Responsive Scrollable Menu

Personal Loan: इन 5 वजहों से रिजेक्ट हो सकता आपका पर्सनल लोन, जानें बैंक क्या देखते हैं?

पर्सनल लोन लेना आसान लगता है, क्योंकि इसके लिए आमतौर पर कोई संपत्ति गिरवी नहीं रखनी पड़ती। लेकिन यही वजह है कि बैंक और NBFC इसे ज्यादा जोखिम वाला लोन मानते हैं। इसलिए लोन मंजूर करने से पहले वे आपकी कमाई, नौकरी, पुराने कर्ज और क्रेडिट हिस्ट्री जैसी कई चीजें देखते हैं।

जानिए किन वजहों से आपका पर्सनल लोन आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

क्रेडिट हिस्ट्री खराब होना
लोन आवेदन खारिज होने की सबसे बड़ी वजहों में खराब क्रेडिट हिस्ट्री शामिल है। अगर आपने पहले EMI या क्रेडिट कार्ड का भुगतान समय पर नहीं किया है, खाते में बकाया रहा है या भुगतान में बार-बार देरी हुई है तो बैंक को आपकी भुगतान क्षमता पर शक हो सकता है। आवेदन करने से पहले अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जांचें और उसमें किसी बकाया या गलती को ठीक करा लें।

कम आय या ज्यादा EMI
अच्छा क्रेडिट स्कोर होने के बावजूद लोन मिलना तय नहीं है। बैंक यह भी देखता है कि आपकी आमदनी कितनी है और पहले से कितनी EMI चल रही हैं। अगर आपकी कमाई का बड़ा हिस्सा मौजूदा कर्ज चुकाने में जा रहा है तो बैंक को लग सकता है कि नई EMI आपके बजट पर ज्यादा बोझ डालेगी। ऐसे में लोन आवेदन खारिज हो सकता है।

नौकरी या कमाई में स्थिरता न होना
पर्सनल लोन में कोई संपत्ति गिरवी नहीं होती, इसलिए बैंक यह भरोसा चाहता है कि आपकी कमाई लगातार आती रहेगी। बार-बार नौकरी बदलना, कम समय का नौकरी रिकॉर्ड या आय का अस्थिर स्रोत आवेदन पर असर डाल सकता है। स्वरोजगार करने वालों से बैंक आमदनी की स्थिरता साबित करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय दस्तावेज भी मांग सकता है।

कम समय में कई लोन के लिए आवेदन
अगर आप थोड़े समय में कई लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो यह भी परेशानी बन सकता है। हर आवेदन पर क्रेडिट जांच हो सकती है और कम समय में कई जांच आपके क्रेडिट प्रोफाइल पर असर डाल सकती हैं। इसलिए एक आवेदन खारिज होने के बाद तुरंत कई दूसरे बैंकों में आवेदन करने से बचें।

दस्तावेजों में गड़बड़ी
कई बार आर्थिक स्थिति ठीक होने के बावजूद दस्तावेजों की वजह से लोन अटक जाता है। आय के दस्तावेज अधूरे होना, सैलरी की जानकारी में अंतर, पुरानी नौकरी की जानकारी या व्यक्तिगत विवरण में गलती से सत्यापन में समस्या आ सकती है। आवेदन से पहले पहचान, आय, नौकरी और बैंक खाते की जानकारी एक जैसी और सही रखें।

लोन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?
लोन खारिज होने के बाद तुरंत दूसरे बैंक में आवेदन न करें। पहले बैंक से आवेदन खारिज होने की वजह पूछें। RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, लोन आवेदन ठुकराने पर ग्राहक को मुख्य कारण बताया जाना चाहिए। इसके बाद अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जांचें, संभव हो तो मौजूदा कर्ज कम करें और गलत जानकारी ठीक कराएं। लोन रिजेक्ट होना हमेशा स्थायी समस्या नहीं है। जरूरी है कि अगला आवेदन करने से पहले असली कमी को दूर किया जाए।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

Tata की इन 2 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ऐसा क्रेज, खरीदने के लिए करना होगा इतना इंतजार

टाटा की कारों की अगस्त वेटिंग में बड़ा अंतर दिखा है. कुछ पेट्रोल-डीजल मॉडल जल्दी मिल रहे हैं, जबकि Tiago EV और Punch EV के कुछ वेरिएंट के लिए 18-24 हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

इमरान खान के लिए गावस्कर-कपिल देव ने फिर उठाई आवाज, इन 21 कप्तानों ने पाकिस्तान से की ये अपील

पाकिस्तान को 1992 में इकलौता वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से ही जेल में हैं. उनके स्वास्थ्य और जीवन को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ी हैं. Sun, 23 Aug 2026 22:51:40 +0530

  Videos
See all

UP News : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने हनुमान चालीसा का पाठ किया #upnews #ajayrai #ayodhyanews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T17:43:21+00:00

Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ रही कीमत पर सरकार का बड़ा फैसला #shorts #ytshorts #sugarpricehike #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T17:42:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers