Responsive Scrollable Menu

Petrol Diesel Price Today 23 August 2026: पेट्रोल 16 रुपए महंगा तो डीजल 27 रुपए प्रति लीटर सस्ता, त्योहरों से पहले आम जनता के आए अच्छे दिन, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today 23 August 2026: पेट्रोल 16 रुपए महंगा तो डीजल 27 रुपए प्रति लीटर सस्ता, त्योहरों से पहले आम जनता के आए अच्छे दिन, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Continue reading on the app

करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:फूले पेट की तस्वीर शेयर की, पैपराजी से बोलीं- ‘तुम लोग पागल कर देते हो’’

करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। करीना ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेकअप आर्टिस्ट मितेश राजानी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अपना फूला हुआ पेट दिखा रहे हैं। पोस्ट के बैकग्राउंड में फिल्म ‘हम आपके हैं कौन..!’ का गाना ‘चॉकलेट लाइम जूस’ चल रहा था और इसके साथ हंसने वाले और पिज्जा वाले इमोजी लगाए गए थे। इस पोस्ट से ऐसा लगा कि कुछ लोगों ने जिसे बेबी बंप समझा था, वह असल में ‘फूड बेबी’ यानी खाने की वजह से निकला पेट हो सकता है। पोस्ट के साथ 'हट ना बे' कैप्शन भी लिखा था। अफवाहों के बाद पहली बार मुंबई में दिखीं प्रेग्नेंसी की अटकलें शुरू होने के बाद करीना शनिवार को पहली बार मुंबई में बाहर निकलीं। वह पीली शर्ट और काले पैंट में एक जगह से बाहर आती दिखीं। पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान करीना को मजाकिया अंदाज में कहते सुना गया, “पागल कर देते हो तुम लोग।” दरअसल, करीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहें शुक्रवार को शुरू हुई थीं, जब करीना का मुंबई के एक जिम से बाहर निकलते हुए वीडियो सामने आया था। वीडियो में करीना कपूर अपनी कार की ओर जाती दिखीं। उनके साथ उनकी टीम के कुछ सदस्य भी चल रहे थे। एक जगह टीम का एक सदस्य करीना के सामने छाता कर देता है, जिससे पैपराजी उन्हें ठीक से नहीं देख पाते। वीडियो में उनका लुक और कैमरों से बचाने की कोशिश देखकर सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा शुरू हुई। करीना का वीडियो सामने आने के बाद कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में सवाल किए। एक व्यक्ति ने लिखा, “एक पल के लिए मुझे लगा कि यह उनका तीसरा बच्चा है।” दूसरे ने पूछा, “क्या वह प्रेग्नेंट हैं?” एक और कमेंट में लिखा गया, “लगता है बेबी बंप है यार।” वहीं, सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद करीना की टीम ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कहा था कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान पहले से दो बेटों के माता-पिता हैं। उनके बेटे तैमूर 9 साल के और जेह अली खान 5 साल के हैं। सबा ने भी करीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज किया वहीं, शनिवार को करीना की ननद सबा अली खान पटौदी ने इंस्टाग्राम पर करीना कपूर की तस्वीर शेयर कर लिखा, “कोई खराब एंगल या बालों का दिन खराब हो सकता है, लेकिन लोग तुरंत इतनी बड़ी बात कैसे मान सकते हैं? वह एयरपोर्ट से बिल्कुल स्टाइलिश, क्लासी और स्लिम नजर आ रही थीं और आज जिम से बाहर निकली हैं। बस इतनी सी बात है।” उन्होंने आगे लिखा, “मैं अपनी बहन (सोहा अली खान) को दूसरे बच्चे के लिए मनाती रही हूं... काश यह सच होता! यह कहने के लिए वह मुझे मार डालेगी! दोस्तों, जीने दो और जीने दो। कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए। किसी तरह के कयास लगाने की जरूरत नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ।” परिवार बढ़ाने पर करीना ने क्या कहा था करीना ने इससे पहले वोग को दिए एक इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “सैफ ने हर दशक में एक बच्चा किया है- बीस की उम्र में, तीस की उम्र में, चालीस की उम्र में और अब पचास की उम्र में। मैंने उनसे कहा है कि साठ की उम्र में ऐसा नहीं होने वाला।” करीना ने आगे कहा था, “मुझे लगता है कि सैफ जैसा खुले विचारों वाला आदमी ही अलग-अलग उम्र के चार बच्चों का पिता हो सकता है। वह सभी को अपना समय देते हैं।” उन्होंने कहा था, “अब जेह के साथ हम इसे बैलेंस करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने तय किया है कि जब वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे होंगे, तब मैं उसी समय फिल्म में काम नहीं करने की कोशिश करूंगी और इसके उलट भी ऐसा ही होगा।” सैफ अली खान, अमृता सिंह के साथ अपनी पिछली शादी से सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के भी पिता हैं। करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म सिंघम अगेन (2024) में नजर आई थीं। वहीं वो जल्द मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म दायरा में दिखाई देंगी। दायरा में करीना एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। …………… करीना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… करीना@45, प्यार में कमरे का ताला तोड़ा:शादी पर लव जिहाद विवाद, नेपोटिज्म पर बोलीं- मत देखो फिल्म; जीरो फिगर ट्रेंड लाने वालीं एक्ट्रेस चाहे स्टाइलिश 'पू' हो या चुलबुली 'गीत' करीना कपूर ने अपने हर किरदार को खास बना दिया है। जहां उनके परिवार में लगभग सभी लोग फिल्मों में आने का सपना देखते थे, वहीं करीना ने पहले वकालत का रास्ता चुना था। हालांकि एक्टिंग के प्रति झुकाव के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

BWF World Championship: एलेक्स लैनियर बने चैंपियन, फ्रांस ने पहली बार जीते 2 ऐतिहासिक गोल्ड मेडल

नई दिल्ली में हुई बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप भारतीय खिलाड़ियों के लिए तो कोई खास सफलता लेकर नहीं आई लेकिन फ्रेंच शटलरों ने जरूर इसे ऐतिहासिक बना दिया और फ्रांस को बैडमिंटन की दुनिया में पहचान दी. Sun, 23 Aug 2026 19:43:45 +0530

  Videos
See all

EPFO Rules Chnage: EPFO के नियम बदले? जल्दी कर लें अपडेट! | PF Withdrawal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T14:45:22+00:00

Dimgi Naxal पर PM Modi के बयान किसके लिए इशारा ? Vidya Kasam | Explainer | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T14:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers