Responsive Scrollable Menu

दूसरी शादी की अफवाहों पर Govinda सख्त: लीगल नोटिस भेजा, फेक न्यूज फैलाने वालों को 100 करोड़ की हर्जाने की दी चेतावनी

Goivnda Reaction On Second Marriage: एक्टर गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उन्होंने अब बड़ा कानूनी कदम उठाया है। एक्टर ने मीडिया संस्थानों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को नोटिस भेजकर उनके और परिवार से जुड़ी झूठी या बिना पुष्टि की खबरें फैलाने से चेतावनी दी है।

100 करोड़ तक हर्जाने की चेतावनी
गोविंदा के नोटिस में कहा गया है कि उनके या उनके परिवार को लेकर झूठी, मानहानि वाली या गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एक्टर ने ऐसे मामलों में 100 करोड़ तक के हर्जाने का दावा करने की चेतावनी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर सिविल और क्रिमिनल दोनों तरह की कार्रवाई की जा सकती है।

दूसरी शादी की खबरों के बीच आया नोटिस
गोविंदा की यह कार्रवाई उनकी दूसरी शादी और पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक को लेकर चल रही खबरों के बीच सामने आई है। दरअसल, एक वायरल फोन बातचीत में सुनीता आहूजा ने दावा किया था कि उन्होंने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली है। उन्होंने कहा था कि उन्हें गोविंदा के दूसरी शादी करने की जानकारी मिली थी। इस बातचीत के बाद गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे और खबरें सामने आने लगी।

मैनेजर ने कहा- दूसरी शादी नहीं हो रही
इन खबरों के बीच गोविंदा के मैनेजर ने इंडिया टुडे से बातचीत में दूसरी शादी की खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी नहीं हो रही है।
मैनेजर के मुताबिक, अगर गोविंदा वाकई दूसरी शादी करने वाले होते तो तलाक के लिए सुनीता नहीं, बल्कि खुद गोविंदा आगे आते। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों समझदार हैं और अपने साथ-साथ बच्चों के हित के बारे में सोचते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि गोविंदा और सुनीता अपने मतभेद सुलझा लेंगे और परिवार के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।

AI फेक कंटेंट पर भी चेतावनी
गोविंदा के लीगल नोटिस में सिर्फ लिखित खबरों की बात नहीं की गई है। इसमें फोटो, वीडियो, ऑडियो क्लिप, मॉर्फ्ड तस्वीरों, डीपफेक और AI से बनाए गए दूसरे कंटेंट का भी जिक्र है। गोविंदा ने कहा है कि उन्होंने किसी को भी AI या डिजिटल तकनीक के जरिए उनकी आवाज, तस्वीर, पहचान या निजी जिंदगी से जुड़ा कंटेंट बनाने या उसमें बदलाव करने की अनुमति नहीं दी है।

बैंक अकाउंट और प्रॉपर्टी पर भी कार्रवाई
नोटिस के मुताबिक, गोविंदा जरूरत पड़ने पर अदालत से कई तरह की राहत मांग सकते हैं। इसमें बैंक अकाउंट को लेकर कोर्ट के निर्देश, प्रॉपर्टी के लेन-देन पर रोक और पासपोर्ट से जुड़े कदम भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने ऐसे YouTube चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जो उनके बारे में जानबूझकर गलत जानकारी फैला रहे हैं।

बोले- छवि खराब करने की कोशिश
गोविंदा ने आशंका जताई है कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी अफवाहें उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने की किसी संगठित कोशिश का हिस्सा हो सकती हैं।
फिलहाल, एक्टर ने अपने नोटिस के जरिए साफ कर दिया है कि उनके और उनके परिवार से जुड़ी बिना पुष्टि की खबरें या फेक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ वह कानूनी रास्ता अपनाने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़े- कोमल रानी से दूसरी शादी करने वाले थे Govinda: सुनीता अहूजा का बड़ा खुलासा; रखी सावंत ने खोली रिश्ते की पोल!

Continue reading on the app

Toxic Advance Booking: Yash की फिल्म ने मचाया तूफान, 48 घंटे में ₹18 करोड़ की बुकिंग; एनिमल- Dhurandhar 2 को छोड़ा पीछे

Toxic Advance Booking: Toxic को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। Yash की मोस्ट अवेटेड फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से पांच दिन पहले शुक्रवार सुबह शुरू हुई थी और महज 48 घंटे में फिल्म ने ₹18 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है। फिल्म की बुकिंग रफ्तार ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि Toxic बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती है।

Toxic की एडवांस बुकिंग कलेक्शन
Toxic की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई। इसके कुछ घंटे बाद देशभर की प्रमुख सिनेमा चेन ने भी टिकट बिक्री शुरू कर दी। बुकिंग खुलते ही ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।

रविवार सुबह तक फिल्म BookMyShow पर हर घंटे करीब 10 हजार टिकट बेच रही थी। रिलीज से चार दिन पहले ही Toxic ने 48 घंटे में एडवांस बुकिंग से ₹18 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। रविवार सुबह तक फिल्म ने सभी भाषाओं में भारत में 4.7 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए थे। इन आंकड़ों में अकेले ओरिजिनल कन्नड़ वर्जन से करीब ₹10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन शामिल है।

हिंदी वर्जन ने भी पकड़ी रफ्तार
Toxic के हिंदी डब वर्जन की एडवांस बुकिंग भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। रविवार सुबह 8 बजे तक हिंदी वर्जन ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से करीब ₹8 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। Yash की KGF फिल्मों की सफलता के बाद हिंदी बेल्ट में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। ऐसे में Toxic के हिंदी वर्जन से भी फिल्म को मजबूत कमाई की उम्मीद है।

Jawan, Animal और Dhurandhar 2 से आगे निकली Toxic
Toxic की एडवांस बुकिंग की रफ्तार बेहद तेज है। फिल्म ने पहले 24 घंटे में भारत में करीब 2.5 लाख टिकट बेच दिए। यह आंकड़ा भारतीय सिनेमा की कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बेहतर है। तुलना करें तो:

  • Toxic: करीब 2.5 लाख टिकट
  • Jawan: करीब 1.5 लाख टिकट
  • Dhurandhar 2: करीब 1.3 लाख टिकट
  • Animal: करीब 55 हजार टिकट

खास बात यह है कि Toxic के हिंदी वर्जन ने अकेले पहले 24 घंटे में करीब 60 हजार टिकट बेचकर Animal के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया।

Toxic की स्टारकास्ट और रिलीज डेट
Geetu Mohandas के निर्देशन में बनी Toxic में Yash के साथ Nayanthara, Kiara Advani, Huma Qureshi, Rukmini Vasanth और Tara Sutaria अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया गया है और इसे पैन-इंडिया एंटरटेनर के तौर पर पेश किया जा रहा है।

26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी Toxic
फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही अपने इंटिमेट सीन्स और महिलाओं को लेकर दिखाए गए कुछ विवादित इमेजरी और डायलॉग्स के कारण भी चर्चा में है। CBFC ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है और फिल्म में कोई कट नहीं लगाया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

टूट गया उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड! रोबोट ने 9.39 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर दौड़

जमैका के उसेन बोल्ट के नाम 9.58 सेकेंड में 100 मीटर की रेस को पूरा करने का रिकॉर्ड दर्ज है, लेकिन एक रोबोट ने अब उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चीन में आयोजित विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट खेलों में 100 मीटर की रेस को एक रोबोट ने 9.39 सेकेंड में को पूरा कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया. Sun, 23 Aug 2026 15:00:19 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Pakistan के Bahawalpur में फिर से आतंकी कैंप सक्रिय | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T09:42:36+00:00

स्पेस सेक्टर में भारत की नई उड़ान... PM मोदी ने स्टार्टअप्स संग किया बड़ा मंथन | Space Technology #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T09:46:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers