालंधर में अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति व सास ने महिला को जबरन टॉयलेट साफ करने वाला हार्पिक पिला दिया। जिसके बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जान बचाने के लिए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ये कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

team india world record: भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार 400+ स्कोर बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. कोलंबो में जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने 27वीं बार WTC में ऐसा किया और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमा लिया. देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की शतकीय पारियों से भारत ने मैच की पहली पारी 503 रन बनाकर घोषित की. Mon, 24 Aug 2026 23:18:02 +0530

  Videos
See all

अमरावती अस्पताल में भीषण आग 3 नवजात बच्चों की मौत #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T19:30:33+00:00

Saharanpur Murder Case: प्यार, अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग का खूनी खेल! प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T20:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers