Responsive Scrollable Menu

भारत-श्रीलंका के बीच आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा बड़े रिकॉर्ड के करीब, सारांश जैन कर सकते हैं डेब्यू

कोलंबो में आज से भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत की नजर सीरीज 2-0 से जीतने पर रहेगी। गॉल में 165 रन की जीत के बाद टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। वहीं शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा के सामने व्यक्तिगत रिकॉर्ड पूरे करने का मौका भी है जबकि सारांश जैन के टेस्ट डेब्यू की संभावना भी चर्चा में है। बता दें कि भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को हराकर सीरीज में बढ़त बनाई थी। अब कोलंबो के SSC मैदान पर टीम इंडिया उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी। विदेशी जमीन पर भारत ने पिछली टेस्ट सीरीज जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीती थी। ऐसे में यह मुकाबला टीम के लिए सीरीज जीतने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में भी अहम माना जा रहा है। टीम मैनेजमेंट की नजर बल्लेबाजी की मजबूत शुरुआत और स्पिन गेंदबाजों के बेहतर उपयोग पर रहेगी।

वहीं कप्तान शुभमन गिल इस मैच में दो अहम उपलब्धियों के बेहद करीब हैं। उनके नाम अभी 2,993 टेस्ट रन दर्ज हैं और सिर्फ 7 रन बनाते ही वह 3 हजार टेस्ट रन पूरे कर लेंगे। इसके अलावा वह अब तक 47 टेस्ट छक्के लगा चुके हैं। अगर इस मुकाबले में तीन छक्के और लगाते हैं तो उनके 50 टेस्ट छक्के भी पूरे हो जाएंगे।

रवींद्र जडेजा भी दो रिकॉर्ड के करीब

इसके साथ ही रवींद्र जडेजा भी दो रिकॉर्ड के करीब हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 399 चौके हैं और एक चौका लगाते ही 400 चौकों का आंकड़ा पूरा हो जाएगा। इसके अलावा वह 49 टेस्ट कैच ले चुके हैं। एक और कैच लेते ही उनके 50 टेस्ट कैच पूरे हो जाएंगे। यशस्वी जायसवाल भी इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। पिछले कुछ टेस्ट मुकाबलों में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शॉर्ट गेंद पर आउट होने के बाद उन्होंने कोलंबो में नेट्स पर उस कमजोरी पर अभ्यास किया है।

SSC पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम

दरअसल दूसरे टेस्ट से पहले भारत के सामने सबसे बड़ा सवाल तीसरे स्पिनर के चयन का है। पहले टेस्ट में कुलदीप यादव को सिर्फ एक विकेट मिला था, जबकि मानव सुथार ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। इसी वजह से ऑफ स्पिनर सारांश जैन के टेस्ट डेब्यू की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि सारांश जैन ने अभ्यास सत्र में शुभमन गिल और ऋषभ पंत को लंबा स्पेल डालकर प्रभावित किया। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप को लेकर अंतिम फैसला सुरक्षित रखा है। स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतेले का कहना है कि एक मैच के प्रदर्शन के आधार पर किसी खिलाड़ी का आकलन नहीं किया जाना चाहिए।

SSC की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स को ज्यादा टर्न और उछाल मिलने लगती है। इस मैदान पर पिछले तीन टेस्ट में स्पिन गेंदबाजों ने तेज गेंदबाजों से ज्यादा विकेट लिए हैं। ऐसे में रवींद्र जडेजा और मानव सुथार भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। जानकारी दे दें कि श्रीलंका ने भी दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में बदलाव किया है। कामिल मिशारा को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली है, जबकि सहान अराचिगे को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।

Continue reading on the app

सब्जी बनाते वक्त कब कौन से मसाले डालें? सही टाइमिंग से बनेगा टेस्टी खाना

सब्जी का स्वाद कभी फीका हो जाता है तो कभी मसाले तेज हो जाते हैं। हर रोज खाने में कुछ ना कुछ गड़बड़ हो जाती है तो इन बेसिक कुकिंग टिप्स को जरूर फॉलो करें। कब-कौन से मसाले डालने हैं इसकी पूरी जानकारी यहां पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश को करारा जवाब, सिर्फ 2 दिन में जीता दूसरा टेस्ट, स्टार्क ने झटके 10 विकेट

Australia beat Bangladesh in 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट सिर्फ 2 दिन में जीता है, जिसमें स्टार्क की आग उगलती गेंदों की भूमिका बड़ी रही है. Sun, 23 Aug 2026 10:43:18 +0530

  Videos
See all

Car Accident : कन्नौज एक्सप्रेसवे पर कार से मिला भारी सोना | Gold Seized | Agra Expressway | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:10:36+00:00

Breaking On Sugar Price Hike LIVE: चीनी के दाम बढ़ने का असली कारण आया सामने! | Ethanol #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:10:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers