Responsive Scrollable Menu

Raksha Bandhan Special: मिठाई छोड़िए, इस बार बनाएं कुरकुरी पालक भुजिया; स्वाद ऐसा कि हाथ रुकेंगे नहीं

Raksha Bandhan Special: रक्षाबंधन पर मिठाई के साथ अगर कुछ कुरकुरा, नमकीन मिल जाए तो त्योहार का स्वाद और भी खास हो जाता है। इस बार बाजार की नमकीन छोड़कर घर पर ही पालक की स्वादिष्ट भुजिया बनाकर देखें। बेसन और ताजे पालक से तैयार यह स्नैक खाने में बेहद कुरकुरा और स्वाद में चटपटा लगता है।

इसे आप शाम की चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं। कम मेहनत में बनने वाली यह होममेड भुजिया रक्षाबंधन के स्नैक मेन्यू में जरूर जगह बना सकती है।

पालक भुजिया बनाने की सामग्री

  • 2 कप बेसन
  • ½ कप पालक की प्यूरी
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 चुटकी हींग
  • तलने के लिए तेल

पालक भुजिया बनाने की आसान विधि

स्टेप 1: सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर हल्का उबाल लें। ठंडा होने के बाद पालक की बारीक प्यूरी तैयार कर लें।

स्टेप 2: एक बड़े बर्तन में बेसन, पालक की प्यूरी, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, अजवाइन और एक चुटकी हींग डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 3: अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और चिकना आटा तैयार करें। ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा पतला न हो, वरना भुजिया कुरकुरी नहीं बनेगी।

पालक भुजिया बनाने की आसान विधि

स्टेप 4: कड़ाही में तेल गर्म करें। तैयार मिश्रण को भुजिया बनाने वाली मशीन या सेव मेकर में भरकर गर्म तेल में सीधे दबाते हुए डालें।

स्टेप 5: पालक भुजिया को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तेज आंच पर तलने से यह बाहर से जल्दी रंग पकड़ सकती है, इसलिए आंच का ध्यान रखें।

स्टेप 6: तैयार भुजिया को टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल सोख जाए। पूरी तरह ठंडा होने के बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।

रक्षाबंधन पर अगर घर में रसगुल्ला, कलाकंद, लड्डू या दूसरी मिठाइयां बन रही हैं, तो उनके साथ यह कुरकुरी पालक भुजिया एक बढ़िया नमकीन विकल्प बन सकती है। शाम की चाय के साथ भी इसे सर्व किया जा सकता है।

बनाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

  • पालक को ज्यादा देर तक न उबालें।
  • भुजिया का मिश्रण न बहुत पतला रखें और न ही बहुत ज्यादा सख्त।
  • तेल अच्छी तरह गर्म होने के बाद ही भुजिया डालें।
  • भुजिया को हमेशा मध्यम आंच पर तलें, इससे यह अंदर तक अच्छी तरह कुरकुरी बनेगी।
  • भुजिया को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही एयरटाइट डिब्बे में भरें।

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी मसाला खिचड़ी, स्वाद ऐसा कि रोज खाने का करेगा मन

Continue reading on the app

समंदर निगल गया या आसमान खा गया...बंगाल की खाड़ी में कहां गुम हो गया दैत्‍य के आकार वाला जहाज, अभी तक पता नहीं

Cargo Ship Accident: भारतीय तट से करीब 220 नॉटिकल मील (407 किलोमीटर) दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा का एक कार्गो शिप डूब गया. भारतीय तटरक्षक दल की टीम ने दो क्रू मेंबर को बचा लिया, लेकिन अभी तक अन्‍य के बारे में पता नहीं चल सका है. मालवाहक पोत की तलाश में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

भारत-पाकिस्तान मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर का 14 साल पुराना विश्व कीर्तिमान टूटना मुश्किल

5 batsman Most runs for Ind vs Pak in international Cricket: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मैदान हमेशा से रोमांच और दबाव का दूसरा नाम रहा है. दोनों देशों के बीच सभी फॉर्मेट्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर काबिज हैं. उनके बाद पाकिस्तान के दिग्गज जावेद मियांदाद और इंजमाम-उल-हक का नाम आता है. इस ऐतिहासिक फेहरिस्त में राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ने भी अपनी शानदार पारियों और दृढ़ संकल्प से इस चिर-प्रतिद्वंद्विता के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है. Tue, 25 Aug 2026 04:31:03 +0530

  Videos
See all

Monsoon Rain | Delhi-NCR में भारी बारिश के बाद IFFCO चौक पर जलजमाव | #shorts #shortvideo #monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T22:45:31+00:00

Kawardha में Chhattisgarh के Home Minister के घर के बाहर Police Aspirants का प्रदर्शन क्यों ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T23:01:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers