Responsive Scrollable Menu

रंधावा का हाईकमान को मैसेज- चन्नी जैसा CM चाहिए:वह SC, मैं जट्ट सिख, आशू ब्राह्मण; हमारे पास एक्सपीरियंस+सोशल इंजीनियरिंग का बैलेंस

पंजाब कांग्रेस में जारी कलह के बीच चरणजीत सिंह चन्नी खेमे ने उन्हें सीएम फेस बनाने की डिमांड फिर तेज कर दी है। इसे लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हाईकमान को लुधियाना से डायरेक्ट मैसेज दिया। रंधावा ने कहा कि उन्हें चरणजीत सिंह चन्नी जैसा CM ही चाहिए, जिसने चार महीने में ही सीएम रहते बेहतरीन काम किया और पंजाब के लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। रंधावा ने आगे कहा कि चन्नी के पास एक्सपीरियंस भी है और सोशल इंजीनियरिंग का बैलेंस भी। इससे पहले चन्नी गुट के नेता लगातार सोशल मीडिया पर चरणजीत सिंह चन्नी के 111 दिन की सरकार की उपलब्धियां गिनाकर उन्हें सीएम फेस बनाने की डिमांड कर चुके हैं। उधर, खुद चन्नी हाईकमान को अपने बयानों से असमंजस में डाल रहे हैं। शनिवार को उन्होंने सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड़ा को जुबान संभालकर बात करने को कह दिया है। चन्नी के इस बयान से कांग्रेस हाईकमान को भी असमंजस में डाल दिया। पढ़िए सुखजिंदर सिंह रंधावा ने और क्या कहा… 2027 के लिए चन्नी गुट की सोशल इंजीनियरिंग चन्नी खेमा 111 दिन की सरकार के अनुभव के साथ दलित, जट्ट सिख और शहरी हिंदू/ब्राह्मण वोटों को साधने का संदेश दे रहा है। रंधावा का बयान सीधे कांग्रेस हाईकमान के लिए संकेत है कि 2027 में पंजाब का चुनाव स्थानीय चेहरे, खासकर चरणजीत सिंह चन्नी को आगे रखकर लड़ा जाए। केंद्रीय नेताओं पर चन्नी के तीखे तेवर और पार्टी की गुटबाजी हाईकमान के लिए चुनौती हैं, लेकिन लुधियाना में एकजुटता दिखाकर चन्नी गुट ने अपनी दावेदारी साफ कर दी है। सज्जन कुमार पर चन्नी के बयान से कैसे फंसा हाईकमान, एक्सपर्ट से समझिए -------------------------- यह भी पढ़ें पंजाब कांग्रेस में जबरदस्त बवाल:चन्नी को RSS का बंदा बता खाकी निक्कर पहना पोस्टर लगाए; बघेल के जनरल डायर वाले पोस्टर लगे पंजाब कांग्रेस में पड़ी दरार तेजी से बढ़ रही है। प्रधान राजा वड़िंग के कार्यक्रम में चन्नी समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। वह चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ के नारे लगा रहे हैं। इसके जवाब में अब फिरोजपुर में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के RSS की ड्रेस में पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें ‘चन्नी भगाओ, कांग्रेस बचाओ’ और ‘राहुल गांधी जी सुनो कांग्रेसियों की पुकार, चन्नी को करो कांग्रेस से बाहर’ के नारे लगाए गए हैं। (पूरी खबर पढ़ें…)

Continue reading on the app

बैल से ₹31 लाख की कार खिंचवाकर शोरूम पहुंचा मालिक:बोला- 5 महीने से RC नहीं बनी, मोगा में कंपनी स्टाफ चारा ढोने को बोल रहा था

मोगा में 31 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की नई इनोवा कार सड़क पर बैल से खिंचती नजर आई। कार मालिक दविंदरपाल सिंह ने अपनी गाड़ी पर चारा लादा और बैल के सहारे उसे आईजीएम टोयोटा शोरूम के सामने से जीटी रोड होते हुए शहर तक ले गए। दविंदरपाल का कहना है कि पांच महीने पहले गाड़ी खरीदने के बावजूद अब तक RC नहीं बनी है। कई बार कंपनी और एजेंसी से संपर्क करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने इसी तरह विरोध जताया। उन्होंने बताया कि शिकायत करने के बाद कार एजेंसी ने 50 हजार रुपए ये कहकर और ले लिए कि कार कीमत बढ़ गई है और रजिस्ट्रेशन चार्ज अब ज्यादा लगेगा। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने कंपनी को फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि जल्दी है तो तब तक इस पर चारा ढोना शुरू कर दो। 5 महीने पहले ₹31.30 लाख में बुक कराई थी इनोवा दविंदरपाल सिंह के मुताबिक, उन्होंने करीब पांच महीने पहले ₹31 लाख 30 हजार में इनोवा हाइक्रोस जेड एक्स बुक कराई थी। गाड़ी मिलने के 5 महीने बाद भी उसकी आरसी नहीं मिली। उन्होंने इसके लिए एजेंसी के कई चक्कर काटे। 54 हजार रुपए और जमा करवाए, फिर भी रजिस्ट्रेशन नहीं बाद में एजेंसी ने गाड़ी की कीमत बढ़ने की बात कहकर उनसे करीब ₹54 हजार और जमा कराए। इसके बावजूद गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका। दविंदरपाल का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कंपनी और एजेंसी के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया। RTO में बिल और रिकॉर्ड की राशि अलग निकली दविंदरपाल के अनुसार, RC बनवाने के लिए चंडीगढ़ RTO कार्यालय से संपर्क किया तो वहां बिलिंग राशि और RTO रिकॉर्ड में दर्ज राशि में अंतर बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि बिल में सुधार होने के बाद ही गाड़ी का रजिस्ट्रेशन संभव होगा। ग्राहक का आरोप है कि मोगा में बिलिंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण बिल लुधियाना से बनाया जाता है और इसी वजह से समस्या बढ़ी। कर्मचारी बोला- ‘चारा ही ढो लो’, नाराज होकर चारा लादा दविंदरपाल का आरोप है कि जब एजेंसी से बात की गई तो वो तालमटोल ही करते रहे। कई दिनों से बस शोरूम के चक्कर कटवाते रहे। यही नहीं, एक कर्मचारी ने उनसे यहां तक कह दिया कि अब गाड़ी पर ‘चारा ही ढो लो’। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने शनिवार को अपनी नई इनोवा पर चारा लादा और बैल से खिंचवाते हुए शोरूम के सामने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पांच महीने बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, इसलिए उन्होंने इसी तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। अब देखिए कार के डोक्यूमेंट्स एजेंसी-कंपनी का पक्ष अभी सामने नहीं आया मामले में कार मालिक ने कंपनी और एजेंसी के अधिकारियों पर समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं, एजेंसी या टोयोटा कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड से मिलने 1000KM दूर लुधियाना आया बॉयफ्रेंड, शादी का बोलकर भगा ले गया, परिवार बोला-बेटी का रेप किया लुधियाना में रह रही 15 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने उसका बॉयफ्रेंड करीब 1000 किलोमीटर दूर से पहुंच गया। यहां उसने पहले नाबालिग को घर से बाहर बुलाया और फिर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: यशस्वी जायसवाल की कोलंबो में श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई लड़ाई, छुड़ाने के लिए करना पड़ा बीच-बचाव, VIDEO

यशस्वी जायसवाल की असिथा फर्नांडों के साथ लड़ाई इतनी बढ़ गई कि उनके बीच बचाव के लिए दूसरे खिलाड़ियों को आना पड़ा. ये घटना कोलंबो में भारत की पहली पारी के 17वें ओवर के दौरान घटी. Sun, 23 Aug 2026 11:55:05 +0530

  Videos
See all

परिवारवाद और तुष्टीकरण पर अखिलेश यादव का कबूलनामा | Samajwadi Party | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T07:11:13+00:00

Moradabad: सुनाई न दे जाए भगवान का भजन, इसलिए बंद कर लिए कान #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T07:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers