YRKKH फेम Mohsin Khan ने की सगाई: मंगेतर संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, बोले- मुझे मेरा हमसफर मिल गया
Mohsin Khan Engagement Photos: टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू कर दिया है। एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना से सगाई कर ली है। मोहसिन ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। तस्वीरों के साथ उन्होंने तमन्ना के लिए एक लंबा और बेहद रोमांटिक नोट भी लिखा।
सगाई में दिखा कपल का खूबसूरत लुक
सगाई की तस्वीरों में मोहसिन ब्लैक टक्सीडो, सफेद शर्ट और लाल टाई में नजर आए। वहीं, तमन्ना ने लाल रंग का खूबसूरत गाउन पहना था। उनके गाउन पर सीक्विन वर्क था, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। तमन्ना ने अपनी सगाई की बड़ी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की। अंगूठी में ओवल शेप का बड़ा डायमंड लगा हुआ है। एक तस्वीर में वह कैमरे के सामने अपनी अंगूठी दिखाती नजर आईं, जबकि मोहसिन उनके पास खड़े होकर मुस्कुराते दिखे।
पहली मुलाकात में ही हुआ था खास एहसास
मोहसिन ने तमन्ना के लिए लिखे नोट में अपनी लव स्टोरी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार तमन्ना को देखा और उनका हाथ पकड़ा, तभी उन्हें अंदर से एक खास एहसास हुआ था। एक्टर ने लिखा कि जब उन्होंने पहली बार तमन्ना को गाना गाते हुए सुना, उसी वक्त उन्हें लगा कि उन्हें अपना इंसान मिल गया है। मोहसिन के मुताबिक, उन्हें महसूस हुआ कि तमन्ना वही हैं, जिनके साथ वह अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं।
शायद हमारी कहानी पहले से लिखी थी
मोहसिन ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें हमेशा बताया गया था कि सही जीवनसाथी मिलने के बाद उसके साथ जिंदगी बिताने का फैसला सबसे आसान और सबसे जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि शायद उनकी कहानी पहले से ही सितारों में लिखी थी। या फिर जिंदगी में कभी-कभी दो लोग ठीक उसी समय एक-दूसरे से मिलते हैं, जब उनका मिलना तय होता है।
तमन्ना की पसंदीदा फिल्म का किया जिक्र
मोहसिन ने सगाई के इस खास मौके पर तमन्ना की पसंदीदा फिल्म की एक रोमांटिक लाइन भी शेयर की। उन्होंने लिखा कि उनकी नई जिंदगी प्यार, दोस्ती और जिंदगीभर की यादों से भरी होगी। उन्होंने लिखा कि मोहब्बत क्या होती है, यह वह नहीं जानते, लेकिन वह हमेशा दुआ करेंगे कि उनकी आंखों में कभी आंसू न आएं और वह हमेशा मुस्कुराती रहें।
एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना है
अपने नोट के आखिर में मोहसिन ने कहा कि दोनों ने एक-दूसरे से कई वादे किए हैं और आगे भी कई सपने पूरे करने हैं। लेकिन उनके लिए सबसे खूबसूरत सपना एक-दूसरे में अपना घर और सुकून ढूंढना है। उन्होंने अपनी पोस्ट को उनकी जिंदगी की नई शुरुआत के नाम किया।
कौन हैं तमन्ना?
मोहसिन की मंगेतर तमन्ना के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उनका इंस्टाग्राम हैंडल @tammerrrrz है।उनके प्रोफेशन या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
सीरम बोतल से बनाएं खूबसूरत कफ ब्रेसलेट, घर पर बनाने का आसान तरीका
Cuff Bracelet Design Diy: खाली प्लास्टिक सीरम बोतल को फेंकने की बजाय बनाएं स्टाइलिश ट्यलिप कफ ब्रेसलेट। बनाने का आसान तरीका और जरूरी टिप्स की पूरी डिटेल।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews











