Responsive Scrollable Menu

Russia Ukraine War: एक के बाद एक ड्रोन अटैक, दो दिनों में 34 मौतें, बच्चों पर भी टूटा कहर

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन की जंग अब ड्रोन हमलों की जंग बन गई है. दोनों तरफ से हो रहे हमलों में आम लोग मारे जा रहे हैं. रूस के येयस्क शहर में यूक्रेनी ड्रोन हमले में दो बच्चों की मौत हो गई. वहीं, एक दिन पहले यूक्रेन के क्रिवी रिह में रूसी हमले में 16 लोगों की जान चली गई थी.

Continue reading on the app

पीएम मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से की बात, बोले-ऊर्जा और महत्वाकांक्षा देखकर बहुत प्रभावित हुआ

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स के साथ बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए स्पेस टेक्नोलॉजी के व्यापक इस्तेमाल पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने बातचीत का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, भारत के सबसे होनहार स्पेस स्टार्टअप्स से मुलाकात हुई। हमेशा की तरह, उनकी ऊर्जा और महत्वाकांक्षा देखकर बहुत प्रभावित हुआ। आपको उनकी सोच और सकारात्मक नजरिया जरूर पसंद आएगा। मुझे जरूर बताइए, भारत के स्पेस सफर के बारे में आपको सबसे ज़्यादा क्या उत्साहित करता है?

प्रधानमंत्री ने सभी सीईओ और फाउंडर्स से कहा, आप लोगों ने नए क्षेत्र में साहस दिखाया है। सबसे बड़ी बात है कि सरकार की बात पर भरोसा किया। मेरा मत रहा है कि हम जो भी निर्णय करें, उस पर अडिग रहें और बार-बार बदलाव न करें, ताकि कोई भी रिस्क ले तो उसे भरोसा रहे।

भारत के पहले स्पेस टेक यूनिकॉर्न के सीईओ ने पीएम मोदी को बताया, 18 जुलाई को हमने भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया था, यह अभी शुरुआत है। अगले साल में हम हर महीने एक रॉकेट लांच करने की योजना पर काम कर रहे हैं, इसके लिए तीन फैक्ट्री तैयार है। इन फैक्ट्रियों में एक महीने में एक रॉकेट बनाने की क्षमता है। मेरा सपना है कि हर सप्ताह और फिर हर दिन एक रॉकेट लांच करना है।

एक सीईओ ने प्रधानमंत्री को बताया, हमने एक ऐसा इंजन बनाया है, जो दुनिया के आधुनिक इंजनों में से एक है। इस इंजन की टेस्टिंग जारी है।

एक अन्य सीईओ ने कहा, स्पेस इंडस्ट्रीज खुलने के बाद यूएस और यूरोप में रह रहे लोग यहां आकर काम करना चाहते हैं।

इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, हमें बहुत लोगों को जोड़ना है। इस (स्पेस) क्षेत्र में दुनिया भर के लोगों को हिंदुस्तान आने के लिए प्रेरित करना होगा। आपके कारण हम ऐसा कर सकते हैं।

एक अन्य सीईओ ने प्रधानमंत्री को बताया, हम सैटेलाइट का इंजन बनाते हैं। वैश्विक स्तर पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एक्सपोर्ट के लिए भारत सरकार का बहुत सहयोग मिला है।

इस पर पीएम मोदी ने कहा, लागत में हम प्रतिस्पर्धी हैं और टैलेंट में तो कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। रिस्क टेकिंग कैपेसिटी हमारे देश के लोगों में ज्यादा होती है। इसके कारण हम अपनी जगह बहुत तेजी से बना सकते हैं।

स्पेस फार्मा स्टार्टप के अंतरिक्ष ने पीएम मोदी से कहा, हम भारत के पहले फार्मा स्टार्टअप हैं। हम ऐसे सैटेलाइट बना रहे हैं, जो स्पेस में जाकर फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चर कर सके और उसे वापस ला सके।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज नाजिहा अल्वी घुटने की चोट के कारण महिला टी20 एशिया कप से बाहर हो गई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह सदफ शमास को टीम में शामिल किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक नाजिहा अल्वी ने अपने बाएं घुटने के पिछले हिस्से में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद कराए गए परीक्षणों में चोट की आशंका सामने आई। बोर्ड की चिकित्सकीय टीम ने जांच के बाद उन्हें आराम और पुनर्वास की सलाह दी है। नाजिहा की पूरी तरह ठीक होने में करीब चार सप्ताह लग सकते हैं।

नाजिहा के बाहर होने से पाकिस्तान की टीम के सामने विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर विकल्प तलाशने की चुनौती होगी। हालांकि टीम में मुनीबा अली पहले से विकेटकीपर के तौर पर मौजूद हैं। ऐसे में सदफ शमास को मुख्य रूप से बल्लेबाजी में अपनी भूमिका मजबूत करने का मौका मिल सकता है।

सदफ शमास दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और जनवरी 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर चुकी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। हालांकि अक्टूबर 2024 के बाद से उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन इस साल काफी प्रभावशाली रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार सदफ ने इस साल नौ पारियों में 488 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के साथ चार अर्धशतक भी जड़े हैं। इसी प्रदर्शन के कारण उन्हें एशिया कप की टीम में जगह मिलने के बाद अब नाजिहा की जगह अंतिम दल में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि महिला एशिया कप का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में होना है। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, थाईलैंड और हांगकांग के साथ रखा गया है। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत एक सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद पांच सितंबर को भारत से मुकाबला होगा, जबकि सात सितंबर को टीम हांगकांग के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी।

पाकिस्तान टीम की कप्तानी फातिमा सना के हाथों में है। टीम में आयशा जफर, ईमान नसीर, ईमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर और सदफ शमास शामिल हैं।

नाजिहा की चोट ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर भी तैयारी कर रहा है। एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीमों के लिए शुरुआती मुकाबलों से ही संतुलित संयोजन बनाए रखना अहम होता है। ऐसे में सदफ शमास के हालिया एकदिवसीय प्रदर्शन पर पाकिस्तान टीम प्रबंधन की नजर रहेगी। फिलहाल नाजिहा के लिए लक्ष्य जल्द से जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी करना है।
Mon, 24 Aug 2026 23:34:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Rubika Liyaquat | 'Manusmriti' को आज कौन पढ़ता है ? | Episode 72| BJP Vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T18:45:33+00:00

Meerut News: YouTube Video देखकर 2 बच्चे हुए लापता, ईंट भट्ठे में छिपे | Secret House Game | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T19:00:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers