Responsive Scrollable Menu

UPSC EPFO Recruitment 2026: EPFO में अफसर बनने का मौका, 80 APFC पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से सैलरी तक पूरी जानकारी

UP Government job: संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर APFC के 80 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन 22 अगस्त से 11 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं. इस ग्रुप ए पद पर आकर्षक वेतन और सुविधाएं मिलेंगी.

The post UPSC EPFO Recruitment 2026: EPFO में अफसर बनने का मौका, 80 APFC पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से सैलरी तक पूरी जानकारी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

'हाथ में तिरंगा, अंतरिक्ष और 140 करोड़ का सपना हमारा संकल्प', राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आह्वान किया कि बड़े सपने देखें, अधिक नई चीजें बनाएं और नई सीमाओं को पार करें। पीएम मोदी ने कहा कि हाथ में तिरंगा है, अंतरिक्ष है, 140 करोड़ देशवासियों का सपना है, वही हम सबका संकल्प है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं। आइए, और भी बड़े सपने देखें, अधिक नई चीजें बनाएं और नई सीमाओं को पार करें।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने एक वीडियो भी जारी किया। उन्होंने कहा, मैंने अयोध्या में कहा था कि ये नए कालचक्र की शुरुआत है। यह एक नए कालचक्र का उद्गम है। इस नए काल क्षेत्र में ग्लोबल ऑर्डर में भारत अपना स्पेस लगातार बड़ा बना रहा है। यह हमारे स्पेस प्रोग्राम में भी साफ-साफ दिखाई दे रहा है। हम सबने मिलकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में स्पेस सेक्टर की भूमिका बहुत बड़ी है।

उन्होंने कहा, आज ये जेन-जी इंजीनियर्स, जेन-जी डिजाइनर, जेन-जी कोडर और जेन-जी साइंटिस्ट नई-नई टेक्नोलॉजी बना रहे हैं। प्रोपल्शन सिस्टम हो, कंपोजिट मटेरियल हो, रॉकेट स्टेजेज हो, सैटेलाइट प्लेटफॉर्म्स हो, भारत का युवा आज उन क्षेत्रों में काम कर रहा है, जिनकी कुछ साल पहले कल्पना भी संभव नहीं थी।

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत का प्राइवेट स्पेस टैलेंट पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। आज ग्लोबल इंवेस्टर्स के लिए भारत का स्पेस सेक्टर एक आकर्षक जगह बन रहा है। इसरो की सफलता देखकर कितने ही बच्चों के मन में ये बात आती है कि बड़ा होकर मैं भी वैज्ञानिक बनूंगा।

उन्होंने आगे कहा, वो रॉकेट का काउंटडाउन लाखों बच्चों को प्रेरित करता है। हर घर में कागज के हवाई जहाज उड़ाने वाला जो एयरोनॉटिकल इंजीनियर है, वो बड़ा होकर आप जैसा इंजीनियर बनना चाहता है, साइंटिस्ट बनना चाहता है। हाथ में तिरंगा है, अंतरिक्ष है और 140 करोड़ देशवासियों का सपना है, वही हम सबका संकल्‍प है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ग्रैंडमास्टर प्रणेश ने हंगरी में जीता ‘कनिजा ओपन’ का खिताब, भारतीय दूतावास ने दी बधाई

हंगरी में कनिज्सा ओपन 2026 शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश को भारतीय दूतावास, हंगरी ने बधाई दी. प्रणेश ने सेंट्रल यूरोप के इस टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया. Mon, 24 Aug 2026 02:30:28 +0530

  Videos
See all

UP Bulldozer Action | Muzaffarnagar में इस जगह पर क्यों चला बुलडोजर? सामने आईं चौंकाने वाली बातें ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T00:04:23+00:00

Maharashtra News: Mumbai में ‘मैदान बचाओ’ को लेकर Aaditya Thackeray का Protest #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T00:06:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers